NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
क्या कोरोना का वायरस तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है?
भारत सरकार अभी तक यह मानती है कि देश में फिलहाल कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। लेकिन ICMR की SARI  रिपोर्ट कुछ आशंकाएं जताती है। हालांकि इस रिपोर्ट की भी दो व्याख्याएं की जा रही हैं।
अजय कुमार
11 Apr 2020
कोरोना वायरस
Image courtesy: The Indian Express

इंडियन जर्नल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) नामक पत्रिका में इंडियन मेडिकल कॉउंसिल ऑफ़ रिसर्च की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गयी है। रिपोर्ट का नाम 'Severe acute respiratory illness surveillance for coronavirus disease (SARI)' है।  सीवियर एक्यूट रेस्पेरेटरी डिजीज यानी वैसे मरीज़ जो बुरी तरह से सांस की बीमारी से परेशान हैं। आईसीयू यानी इंटेंस केयर यूनिट के देखभाल में रह रहे हैं। 15 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल तक देश भर के 20 राज्यों के 52 जिलों में  रैंडम तरीके से 5911 सांस के मरीजों का अध्ययन किया गया। इससे यह निष्कर्ष निकला है कि 104 मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। प्रतिशत हिस्सेदारी देखें तो यह करीब 1.08 फीसदी होता है।  

इस रिपोर्ट को बनाने में शामिल वैज्ञानिक तरुण भटनागर का मीडिया में बयान छपा है। तरुण कहते हैं कि ''चूँकि देश भर में रैंडम तरीके से केवल उन्हीं की जांच की गयी है, जिनमें कोरोना वायरस होने की सबसे अधिक संभावना थी, जिसका निष्कर्ष यह निकला कि उसमें से तकरीबन 1.08 फीसदी लोगों में संक्रमण हो चुका है तो इसका मतलब है कि कोरोना वायरस बहुत बड़े इलाके में फ़ैल चुका है।''

इसमें सबसे अधिक चौंकाने वाली बात है कि इन 104 मरीजों में से 40 मरीज ऐसे हैं, जिनका सम्बन्ध किसी भी तरह के विदेश यात्रा से नहीं पाया गया।

अब पूरी बात को साफ-साफ ऐसे समझिये कि देश भर में कोरोना की स्थिति जानने के लिए रैंडम तरीके से तकरीबन 6 हजार लोगों की जाँच की गयी जिनमें कोरोना वायरस होने की संभावना सबसे अधिक थी। जाँच से यह निष्कर्ष निकला कि 104 कोरोना पॉजिटिव लोगों में करीब 40 लोग ऐसे हैं, जिनका इतिहास किसी भी तरह के विदेश यात्रा का नही है और जिन्होंने न ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात की है जो विदेश से लौटा हो।  

इस रिपोर्ट का सारी व्याख्या इसी बिंदू से की जा रही है। बहुत सारे जानकार यह कह रहे हैं कि 104 लोगों में से 40 लोग यानी 38 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में विदेश यात्रा का कोई जिक्र नहीं आ रहा है, न ही कोई ऐसा जिक्र आ रहा है कि इन्होंने कभी किसी विदेशी व्यक्ति से मुलाकात की है तो इसका मतलब है कि कोरोना वायरस का कम्युनिटी लेवल पर ट्रांसमिशन हो रहा है।  

इस बात को समझने में आपको मुश्किल आयी होगी कि आख़िरकार यह कम्युनिटी लेवल ट्रांसफर क्या है?

