NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
हरियाणा चुनाव : ऑटो मोबाईल श्रमिकों का प्रदर्शन, कहा सरकार की नीतियां मंदी से निपटने में नाकाम
पूरे हरियाणा में 21 तारीख़ को विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में मज़दूरों की छंटनी और बेरोज़गारी बड़े मुद्दे हैं। अगर यह ग़ुस्सा मज़दूर वर्ग के मतदान में दिखा तो सत्ताधारी बीजेपी के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा।
मुकुंद झा
12 Oct 2019
workers protest

हरियाणा चुनाव के बीच विभिन्न ऑटोमोबाइल यूनिट  के लगभग हज़ार कर्मचारियों ने आर्थिक मंदी के कारण वेतन और भत्तों में कटौती के ख़िलाफ़ शुक्रवार 11 अक्टूबर को विरोध मार्च निकाला। श्रमिकों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें ठेका प्रथा और फ़िक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट(सीमित अवधि रोज़गार) सिस्टम को समाप्त करने और आर्थिक मंदी के कारण अपनी नौकरी खो देने वालों के लिए बेरोज़गारी भत्ते की मांग शामिल थी।

बेलसोनिका ऑटो कंपोनेंट इंडिया इंप्लाइज़ यूनियन के नेतृत्व में, दस मज़दूर यूनियनों से जुड़े कर्मचारी, सीटू सहित कई केंद्रीय ट्रेड युनियनों के नेता भी शामिल हुए। दोपहर में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर राजीव चौक चौराहे पर एकत्र हुए और ज्ञापन सौंपने के लिए मिनी सचिवालय तक मार्च किया।

बीते कुछ महीने में यह बात अमूमन रोज़ ही सुनाई देती है कि आज फ़लां कंपनी ने  इतने मज़दूरों को काम पर से हटा दिया। इसके पीछे सभी का एक ही तर्क होता है कि बाज़ार में भारी मंदी है, और मजबूरन उन्हें ये करना पड़ रहा है। यह बात साफ़ है कि भारत आज भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा है। लगातार जीडीपी में गिरावट इसको सत्यापित भी कर रही है। लेकिन क्या इसका अर्थ यह है कि इसका सारा दोष मज़दूरों पर मढ़कर उनके रोज़गार छीन लिए जाएँ! हमारे यहाँ यही हो रहा है। मारुती, हौंडा जैसे कई बड़े उद्योग हैं जिन्होंने मंदी की आड़ में मज़दूरों की छंटनी की है और अभी तक यह सिलसिला जारी है।

सरकार को भी यह समझ में आ रहा है कि आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है। वो भी इससे निपटने के लिए कुछ क़दम उठा रही है लेकिन क्या वो काफ़ी और उचित दिशा में हैं! मज़दूरों के मुताबिक़ तो नहीं! मज़दूरों ने सरकारी कंपनी मालिकों द्वारा मज़दूरों की छंटनी को लेकर कहा कि कंपनी "मीठा मीठा गप कड़वा कड़वा थू थू" वाली नीति पर चल रही है। यानी जब मुनाफ़ा हो रहा था तो इन कंपनियों ने उसका फ़ायदा ख़ुद उठाया और अब घाटा मज़दूरों को झेलने के लिए कह रही है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, "सामान्य स्थितियों में पूंजीपतियों ने जमकर मुनाफ़ा कमाया, लेकिन कभी भी मज़दूरों को इस मुनाफ़े में हिस्सेदार नहीं बनाया। मज़दूरों का हमेशा ही भंयकर शोषण किया गया। ठेका मज़दूरों के तो पसीने ही नहीं ख़ून को भी सिक्कों मे डाल लिया गया। तो अब मंदी के दौर में जबकि पूंजिपतियों को मुनाफ़ा कम हो रहा है तो इसकी सज़ा भला हम मज़दूर क्यों भुगतें?"

