NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला
मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।''
भाषा
10 May 2022
punjab police
Image courtesy : Tribune India

चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 हालांकि, इससे हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन राजनीतिक दलों ने इसे "चिंताजनक" और "चौंकाने वाला" करार दिया।

यह धमाका शाम करीब 7.45 बजे मोहाली के सेक्टर 77 स्थित कार्यालय में हुआ। विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए।

मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।''

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके अलर्ट जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''खुफिया इमारत परिसर में एक मामूली विस्फोट हुआ। जांच जारी है और हमारे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं।''

अधिकारी ने कहा, ''विस्फोट एक रॉकेट दागे जाने जैसा था। कोई हताहत नहीं हुआ है।''

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह आतंकी हमला है, तो उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

 चंडीगढ़ पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी खुफिया कार्यालय भवन के पास तैनात किया गया। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह विस्फोट 24 अप्रैल को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के पास एक विस्फोटक उपकरण की बरामदगी के बाद हुआ है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विस्फोट पर हैरानी व्यक्त की और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। सिंह ने ट्वीट किया, ''मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया इकाई मुख्यालय परिसर में विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। गनीमत रही कि

किसी को चोट नहीं आई। हमारे पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है और मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए।''

पंजाब के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विस्फोट को "गहरी सांप्रदायिकता का संकेत" करार दिया। उन्होंने कहा, ''मोहाली में बम विस्फोट गहरी सांप्रदायिकता का संकेत है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और पुलिस से पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह करता हूं।''

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह विस्फोट से स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''पंजाब पुलिस के खुफिया ब्यूरो मुख्यालय, मोहाली में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं। इससे गंभीर सुरक्षा चूक और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर उजागर हो गई है। जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने और दंडित करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।''

punjab
mohali
Grenade attack
Police headquarters

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

पंजाब: धार्मिक ग्रंथों का अपमान निंदनीय, लेकिन इसके लिए 'लिंचिंग' कितनी जायज़?

शर्म: अमृतसर में पूजा की आड़ में दो महिलाओं को बंधक बनाकर महंतों ने किया सामूहिक दुष्कर्म


बाकी खबरें

  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    वित्त अधिनियम के तहत ईपीएफओ फंड का ट्रांसफर मुश्किल; ठेका श्रमिकों के लिए बिहार मॉडल अपनाया जाए 
    22 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने ईपीएफओ के अधीन रखे गए 100 करोड़ के 'बेदावा' फंड को वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में हस्तांतरित करने पर अपनी आपत्ति जताई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License