NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
अर्जेंटीना: बिना इलाज के ठीक हुई एचआईवी पॉज़िटिव महिला
शोध से पता चला है कि ऐसे कई मरीज़ हो सकते हैं, जो प्राकृतिक ढंग से इस वायरस से लड़ सकते हैं।
संदीपन तालुकदार
24 Nov 2021
Hiv

एक बेहद दुर्लभ केस में अर्जेंटीना की एक महिला, दूसरी ऐसी मरीज़ बन गई है, जिसमें एचआईवी के खिलाफ़ प्रतिरोधक क्षमता विकसित किए के निशान पाए गए हैं। ध्यान रहे इस दौरान महिला का सेल ट्रांसप्लांटेशन भी नहीं किया गया था।

तथाकथित "एस्पेरांजा" मरीज़ को 2013 में एचआईवी पॉज़िटिव पाया गया था। एंस्पेरांजा का नामकरण मरीज़ के गृह नगर के आधार पर किया गया है। संक्रमण पहचाने जाने के 8 साल बाद, जांच में पता चला है कि महिला में संक्रमण का कोई अंश ना ही बचा है, ना ही महिला एचआईवी से जुड़े किसी रोग से अब ग्रस्त है। 

ऐसे मामले रहे हैं, जिनमें एचआईवी मरीज़ ठीक हुए हैं, जैसे- बर्लिन का मरीज़, जिसे 1995 में पॉज़िटिव पाया गया था, फिर 2003 में पॉज़िटिव पाया गया लंदन का मरीज। दोनों ही मामलों में मरीज़ों को अलग-अलग तरह के कैंसर के इलाज़ के लिए "सेल ट्रांसप्लांटेशन" से गुजारा गया था। बर्लिन के मरीज़ के मामले में सेल ट्रांसप्लांटेशन ने अप्रत्याशित ढंग से एचआईवी संक्रमण को ठीक कर दिया था, या कम से कम उसे ऐसी अवस्था में पहुंचा दिया था, जिसमें ART (एंटीरिट्रोवायरल) ड्रग्स के बंद करने के बाद भी वायरस को पाया ना जा सके। लंदन के मरीज़ में भी ऐसी ही समानताएं पाई गई थीं। दोनों ही मामलों से पता चला था कि "स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन" वायरस से लड़ने का एक प्रभावी तरीका है। 

तबसे वैज्ञानिक इस चीज की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं कि कैसे कुछ लोगों का प्रतिरोधक तंत्र वायरस से लड़ने के प्राकृतिक तरीके ढूंढ रहा है। इसमें "एलाइट कंट्रोलर" भी शामिल हैं, जो वायरस को बिना दवाईयों या सेल ट्रांसप्लांटेशन के भी कमज़ोर कर देता है। लेकिन "एस्पेरांजा" मरीज़ का मामला, "एलाइट कंट्रोलर" के मामलों में और भी ज़्यादा दिलचस्प है। कई बार यह नियंत्रक भी वायरस की पहचाने जा सकने वाली स्थिति बताते हैं। लेकिन एस्पेरांजा मरीज़ में वायरस की उपस्थिति तक नहीं पहचानी जा सकी है। यह खोजें, एनल्स ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन में हाल में प्रकाशित एक पेपर में छपी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़, एस्पेरांजा मरीज़ ने ART दवाईयां सिर्फ़ 2019-20 में गर्भधारण के दौरान ली थीं। एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने यह दवाईयां लेना बंद कर दिया। बता दें बच्चे में एचआईवी का संक्रमण नहीं है। 

हाल के पेपर में शोधार्थियों ने कहा है कि "एलाइट कंट्रोल" का प्रदर्शन करने वाले दूसरे मामलों से एस्पेरांजा के मरीज़ में यह अलग है कि उसमें खोजे जा सकने वाले एचआईवी प्रोवायरस या संक्रामक तत्वों की उपस्थिति नहीं है। यह संभावना है कि छुपे हुआ वायरस बाद में अपनी तादाद बढ़ा सकता है। शोधार्थियों ने बड़ी संख्या में मरीज़ की कोशिकाओं की जांच की, ताकि संक्रामक तत्व, ना पाए जाने की पुष्टि की जा सके। 

