NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
मेरठ के बाद हापुड़ की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, शव नोएडा के अस्पताल में छोड़कर भागे
यूपी में अपराध काबू में नहीं आ रहे हैं। ख़ासकर महिलाओं को लेकर प्रदेश काफ़ी असुरक्षित होता जा रहा है। दो अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों को अगवा कर दुष्कर्म के मामले ने दहला दिया है। मेरठ में जहां लड़की ने कथित तौर पर ज़हर खाकर जा दे दी, वहीं हापुड़ मामले में हत्या की आशंका है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
02 Apr 2021
मेरठ के बाद हापुड़ की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, शव नोएडा के अस्पताल में छोड़कर भागे
Image courtesy : TOI

नोएडा: यूपी का हाल बुरा होता जा रहा है, ख़ासकर महिला सुरक्षा के मामले में यूपी बेहद असुरक्षित हो गया है। अभी मेरठ में ट्यूशन से लौट रही कक्षा दस की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद आहत छात्रा ने कथित तौर पर ज़हर खाकर जान दे दी। और अब हापुड़ ज़िले से किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और ओरोपियों द्वारा शव को नोएडा के एक अस्पताल में छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दो लोग बृहस्पतिवार को एक किशोरी को बेहोशी के हालत में थाना सेक्टर 24 के सेक्टर 33 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी शव को अस्पताल के सामने एंबुलेंस में रख एटीएम से पैसे निकालने की बात कह कर वहां फरार हो गए।

अपर उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को किशोरी का नाम व पता मालूम हुआ, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन नोएडा पहुंचे और उन्होंने बताया कि किशोरी 22 मार्च से लापता थी और इस संबंध में हापुड़ के सिंभावली थाने में तहरीर दी गई थी।

सिंह के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया कि फिरोज, कादिर, अफजाल, मुन्नी, निशा, गुलबसशा आदि ने किशोरी को हापुड़ से अगवा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया तथा हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में हापुड़ के सिंभावली थाने में परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ की घटना में थाना सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। वहां कक्षा दस की एक छात्रा ट्यूशन से लौट रही थी कि गांव के ही चार युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आहत छात्रा ने घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में चार युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि घर से छात्रा का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने लखन पुत्र संजय के अलावा विकास पुत्र बलवंत उर्फ मुरली का जिक्र किया है। कुमार ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
पूरी घटना विस्तार से पढ़ें- यूपी: मेरठ में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने ज़हर खाकर जान दी

UttarPradesh
gang rape
CRIMES IN UP
crimes against women
violence against women
UP police
UP Government

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License