मज़दूर नेताओं ने इस मंदी के लिए पूंजीपतियों के मुनाफ़ा कमाने के लालच और सरकार की ग़लत नीतियों को ज़िम्मेदार बताया। और कहा कि सरकार अब जो इससे निपटने के लिए नीति बना रही है, वो भी ग़लत दिशा में है।

बेलसोनिका ऑटो कम्पोनेन्ट इम्पलॉइज़ यूनियन के महासचिव जसवीर सिंह ने न्यूज़क्लिक को बताया, "सरकार ने पूंजीपतियों को जो 1.45 लाख करोड़ रुपये की छूट देने का निर्णय किया है, उसे तत्काल वापस लेना चाहिए और इसके बदले आम जनता को राहत देना चाहिए।अप्रत्यक्ष कर को ख़त्म किया जाना चाहिए और सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक ख़र्च करना चाहिए। जिससे लोगों की सेविंग बढ़ेगी और अंतत: वो बाज़ार में अपनी बचत राशि को ख़र्च करेंगे। जो अपने आप मांग को बढ़ाएगा। सरकार को चाहिए कि जो कंपनी इस मंदी के कारण बंद हो रही है उसका सरकारीकरण कर अपने हाथों में ले ले।"

इन मज़दूरों के तर्क के विपरीत सरकार सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में बेच रही है।

इस सभा को संबोधित करते हुए मज़दूर संगठन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा, "एक तरफ़ सरकार मेहनतकशो पर हमले कर रही है, वहीं दूसरी ओर मज़दूरों और समाज की एकता को तोड़ने के लिए जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्र का ज़हर जनता में घोल रही है।" उन्होंने हरियाणा  की निवर्तमान बीजेपी सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी पूरे प्रदेश में 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन 75 पार तो पेट्रोल के दाम हो गए हैं और जनता इस बार प्रदेश में मज़दूर और श्रमिक विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

पूरे हरियाणा में 21 तारीख़ को विधानसभा चुनाव हैं।  ऐसे में पूरे प्रदेश में मज़दूरों की छंटनी और बेरोज़गारी बड़े मुद्दे हैं। अगर यह ग़ुस्सा मज़दूर वर्ग के मतदान में दिखा तो सत्ताधारी बीजेपी के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा।

Haryana Assembly Elections
Protest of auto mobile workers
unemployment
economic crises
BJP
Congress
CITU
GDP growth-rate

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान


बाकी खबरें

  • sc
    भाषा
    वकीलों को वरिष्ठ का दर्जा देने संबंधी याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा उच्चतम न्यायालय
    23 Aug 2021
    “वकीलों का दर्जा निर्दिष्ट समिति द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर तय होना चाहिए और मतदान का सहारा केवल तब लिया जाना चाहिए जब कोई और रास्ता न हो। उच्च न्यायालय मतदान एक अपवाद के रूप में नहीं बल्कि एक…
  • सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारों के ख़िलाफ़ खड़े होने का समय: विजयन
    भाषा
    सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारों के ख़िलाफ़ खड़े होने का समय: विजयन
    23 Aug 2021
    समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती के अवसर पर फेसबुक पर एक पोस्ट में विजयन ने लिखा, ‘‘यह समय भाईचारा और समानता को कमजोर करने वाली सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी…
  • तमिल फिल्म उद्योग की राजनीतिक चेतना, बॉलीवुड से अलग क्यों है?
    बी. सिवरामन
    तमिल फिल्म उद्योग की राजनीतिक चेतना, बॉलीवुड से अलग क्यों है?
    23 Aug 2021
    हाल ही में लाए गए सिनेमैटोग्राफ़ संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में दो ध्रुवों पर खड़े कमल हासन और सूर्या एक साथ आ गए, इस घटना ने तमिल फिल्म जगत में चेतना की एक लहर दौड़ा दी है।
  • "वैज्ञानिक मनोवृत्ति" विकसित करने का कर्तव्य
    प्रशांत पद्मनाभन
    "वैज्ञानिक मनोवृत्ति" विकसित करने का कर्तव्य
    23 Aug 2021
    तर्कवादी सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की 8वीं पुण्यतिथि के बाद प्रशांत पद्मनाभन ने उनकी विरासत को याद करते हुए लिखा है कि "वैज्ञानिक मनोवृत्ति" क्या होती है और कैसे इसका विकास किया जा सकता है।
  • Kalyan Singh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    पिछड़ों के सांप्रदायीकरण की योजना और दुविधा के प्रतीक थे कल्याण सिंह
    23 Aug 2021
    वास्तव में कल्याण सिंह पिछड़ा वर्ग की उस दुविधा के प्रतीक थे जिसके तहत कभी वह जाति के अपमान से छूटने और सत्ता पाने के लिए सांप्रदायिक होने को तैयार हो जाता है तो कभी हिंदुत्व की ब्राह्मणवादी योजना से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License