NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झड़प के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों पर मामला दर्ज,कोई गिरफ़्तारी नहीं
एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्राथमिकी में गुजरात भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष रित्विज पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला के नाम शामिल नहीं करना चाहती है।
भाषा
08 Jan 2020
Nsui abvp clash

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में दो छात्र संघों के बीच झड़प की घटना के एक दिन बाद बुधवार को अहमदाबाद पुलिस ने एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 सदस्यों के खिलाफ दंगा भड़काने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। झड़प में दोनों ओर से चार कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्राथमिकी में गुजरात भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष रित्विज पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के सचिव प्रदीप सिंह वाघेला के नाम शामिल नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस की छात्र शाखा ने दावा किया कि दिल्ली में जेएनयू परिसर में रविवार की हिंसा के विरोध में मंगलवार के प्रदर्शन के दौरान जब पालडी इलाके में एबीवीपी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के महासचिव निखिल सवानी को पीटा जा रहा था तब पटेल और वाघेला दोनों वहां मौजूद थे।

झड़प में सवानी समेत चार लोग घायल हो गए थे।

पालडी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बी एस रबारी की ओर से दायर शिकायत के आधार पर एबीवीपी और एनएसयूआई के 25 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147 (दंगा), 143 (गैरकानूनी रूप से जमा होने), 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती सवानी ने अपनी शिकायत की प्रति पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

एनएसयूआई के महासचिव भाविक सोलंकी ने कहा, ‘‘सवानी ने रित्विज पटेल और प्रदीपसिंह वाघेला के नाम दिए थे लेकिन पुलिस प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं देने के लिए हमें मनाने की कोशिश कर रही है। प्राथमिकी में जब तक वाघेला और पटेल के नाम शामिल नहीं किए जाते तब तक सवानी उस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।’’

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि प्राथमिकी में दोनों भाजपा नेताओं के नाम शामिल किए जाने की एनएसयूआई की मांग पर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अहमदाबाद पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया से दिन के आखिर में मुलाकात करेगा।

इस बीच एबीवीपी ने कहा कि वे भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Gujrat
ABVP
NSUI
clashes
BJP
Bharatiya Janata Yuva Morcha
gujrat police

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License