NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गुलनाज हत्याकांडः माकपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश का पुतला फूंका, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
युवती की मौत के बाद पूरे बिहार में इस घटना को लेकर लोगों ने विरोध किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Nov 2020
गुलनाज हत्याकांड

बिहार के वैशाली ज़िला निवासी गुलनाज की नृशंस हत्या को लेकर बुधवार को सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

रिपोर्ट के अनुसार 30 अक्टूबर को गुलनाज ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आग लगा दिया। घायल अवस्था में पीड़िता को हाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जिंदगी मौत से जूझ रही गुलनाज की मौत 14-15 नवंबर की रात इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। युवती की मौत के बाद पूरे बिहार में इस घटना को लेकर लोगों ने विरोध किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

हाजीपुर के गांधी चौक पर प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने कहा कि सरकार सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे और गुलनाज की मां को 20 लाख रुपये के मुआवज़े के साथ सरकारी नौकरी दे। उन्होंने मांग की कि सरकार पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करे साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करे। रामपरी ने कहा कि गुलनाज का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और दोषियों को फांसी की सज़ा दी जाए। उन्होंने नीतीश कुमार से कुर्सी छोड़ने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सीपीआईएम के नेता राजनारायण सिंह समेत अन्य नेता शामिल थें। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि उनकी मांगों को यदि पूरा नहीं किया जाता है कि वे सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।

Bihar
Gulnaz murder case
CPI(M)
Nitish Kumar
Bihar government

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान


बाकी खबरें

  • Year 2021
    सोनिया यादव
    साल 2021 : खेत से लेकर सड़क और कोर्ट तक आवाज़ बुलंद करती महिलाएं
    23 Dec 2021
    इस साल महिलाओं ने पितृशाही और मनुवादी सोच को चुनौती देकर तमाम आंदोलनों में न सिर्फ़ अपनी हिस्सेदारी दिखाई बल्कि उन आंदोलनों की अगुवाई भी की। आज महिलाएं न सिर्फ़ अपने समुदाय के बल्कि सभी के अधिकारों के…
  • Doctors Without Borders
    थामस क्रुकेम
    डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की 50वीं वर्षगांठ पर इसके अच्छे-बुरे पन्नों को जानना ज़रूरी है
    23 Dec 2021
    डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स 1971 से दुनिया भर में लाखों लोगों की मदद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन सहायता संगठन को अपने इस काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। लेकिन यह समूह आलोचना से परे नहीं…
  • Charan Singh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    जयंती पर विशेष : किसान आंदोलन के समय में चरण सिंह की याद
    23 Dec 2021
    भारत के प्रधानमंत्री रह चुके किसान नेता चौधरी चरण सिंह की आज 119वीं जयंती है। इसी दिन को किसान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  • channi
    भाषा
    मजीठिया के खिलाफ मामले में कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं: चन्नी
    23 Dec 2021
    राज्य में संचालित एक मादक पदार्थ गिरोह की जांच को लेकर 2018 की स्थिति रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को मजीठिया (46) के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
  • Punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला
    23 Dec 2021
    पंजाब के 20 दिसंबर से किसान पूर्ण क़र्ज़ माफ़ी, कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ साल भर चले आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवज़ा देने और उनके ख़िलाफ़ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License