NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
गुजरात : 9वीं क्लास की परीक्षा का बेढब सवाल, "गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?"
गुजरात के एक विद्यालय की परीक्षा में गांधीजी की 'आत्महत्या' के बारे में और 'शराब बिक्री' के बारे में सवाल पूछे गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Oct 2019
gandhi suicide

गुजरात में नौंवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में यह चौंकाने वाला प्रश्न पूछा गया है कि ‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?' परीक्षा में यह अटपटा प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शूरू कर दी है। 

साथ ही 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से पूछे गए एक और प्रश्न ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया है। इस प्रश्न में कहा गया है-- ‘‘अपने इलाके में शराब की बिक्री बढ़ने एवं शराब तस्करों द्वारा पैदा की जाने वाली परेशानियों के बारे में शिकायत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख को एक पत्र लिखें।''

गुजरात में सुफलाम शाला विकास संकुल के बैनर तले चलने वाले स्कूलों में 9वीं कक्षा के इंटर्नल एग्जाम में ये चौंकाने वाले सवाल पूछे गए हैं।

गांधीनगर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बताया, ‘‘स्व वित्तपोषित स्कूलों के एक समूह ने और अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूलों ने ये दोनों प्रश्न शनिवार को हुई अपनी आंतरिक परीक्षाओं में शामिल किया था। ये प्रश्न बहुत आपत्तिजनक हैं और हमने इसकी जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।''

उन्होंने बताया कि सुफलाम शाला विकास संकुल के बैनर तले संचालित होने वाले इन स्कूलों के प्रबंधन ने ये प्रश्न पत्र तैयार किए थे और इनका राज्य शिक्षा विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। 

(भाषा से इनपुट के साथ)

Gujrat
School students and teachers
Gandhi ji suicide
Education system in Gujrat

Related Stories

गुजरात में स्कूल के पहले दिन 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं

खोता बचपन और शिक्षा का ‘राजमार्ग’

गुजरात: लड़कियों की माहवारी की जबरन जांच मामले में प्रधानाचार्य, रेक्टर समेत चार गिरफ़्तार


बाकी खबरें

  • russia
    एम के भद्रकुमार
    सैन्य अभियान पूरा करने को लेकर रूसी सेना पहले से कहीं ज़्यादा प्रतिबद्ध
    16 Mar 2022
    यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को काफ़ी हद तक कमज़ोर करने के बाद मास्को उस विशेष अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिससे कि जीत हासिल की जा सके।
  • DHAMI
    योगेश के नेगी
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?
    16 Mar 2022
    वैसे तो उत्तर-प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड के चुनावी नतीजे देश की राजनीति में कुछ खास मायने नहीं रखते हैं, मग़र फिर भी हिंदी-भाषी राज्यों में हिंदुत्व की राजनीति की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण भी हैं।
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,876 नए मामले, 98 मरीज़ों की मौत
    16 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • women
    अजय कुमार
    क्या भाजपा को महिलाओं ने जिताया? राशन योजना का वोटिंग पर क्या रहा असर 
    16 Mar 2022
    पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस बार यूपी में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के मुकाबले भाजपा को जमकर वोट किया है।
  • सत्यम कुमार
    देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण
    16 Mar 2022
    कूड़ा निस्तारण के लिए उत्तराखंड राज्य का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देहरादून के नजदीक, आसान नदी के किनारे शीशम बाड़ा में बनाया गया है, चार साल पहले बने इस कूड़ा निस्तारण प्लांट का मुख्य कार्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License