NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ज्ञानवापी अपडेटः जिला जज ने सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा अपना फैसला, हिन्दू पक्ष देखना चाहता है वीडियो फुटेज
सोमवार को अपराह्न दो बजे जनपद न्यायाधीश अजय विश्वेसा की कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली। हिंदू और मुस्लिम पक्ष की चार याचिकाओं पर जिला जज ने दलीलें सुनी और फैसला सुरक्षित रख लिया।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
23 May 2022
Gyanvapi

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ज्ञानवापी केस की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। मंगलवार को दोपहर में फैसला सुनाया जाएगा।

सोमवार को अपराह्न दो बजे जनपद न्यायाधीश अजय विश्वेसा की कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली। हिंदू और मुस्लिम पक्ष की चार याचिकाओं पर जिला जज ने दलीलें सुनी और फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान सोमवार को मुस्लिम पक्ष ने कहा कि सुनवाई आर्डर 7 के नियम 11 के तहत होनी चाहिए। इस पर हिंदू पक्ष ने कहा कि वह पहले सर्वे का वीडियो एवं फुटेज देखना चाहेगा। इसके बाद इस पर सुनवाई होनी चाहिए। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन के ने कहा कि हमने सीडी और तस्वीरें देखने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। मुस्लिम पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने कहा कि हमने आर्डर 7 के नियम 11 के तहत सुनवाई करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके तहत सुनवाई करने का आदेश दिया है।

कोर्ट रूम में सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक और लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं। इन चारों के अलावा कोर्ट में 19 वकील उपस्थित थे। 45 मिनट की बहस के बाद सुनवाई खत्म हो गई है। जनपद न्यायाधीश मंगलवार को इस मामले में फैसला सुनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्र को जिला कोर्ट में जाने से रोक दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जिन 16 लोगों को कोर्ट में मौजूद रहना है, उनमें उनका नाम नहीं है। इसके बाद अजय मिश्र वापस लौट गए।

ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी के सभी मामलों को जिला अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा था कि अब सभी मामले जिला जज देखेंगे। शिवलिंग की सुरक्षा पर 17 मई का फैसला यथावत रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी को वजू के लिए मस्जिद में पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद में श्रृंगार गौरी की पूजा करने और वजू के पास की दीवार तोड़ने की मांग की है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद में यथास्थिति बरकरार रखने और वजूखाने का सील एरिया खोलने की मांग की है। 

gyanvapi
Gyanvapi Update
Gyanvapi survey
Gyanvapi controversy

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक होने से पेचीदा हुआ मामला, अदालत ने हिन्दू पक्ष को सौंपी गई सीडी वापस लेने से किया इनकार

ज्ञानवापी विवाद पर मस्जिद कमेटी के वकील अभय नाथ यादव से खास बातचीत

ज्ञानवापी मामला : अधूरी रही मुस्लिम पक्ष की जिरह, अगली सुनवाई 4 जुलाई को

ज्ञानवापी मामला : मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख नियत

ज्ञानवापी मस्जिद की परछाई देश की राजनीति पर लगातार रहेगी?

बनारस में ये हैं इंसानियत की भाषा सिखाने वाले मज़हबी मरकज़

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी


बाकी खबरें

  • All five accused arrested in the murder case
    भाषा
    माकपा के स्थानीय नेता की हत्या के मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार
    04 Dec 2021
    घटना पर माकपा प्रदेश सचिवालय ने एक बयान जारी कर आरएसएस को हत्या का जिम्मेदार बताया है और मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है.पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी और संदीप…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    MSP की कानूनी गारंटी ही यूपी के किसानों के लिए ठोस उपलब्धि हो सकती है
    04 Dec 2021
    पंजाब-हरियाणा के बाहर के, विशेषकर UP के किसानों और उनके नेताओं की स्थिति वस्तुगत रूप से भिन्न है। MSP की कानूनी गारंटी ही उनके लिए इस आंदोलन की एक ठोस उपलब्धि हो सकती है, जो अभी अधर में है। इसलिए वे…
  • covid
    भाषा
    कोरोना अपडेट: देशभर में 8,603 नए मामले सामने आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से कम हुई
    04 Dec 2021
    देश में कोविड-19 के 8,603 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,24,360 हो गई है।  
  • uttarkhand
    सत्यम कुमार
    देहरादून: प्रधानमंत्री के स्वागत में, आमरण अनशन पर बैठे बेरोज़गारों को पुलिस ने जबरन उठाया
    04 Dec 2021
    4 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आमरण अनशन पर बैठे बेरोजगार युवाओं…
  •  Vir Das, Kunal Kamra and Munavvar
    बादल सरोज
    मुनव्वर से वीर दास और कुणाल कामरा तक, गहरे होते अंधेरे, मुक़ाबिल होते उजाले
    04 Dec 2021
    वीर दास की घेराबंदी का एपिसोड अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दूसरे स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को खुद को खामोश करने का ऐलान करने के लिए विवश कर दिया गया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License