NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
हरियाणा शिक्षक एक दिन का वेतन कोरोना राहत कोष में दें :शिक्षक संघ
अध्यापक संघ इन विकट परिस्थितियों में आम जनता,शासन व प्रशासन के साथ है।सभी से अपील करता है कि अपना बचाव करते हुए दूसरो को जागरूक करता रहें। आईसोलेशन ही वर्तमान में दवा और दुआ है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Mar 2020
हरियाणा शिक्षक

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई। इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि एक दिन का वेतन इस कोष में जरूर दे। अगर सरकार अपने स्तर पर वेतन से कटौती कर लेती है तब भी स्वागत करें।

बता दे 24 तारीख को संघ ने राज्य कार्यकारिणी में यह निर्णय किया। इसके लिए फोन के जरिए शिक्षकों से संपर्क किया गया था। मिडिया को जानकारी देते हुए राज्य प्रधान सी एन भारती,महासचिव जगरोशन,वजीर सिंह,सतबीर गोयत,प्रभु सिंह,कोषाध्यक्ष राजेंद्र बाटू,कृष्ण नैन,धर्मेंद्र ढा़डा, ने बताया कि निश्नदेह परिस्थितियां भंयकर हैं। संघ ने कहा कि सरकारो की ग्लोबलाइजेशन, नव उदारीकरण व प्राईवेटाईजैशन की नीतियों ने इन्हे ओर भंयकर बना दिया हैं।

अध्यापक संघ ने जनता कर्फ्यू के दौरान बिना सुरक्षा किट या आधी अधूरी किट के साथ सफाई-बिजली -पानी -डाक्टर- नर्स- पैरामेडिकल स्टाफ-पुलिस आदि का विपरीत परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर काम करने पर आभार व्यक्त किया । इसके साथ ही माध्यमिक निदेशक के बिना किसी योजना व तैयारी के जिद पूर्वक बिना सुरक्षा किट के मात्र 1-1गिलास गेंहू चावल के लिए जारी तुगलकी फरमान की निंदा करता है।

इसे भी पढ़े: हरियाणा : शिक्षकों को घर-घर जाकर राशन बांटने का आदेश, शिक्षकों ने आदेश को बेतुका बताया

अध्यापक संघ ने यह भी कहा कि हम निरंतरता में इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों, शिक्षामंत्री व मीडिया के माध्यम से उठा रहे हैं। लेकिन सरकार अतिसंवेदनहीनता के साथ कोरोना के वाहक व सस्ती लोकप्रियता की जिद पकडे़ हुए है। अभी तक कोई भी सुरक्षा किट, राशन व राशि बढा़ने की घोषणा नहीं कर रहे हैं। इसके वाबजूद जिन अध्यापकों ने विपरीत परिस्थितियों में रिस्क उठाकर राशन बांट दिया है, उनका अध्यापक संघ आभार व्यक्त करता है।

जो स्कूल बडी़ संख्या में घरों की पहचान न होने ढा़णियो या दूसरे गावो से बच्चे होने,सुरक्षा किट न होने,टीचरो का एनिवेयर के कारण स्कूलो से बहुत दूर का होने व लाकडाऊन आदि कारणो से नहीं बांट पाए उनको सरकार सुरक्षा किट उपलब्ध करवाए या उन बच्चों  के खातों में ज्यादा राशि पंचकूला हेडक्वार्टर से सीधे डाले।

अध्यापक संघ ने इसके साथ ही एक अध्यापक द्वारा तर्कसंगत व जायज विरोध पर सस्पेंशन का भी विरोध किया।शासन व प्रशासन का काम जायज समस्या हल करने का होता है,जनता को भड़काने  का नहीं।

इसके साथ ही अंत में अध्यापक संघ इन विकट परिस्थितियों में आम जनता,शासन व प्रशासन के साथ है। सभी से अपील करता है कि अपना बचाव करते हुए दूसरो को जागरूक करते रहें।आईसोलेशन ही वर्तमान में दवा व दुआ हैं।

इसे भी पढ़े: हरियाणा : कोरोनावायरस के कारण शिक्षकों ने अपना प्रदर्शन टाला 

Coronavirus
Corona Crisis
Haryana
Haryana Teacher Union

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • PM care Fund
    स्मृति कोप्पिकर
    पीएम-केयर्स फ़ंड का मालिक है कौन?
    28 Sep 2021
    किसी भी ऐसे फ़ंड को गोपनीयता के घेरे में नहीं रखा जा सकता है जिसमें लाखों भारतीयों ने दान किया हो क्योंकि उस पर भारत सरकार की मुहर थी और इस फ़ंड के नाम पर पर ही प्रधानमंत्री ने किसी भी संकट के दौरान…
  • bhagat singh
    मुकुल सरल
    हमें यह शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है : भगत सिंह की पसंदीदा शायरी
    28 Sep 2021
    ऐसे कई मशहूर शे'र हैं जो भगत सिंह के नाम से याद किए जाते हैं और उन्हीं के लिखे समझे जाते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। ये शे’र उस दौर के अलग-अलग मशहूर शायरों के हैं जो भगत सिंह को बहुत पसंद थे और वे अक्सर…
  • stray cattle
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी में किसानों से लिए आफ़त बने आवारा और छुट्टा पशु, चुनाव में बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें
    28 Sep 2021
    यूपी के किसान पहले से ही बेहाल थे और अब आवारा पशुओं के चलते इनकी बदहाली कोढ़ में खाज सरीखी हो गई है। गोवंश संरक्षण के दिखावे के चलते किसानों को ऐसी अंधेरी खाईं में ढकेल दिया गया है, जहां से निकलने का…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    बड़े चक्र में गोल-गोल घूम रहा है क्वाड
    28 Sep 2021
    अब तक क्वाड से बहुत कम हासिल हुआ है। 2,145 शब्दों का साझा वक्तव्य एक बार फिर सामान्य चीज़ों की ही बात करता नज़र आता है।
  • Bhagat Singh
    प्रबल सरन अग्रवाल
    विशेष: भगत सिंह के बाद क्रांतिकारी आंदोलन का क्या हुआ?
    28 Sep 2021
    भगत सिंह की शहादत के बाद भी उनके साथी समाजवाद और आज़ादी के झंडे को उसी जोशो-खरोश के साथ उठाए रहे। आज भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनके सभी साथियों को याद करना भी ज़रूरी है। तभी हम 1920-1930 के क्रांतिकारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License