कोरोना वायरस के फैलने के तीन स्टेज हैं-

पहला है इम्पोर्ट स्टेज यानी किसी ऐसे व्यक्ति से कोरोना फैल रहा है, जो दूसरे देश की यात्रा करके आया है।

दूसरा लोकल स्टेज यानी किसी भी तरह से ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ जाना जिसे संक्रमण है।

और तीसरा, कम्युनिटी स्टेज यानी कोरोना वायरस हर जगह है। पूरे समुदाय में फ़ैल गया है। आप सब्जी खरीदने गए और घर आये तो आपको पता चला कि कोरोना वायरस से आप पीड़ित हो चुके हैं। इस हालत से इस समय स्पेन और इटली गुजर रहे हैं। 40 लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की नहीं है और न किसी ने ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की है जो विदेश से आया हो तो जानकारों का एक धड़ा यह अंदेशा जता रहा है कि कोरोना वायरस बहुत बड़े इलाके में फ़ैल चुका है। इसका कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है।

दूसरा नज़रिया जो उम्मीद बंधाता है

लेकिन जानकारों का दूसरा धड़ा भी है। वह इस रिपोर्ट की थोड़ी आशावादी व्याख्या कर रहा है। इस धड़े का कहना है कि देश भर में से साँस के मरीज़ों का अध्ययन किया गया, जिनमें कोरोना वायरस फैलने की संभावना सबसे अधिक थी। तकरीबन 6 हजार में से केवल 104 मरीजों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इनमें से 83 फीसदी मरीज 50 साल के ऊपर के हैं।

इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि जिन्हें कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा हो सकता था, उनमें से केवल 1.08 फीसदी मरीजों को खतरा हुआ। इसका मतलब है कि भारत की बहुत बड़ी आबादी के लिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। यही बात उन 40 लोगों के लिए भी कही जा सकती है कि जिनकी ट्रवेल हिस्ट्री विदेश की नहीं है। इनका भी हिस्सा कुल 5911 लोगों में केवल 0.6 फीसदी का ही है। मतलब यह कि बहुत अधिक चिंतित होने की बात नहीं है।  

भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कुछ मामलों में यह पता नहीं चल पाया है कि संक्रमण का स्रोत क्या है लेकिन आधिकारिक तौर पर भारत सरकार यह मानती है कि देश में फिलहाल कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।

Coronavirus
COVID-19
novel coronavirus
Coronavirus Epidemic
Corona 3rd stage
Health Ministry
Dr. Harshvardhan
health care facilities

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • suicide
    पुलकित कुमार शर्मा
    कोविड के दौरान बेरोजगारी के बोझ से 3 हजार से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या
    11 Feb 2022
    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में लिखित में जवाब दिया है कि एनसीआरबी डाटा के मुताबिक साल 2020 में बेरोजगारी की वजह से 3548 लोगों ने आत्महत्या की।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले
    11 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में मीडिया के दमन पर CAAJ ने अपनी रिपोर्ट जारी की है जिससे काफी भयावह तस्वीर उभऱती है और पता चलता है कि प्रेस अधिकारों के हनन के मामले में कश्मीर के साथ उत्तर प्रदेश अव्वल रहा है।
  • YOGI-VIJYAN
    रवि शंकर दुबे
    "काश! यूपी, केरल जैसा हो जाए...”
    11 Feb 2022
    ठीक मतदान से पहले योगी आदित्यनाथ ने जो वीडियो जारी किया वो उन्हीं के गले की फांस बन गया है। उन्होंने खुद की कमियां छुपाने के लिए केरल जैसे विकसित राज्य पर सवाल उठा दिया, लेकिन अब उनसे खुद जवाब देते…
  • DTC WORKERS
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    DTC ठेका कर्मचारियों ने अभियान चलाकर केजरीवाल सरकार को दी चेतावनी, 'शवयात्रा' भी निकाली
    11 Feb 2022
    डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर (ऐक्टू) के नेतृत्व में DTC के ठेका कर्मचारियों ने केजरीवाल सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध शुरू किया अभियान। न तो डीटीसी में बसें आ रही हैं और न ही ठेका कर्मचारियों को…
  • एम.के. भद्रकुमार
    मॉस्को कर रहा है 'गुड कॉप, बैड कॉप' का सामना
    11 Feb 2022
    रूस इस बात से कतई प्रभावित नहीं है कि यूरोपीयन नेता मॉस्को के लिए कोई रास्ता तैयार कर रहे हैं बल्कि वह इसे अप्रासंगिक कूटनीतिक उतार-चढ़ाव की रणनीति के रूप में देखता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License