NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विरोध के बीच लेबनान की संसद में हसन दियाब ने विश्वास मत जीता
उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में साद हरीरी के इस्तीफे के बाद पिछले महीने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
पीपल्स डिस्पैच
12 Feb 2020
no trust

 लेबनान की संसद ने मंगलवार 11 फरवरी को विश्वास मत में प्रधानमंत्री हसन दियाब के अधीन गठित नई कैबिनेट को मंजूरी दे दी है। उनकी नई कैबिनेट को 63 वोट मिले जबकि उनकी सरकार के खिलाफ 20 सांसदों ने वोट किया। लेबनान की संसद में 120 सांसद हैं।

हिजबुल्ला, अमल और फ्री पैट्रियटिक मूवमेंट वाली पार्टी की सरकार के पक्ष में मतदान किया जबकि पूर्व प्रधानमंत्री साद हरीरी के फ्यूचर मूवमेंट और उसके सहयोगियों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया।

बड़ी संख्या में सांसद प्रदर्शनकारियों द्वारा रोके जाने के कारण संसद में नहीं जा सके। देश की आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए पिछली सरकारों की विफलता के चलते पिछले साल अक्टूबर से लेबनान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 29 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के कुछ हफ्तों के बाद साद हरीरी को इस्तीफा देना पड़ा।

सुरक्षा बलों ने संसद भवन के पास से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया जिसमें लगभग 350 लोग घायल हो गए।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और पूर्व शिक्षा मंत्री हसन दियाब को पिछले साल दिसंबर में नई सरकार का मुखिया चुना गया था। उन्होंने 21 जनवरी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मतदान से पहले संसद को संबोधित करते हुए हसन दियाब ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता देश की आर्थिक समस्याओं से निपटने की होगी। उन्होंने जोर दिया कि लेबनान को आयात के प्रवाह को जारी रखने के लिए आवश्यक विदेशी मुद्रा को संरक्षित करने की आवश्यकता है। लेबनान में बैंकों ने पिछले कुछ महीनों से विदेशी मुद्रा, विशेषकर अमेरिकी डॉलर की निकासी पर सख्त नियम बनाए हैं।

लेबनान में उच्च सार्वजनिक ऋण, खराब सेवा और बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी है। प्रदर्शनकारियों ने इन समस्याओं के मुख्य कारणों में से एक के रूप में   भ्रष्टाचार और राजनीतिक विशिष्ट वर्ग की अक्षमता को दोषी ठहराया है और टेक्नोक्रेटिक सरकार के अधीन व्यापक प्रणालीगत बदलावों की मांग की है।

विरोध प्रदर्शनों की कुछ प्रमुख मांगों पर चर्चा करते हुए दियाब ने महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक सुधारों, भ्रष्टाचार से निपटारा और लेबनानी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुरक्षित करने का वादा किया।

Hasan Diab
vote of confidence
Lebanese parliament
Free Patriotic Movement

Related Stories

बेरूत : भयंकर धमाकों में 100 की मौत, हज़ारों घायल


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License