NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 38 पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Oct 2019
haryana elections
Image courtesy:Moneycontrol

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 38 पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोक दल दो सीटों पर जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह से 7,047 मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से 8,505 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट पर भाजपा की सोनाली फोगाट से 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके भाई कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र मोहन पंचकुला सीट से भाजपा के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता से महज 29 मतों से आगे चल रहे हैं।

सोनीपत की बरोदा सीट से भाजपा के योगेश्वर दत्त कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा से 430 मतों से आगे चल रहे हैं। कैथल सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लीला राम से 293 मतों से आगे चल रहे हैं।

जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट से करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रेमलता से 10,420 मतों से आगे चल रहे हैं।

Haryana Elections
Congress
BJP
JJP
manohar laal khattar
Dushyant Chautala
Kuldeep Bishnoi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • budget
    अजय कुमार
    बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!
    01 Feb 2022
    बजट हिसाब किताब का मामला होता है। लेकिन भाजपा के काल में यह भंवर जाल बन गया है। बजट भाषण में सब कुछ होता है केवल बजट नहीं होता।
  • nirmla sitaraman
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बजट में अगले 25 साल के लिये अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार: सीतारमण
    01 Feb 2022
    आमजन ख़ासकर युवा को नए आम बजट में न अपना वर्तमान दिख रहा है, न भविष्य, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि केंद्रीय बजट ने समग्र और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ अगले 25 साल के लिये…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बजट में मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात और युवाओं की जीविका पर प्रहार: विपक्ष 
    01 Feb 2022
    “सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्यम वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ ‘विश्वासघात’ और युवाओं की जीविका पर ‘आपराधिक प्रहार’ किया है।”
  • kanpur
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: ' बर्बाद होता कानपुर का चमड़ा उद्योग'
    01 Feb 2022
    अपने चमड़े के कारोबार से कानपुर का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन आज चमड़ा फैक्ट्री अपने पतन की ओर है। चमड़ा व्यापारियों का कहना है कि इसका एक बड़ा कारण सरकार द्वारा गंगा नदी के प्रदूषण का हवाला…
  • varansi weavers
    दित्सा भट्टाचार्य
    यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 
    01 Feb 2022
    इस नए अध्ययन के अनुसार- केंद्र सरकार की बहुप्रचारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) और प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जैसी योजनाओं तक भी बुनकरों की पहुंच नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License