NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
हरियाणा : शिक्षकों को घर-घर जाकर राशन बांटने का आदेश, शिक्षकों ने आदेश को बेतुका बताया
"सरकार को इस गंभीर समस्या के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने चाहिए जिससे दैनिक मज़दूरी करने वालों, रेहड़ी-पटरी लगाने वालों और स्कूली बच्चों को कुछ राहत मिल सकेगी और इस महामारी से मिलकर लड़ा जा सकेगा।"
मुकुंद झा
23 Mar 2020
mid day meal
Image courtesy: India Today

हरियाणा सरकार की ओर से जारी एक आदेश में अध्यापकों को घर-घर जाकर बच्चों को राशन बांटने को कहा गया है। कोरोना महामारी से बचने के लिए राज्य में लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी वजह से 10 दिन की छुट्टियों के दौरान स्कूली बच्चों तक खाना पहुँचाने के लिए विभाग ने शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। शिक्षकों को हर विद्यार्थी के हिस्से में आने वाला खाना उनके घरों तक पहुँचाना होगा। हालांकि, अध्यापकों ने कहा कि इस आदेश में बच्चों की सहायता का उद्देश्य कम व दिखावा ज़्यादा प्रतीत हो रहा है।

पूरा मामला है क्या?

कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी स्कुल भी बंद हो गए जिस कारण मिड डे मील की स्कीम भी रुक गई थी। अभी वर्तमान में इस योजना के तहत 9.17 करोड़ छात्रों को भोजन मिल रहा है। इसलिए केरल की वामपंथी सरकार ने सुनिश्चित किया कि बच्चों को मिड डे मिल का भोजन उनके घर पे ही मिले।

जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए बाक़ी सरकारों को भी कहा की छात्रों को मिड डे मील दिया जाए। इसके तहत अलग-अलग राज्यों में सरकार ने शिक्षकों से कहा है कि वो घर घर जाकर उन्हें राशन पहुंचायें जिसको लकेर शिक्षकों में रोष है।

हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में बताया कि प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को एक किलो अनाज और उससे बड़े बच्चों  को डेढ़ किलो अनाज दिया जाना चाहिये।

IMG-20200323-WA0023.jpg

सरकार के इस आदेश में कई तरह की समस्याए है जिसको लकेर हरियाणा के अध्यपकों ने आपत्ति जताई और इस फ़रमान को बेतुका कहा।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कहा है कि सरकार ने पिछले छह महीनों से कई ज़िलों में मिड-डे मील का बजट नहीं बढ़ाया है और न ही कुछ शिक्षकों को मानदेय मिले हैं। संघ ने सवाल किया कि जब बजट ही नहीं होगा तो बच्चों की सहायता कैसे संभव है। वर्कर इस महंगाई व महामारी के समय बिना मानदेय के कैसे अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकेंगे।

शिक्षक संघ के नेताओं ने यह भी कहा कि जिस राशन के लिए अध्यापकों को इस महामारी के समय घर-घर घुमाया जा रहा है उसकी प्राथमिक स्तर पर मात्रा सिर्फ़ एक किलो और उच्च प्राथमिक स्तर पर डेढ़ किलो है और संक्रमण फैलने का ख़तरा बहुत बड़ा है। एक ओर प्रधानमंत्री व सारा देश घरों में रहने की हिदायतें दे रहा है पर शिक्षा विभाग इसके एकदम उलट आदेश जारी कर रहा है।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कहा है, "बच्चों व अभिभावकों की मदद का पक्षधर है और मांग करता है कि अगर सरकार वास्तव में गरीब बच्चों व अभिभावकों की कुछ मदद करना चाहती है तो मिड-डे मील का बजट तुरंत जारी किया जाए। राशन बांटने, पैकिंग, बजट संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।"

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष सी एन भारती ने कहा, "सरकार को इस गंभीर समस्या के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने चाहिए जिससे दैनिक मज़दूरी करने वालों, रेहड़ी-पटरी लगाने वालों और स्कूली बच्चों को कुछ राहत मिल सकेगी और इस महामारी से मिलकर लड़ा जा सकेगा। अनेक देशों में सरकारें ऐसा कर चुकी हैं, हमारे देश में भी केरल सरकार ऐसा उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी है।"

Haryana
haryana school
mid day meal
Distribute ration to teachers from house to house
Coronavirus
COVID-19
Haryana Government
Manohar Lal khattar

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License