NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
गुजरात : राजकोट के अस्पतालों ने ऑक्सीजन की भारी कमी की शिकायत की
कुछ अस्पतालों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो इस जीवनरक्षक गैस की कमी से कई मरीजों की मौत भी हो सकती है। यह विडंबना ही है क्योंकि गुजरात सरकार ने उच्च न्यायालय में हाल में दावा किया था कि राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
भाषा
23 Apr 2021
गुजरात : राजकोट के अस्पतालों ने ऑक्सीजन की भारी कमी की शिकायत की
Image courtesy : Punjab Kesari

अहमदाबाद: गुजरात के राजकोट जिले स्थित कई अस्पतालों ने चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी होने की शिकायत की है।

वहीं, कुछ अस्पतालों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो इस जीवनरक्षक गैस की कमी से कई मरीजों की मौत भी हो सकती है।

यह विडंबना ही है क्योंकि गुजरात सरकार ने उच्च न्यायालय में हाल में दावा किया था कि राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

राजकोट शहर के कुंदन अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती दो मरीजों के परिजनों ने दावा किया है कि उनके मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों का खंडन किया है।

मृतक मरीज के एक रिश्तेदार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘अस्पताल में रात को दो घंटे तक ऑक्सीजन नहीं थी। दो कोविड-19 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। गत तीन दिन से मरीज के रिश्तेदार ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे थे और अस्पताल को जीवन रक्षक गैस की व्यवस्था करने में रुचि नहीं थी।’’

हालांकि, अस्पताल का कहना है कि जब मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उनकी हालत गंभीर थी।

अस्पताल के डॉक्टर मनोज सिदा ने कहा, ‘‘ दो मरीजों के ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के आरोपों में सच्चाई नहीं है। दोनों मरीज पहले ही गंभीर हालत में थे और उनकी मौत का संबंध ऑक्सीजन की आपूर्ति से नहीं है।’’

इस बीच, राजकोट की जिलाधिकारी रम्या मोहन ने इन आरोपों की जांच करने के आदेश दिया है।

राजकोट के कुछ अस्पतालों ने भी ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की है।

यहां के जेनेसिस मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, जो कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहा है, ने एक बयान जारी कर कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है और अब कुछ घंटों के लिए ही ऑक्सीजन बची है।

अस्पताल ने आगाह किया कि ऑक्सीजन नहीं होने से गंभीर हाल में भर्ती कुछ मरीजों की मौत हो सकती है।

राजकोट जिले के गोंडल कस्बे के तीन कोविड-19 अस्पतालों ने भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की है। ये अस्पताल हैं कृष्णा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल , श्रीजी अस्पताल और श्री राम अस्पताल।

Gujrat
COVID-19
Oxygen shortage

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • इमाद उल हसन
    नफ़रती सिनेमाई इतिहास की याद दिलाती कश्मीर फ़ाइल्स
    24 Mar 2022
    यह फ़िल्म मुसलमानों के ख़िलाफ़ मौजूदा रूढ़ धारणाओं को मज़बूती देने के लिए फिल्मों का इस्तेमाल करते हुए एक हालिया घटना को बड़ा बनाकर पेश करती है और और इसका इस्तेमाल देश को ज़्यादा सांप्रदायिक बनाने के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"
    24 Mar 2022
    भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के हिलसा में अतिपिछड़ी जाति से आने वाले विरेश चंद्रवंशी की बर्बर किस्म से की गई हत्या, उसके बाद अतिपिछड़े व दलित समुदाय पर ही…
  • आमिर मलिक
    भगत सिंह झुग्गियाँ- वह स्वतंत्रता सेनानी जो सदा लड़ते रहे
    24 Mar 2022
    ब्रितानिया सल्तनत के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाले, भगत सिंह झुग्गियाँ सदा लोगों के हक़ में आवाज़ उठाते रहे। इसी महीने आठ तारीख़ को उन्होंने अंतिम साँस ली। लेखक उनकी ज़िंदगी की कुछ झलकियाँ दिखा रहे हैं...
  • सबरंग इंडिया
    मौन कोई विकल्प नहीं है: पत्रकारों ने भारत के संवैधानिक संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाया
    24 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकारों ने हेट स्पीच और नरसंहार के खुले आह्वान के खिलाफ कार्रवाई की अपील की
  • प्रभात पटनायक
    वैश्वीकरण और पूंजी तथा श्रम का स्थान परिवर्तन
    24 Mar 2022
    वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में, उत्तर के उन्नत पूंजीवादी देशों से, दक्षिण के कम मजदूरी वाले देशों की ओर, पूंजी के स्थानांतरण पर तो काफ़ी चर्चा हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License