NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हाकैंडे हिचिलेमा ज़ाम्बिया में नए राष्ट्रपति चुने गए
बड़ी पूंजी और आईएमएफ़ को लुभाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले दोनों शीर्ष प्रतियोगियों के साथ, राष्ट्रपति पद के लिए 16उम्मीदवारों की दौड़ में पांचवां स्थान हासिल करने वाले नवगठित सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार ने नवउदारवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
पीपल्स डिस्पैच
16 Aug 2021
हाकैंडे हिचिलेमा ज़ाम्बिया में नए राष्ट्रपति चुने गए

जाम्बिया के 156 निर्वाचन क्षेत्रों में से 155 में वोटों की गिनती पूरी होने के साथ चुनाव आयोग ने विपक्षी पार्टी यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (यूएनडीपी) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हाकैंडे हिचिलेमा को विजेता घोषित किया है।

इस शीर्ष पद के लिए पांच असफल दौड़ के बाद हिचिलेमा ने इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति एडगर लुंगु को हराते हुए 2,810,757 वोट हासिल की जिन्होंने इस चुनाव में 1,810,757 वोट हासिल किए। इसमें 70.95% मतदान हुए।

लुंगू जिनकी सरकार ने चुनाव से पहले सशस्त्र बलों को तैनात किया था और मतदान (12 अगस्त) के दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था उन्होंने इस चुनाव को "स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं" बताते हुए हार मानने से इनकार कर दिया।

यह आरोप कि सत्तारूढ़ पैट्रियटिक फ्रंट के पोलिंग एजेंटों पर हमला किया गया और यूपीएनडी के गढ़ वाले क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर ड्यूटी का निर्वहन करने की अनुमति नहीं दी गई और लुंगु का कहना कि ये चुनाव "हिंसक था, पूरी कवायद को निरर्थक बना दिया"। ऐसे में इस बयान की आलोचना की गई है।

यूपीएनडी ने इस बयान की आलोचना "सिर्फ अपनी नौकरी पर टिके रहने के लिए पूरे चुनाव को खत्म करने" के प्रयास के रूप में की है। संवैधानिक अदालत के समक्ष इन परिणामों को चुनौती देने के लिए लुंगु के पास सात दिन का समय है, हालांकि पर्यवेक्षकों ने बताया है कि इस परिणाम को पलटने की संभावना कम है।

16 उम्मीदवार वाले राष्ट्रपति पद के इस दौड़ में 16,379 मतों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद अपनी पहली चुनावी लड़ाई में नवगठित सोशलिस्ट पार्टी का नेतृत्व करने वाले फ्रेड मेमेम्बे ने हार मान ली और हिचिलेमा को बधाई दी।

जब यह स्पष्ट हो गया था कि हिचेलेमा शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं तो शनिवार 14 अगस्त को एक बयान में मेमेम्बे ने कहा, "हम हाकैंडे हिचिलेमा और यूपीएनडी को उनके उत्कृष्ट चुनावी प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं। उनकी दृढ़ता और लचीलापन सराहनीय है। वे लगभग 23 साल और सात चुनावों से इसमें हैं। जाम्बिया के लोगों ने कहा है। हम उनके बेहतर होने की कामना करते हैं।"

Hakande Hichilema
Zambia
Zambia election

Related Stories

जर्जर हो चुके जाम्बिया में होने जा रहा है चुनाव


बाकी खबरें

  • यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 16 सीटों का हुआ नुक़सान
    एम.ओबैद
    यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान
    11 Mar 2022
    वर्ष 2017 के चुनाव नतीजों की तुलना में इस बार भाजपा को पहले दो चरणों में 18 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार उसने 91 सीट हासिल की थीं जबकि इस बार उसे 73 सीटें ही मिल पाई हैं।
  • election results
    न्यूज़क्लिक टीम
    BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !
    11 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में आज Abhisar Sharma चर्चा कर रहे हैं Uttar Pradesh में फिर से BJP की सरकार बनने और साथ ही बात कर रहे हैं अखिलेश यादव और प्रियंका गाँधी वाड्रा की। 2024 के चुनाव…
  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना
    11 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक दल के पराजित होने या फिर उसके वोट प्रतिशत में बड़ी गिरावट आने का अर्थ यह नहीं होता है कि हम तुरंत उसकी राजनीतिक मृत्यु की घोषणा कर दें। लेकिन इसके साथ यह प्रश्न भी उतनी ही मज़बूती के…
  • pakistan
    जस्टिन पॉडुर  
    पाकिस्तान किस प्रकार से बलूचिस्तान में शांति के लिए पहले-विकास की राह को तलाश सकता है
    11 Mar 2022
    राष्ट्र को एकजुट रखने के लिए पाकिस्तान की कोशिश के संघर्ष के केंद्र में अपनाई जा रही आतंकवाद विरोधी मॉडल की विफलता है।
  • zelsenky
    एम के भद्रकुमार
    ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया
    11 Mar 2022
    वाशिंगटन को जो रणनीतिक हार का सामना करना पड़ा है, वह दुनिया भर में अमेरिकी प्रतिष्ठा को कम करेगा, उसके ट्रान्साटलांटिक-नेतृत्व को कमजोर करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License