नई खोजों के बारे में शोधार्थियों ने कहा, "क्या इससे समझा जाए कि हमारे मरीज़ ने प्राकृतिक संक्रमण के दौरान एक रोगाणु मुक्त करने वाला इलाज़ खोज लिया? हमें लगता है कि ऐसा ही हुआ है, लेकिन इसे साबित नहीं किया जा सकता। अनुभवजन्य आंकड़ो के एकत्रीकरण से कभी वैज्ञानिक अवधारणाओं को साबित नहीं किया जा सकता। उन्हें सिर्फ़ खारिज किया जा सकता है। एचआईवी-1 शोध के मामले में इसका मतलब हुआ कि अनुभवजन्य आधार पर यह साबित करना असंभव है कि किसी ने अपने भीतर एचआईवी के खिलाफ़ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली।"

लेकिन शोधार्थियों का कहना है कि उनकी खोज़ें किसी प्राकृतिक अवधारणा का पर्याप्त सबूत नहीं हैं। लेकिन चिकित्सकीय नज़रिए से यह खोजें बहुत अहम हैं, जो बताती हैं कि ऐसे कई मरीज़ हो सकते हैं जो इस वायरस से प्राकृतिक ढंग से मुकाबला कर सकते हैं।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

HIV+ Argentinean Woman Gets Cured Without Treatment

Esperanza Patient
Berlin Patient
  London Patient
HIV Cured Naturally
Stem Cell Transplant in HIV Patients
HIV

Related Stories


बाकी खबरें

  • kashmir
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर : पैगंबर की विवादित छवि पेश करने वाली किताब को अधिकारियों ने हटाया
    09 Dec 2021
    दिल्ली के जे सी प्रकाशन की सातवीं कक्षा की किताब का घाटी में विरोध हो रहा है।
  • ULTI GINTI
    सतीश भारतीय
    सतत सुधार के लिए एक खाका पेश करती अंशुमान तिवारी और अनिंद्य सेनगुप्ता की किताब "उल्टी गिंनती"
    09 Dec 2021
    अंशुमान तिवारी और अनिंद्य सेनगुप्ता का आकलन है कि भारत को 2020-21की नेगेटिव ग्रोथ के बाद मंदी से उभरने के लिए अगले एक दशक तक सालाना करीब 9 फ़ीसदी विकास दर की जरूरत है, जिसके लिए प्रत्येक वर्ष 37…
  • kisan
    विजय विनीत
    पूर्वांचल से MSP के साथ उठी नई मांग, किसानों को कृषि वैज्ञानिक घोषित करे भारत सरकार!
    09 Dec 2021
    एमएसपी में किसानों का दैनिक श्रम सिर्फ 92 रुपये आंका गया है। सरकार इन्हें अकुशल श्रमिक मानती है, जबकि खेतों में काम करने वाले सामान्य अकुशल श्रमिकों का मानदेय 274 मानदेय तय है और बाजार में कुशल…
  • Mangesh Dabral
    न्यूज़क्लिक टीम
    पुण्यतिथि पर विशेष: आज भी जल रही है मंगलेश डबराल की ‘कविता की लालटेन’
    09 Dec 2021
    वरिष्ठ कवि, लेखक, पत्रकार मंगलेश डबराल की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले बरस 9 दिसंबर 2020 को कोरोना ने उनकी जान ले ली। न्यूज़क्लिक के लिए वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मंगलेश जी के घर जाकर उनकी पत्नी-…
  • Raoul Hedebouw
    पीपुल्स डिस्पैच
    राउल हेडेबौ बेल्जियम की वर्कर्स पार्टी के नए अध्यक्ष 
    09 Dec 2021
    पीटर मर्टेंस ने बेल्जियम के राष्ट्रपति पद से अपने 13 वर्षों के महत्त्वपूर्ण कार्यकाल के बाद वर्कर्स पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। उनके कार्यकाल के दौरान ही पार्टी यूरोप में प्रमुख मार्क्सवादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License