NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
असांजे के प्रत्यर्पण के लिए सुनवाई लंदन में शुरू
पीठासीन न्यायाधीश वैनेसा बेरेस्टर ने इस सुनवाई के लिए दर्जनों राजनीतिक और नागरिक समाज के एक्टिविस्ट को अलग से शामिल होने से मना कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
08 Sep 2020
julian Assange

जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण की सुनवाई 7 सितंबर को सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट या लंदन के ओल्ड बेली में शुरू हो गयी। यह सुनवाई अगले तीन से चार सप्ताह तक चलेगी और फरवरी में समाप्त हुए पिछले राउंड से शुरु होगा। ट्रायल का वर्तमान चरण जिसे पहले अप्रैल महीने में निर्धारित किया गया था वह COVID-19 महामारी के चलते देर हो गया। सुनवाई शुरू होने से कुछ समय पहले पिछले प्रत्यर्पण अनुरोध को वापस ले लिया गया था और असांजे को अगस्त महीने में अमेरिका द्वारा जारी किए गए एक नए अभियोग के तहत गिरफ़्तार किया गया था।

पीठासीन जज वैनेसा बैरेस्टर ने पुष्टि की कि अमेरिका में असांजे के ख़िलाफ़ जासूसी के मौजूदा आरोपों पर मुक़दमा चलाने के हालिया व्यापक दायरे के आधार पर नए प्रत्यर्पण अनुरोध को लेकर असांजे अब ट्रायल का सामना करेंगे और वे हिरासत में है। अभियोजन पक्ष ने पिछले महीने नए प्रत्यर्पण अनुरोध के लिए अंतिम समय से थोड़ी देर पहले प्रस्तुत किया था।

न्यायाधीश वेनेसा बैरेस्टर ने बचाव याचिका को जनवरी तक के लिए स्थगित करने से इनकार कर दिया जिससे कि असांजे को उनके ख़िलाफ़ जमा दस्तावेज़ों की समीक्षा करने का अवसर मिल सके।

इस सुनवाई में अलग से शामिल होने के लिए जज बैरेस्टर ने 40 से अधिक आवेदकों को भी नकार दिया। इसमें विकीलीक्स के प्रधान संपादक क्रिस्टिन हर्फ्नसन, पत्रकार जॉन पिल्जर, एमनेस्टी इंटरनेशनल और रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) के प्रतिनिधि और दर्जनों सिविल सोसाइटी और पॉलिटिकल मॉनिटर शामिल हैं जिन्हें कोई कारण नहीं बताया गया है।

इस बीच रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने अमेरिकी सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध को ख़ारिज करने के लिए ब्रिटिश सरकार को 80,000 से अधिक एक्टिविस्ट और समूहों द्वारा हस्ताक्षरित एक याचिका पेश करने की कोशिश की लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने उसे नकार दिया। प्रत्यर्पण के प्रयास और दुनिया भर में पत्रकारों के दमन की निंदा करते हुए 10 डाउनिंग स्ट्रीट और ओल्ड बेली के बाहर असांजे के समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। असांजे के समर्थन में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी और दुनिया भर के कई शहरों में भी लोग लामबंद हो गए।

Julian Assange
Hearing for Assange
London
COVID-19
America
International news

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए


बाकी खबरें

  • kej
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रचंड बहुमत तय, केवल मुहर लगना बाक़ी
    10 Mar 2022
    पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 117 में से 90 सीटों पर आगे चल रही है। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का जीतना असंभव था।
  • Ukraine
    एपी
    यूक्रेन अपडेट: सामूहिक कब्रों में दफनाए जा रहे शव
    10 Mar 2022
    24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर किया गया इकतरफ़ा हमला अभी भी जारी है, युद्ध के बीच मानवीय संकट या कहें कि भावनात्मक त्रासदी भी देखने को मिल रहा है, युद्ध से जुड़ी अपडेट इस प्रकार हैं..
  • यूक्रेन-रूस युद्ध से मध्य पूर्व को गंभीर गेहूं संकट का सामना करना पड़ सकता है
    डैरियो सबाघी
    यूक्रेन-रूस युद्ध से मध्य पूर्व को गंभीर गेहूं संकट का सामना करना पड़ सकता है
    10 Mar 2022
    मध्य पूर्वी और उत्तरी अफ़्रीकी देश रूस और यूक्रेन से किये जाने वाले गेहूं के आयात पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। पहले से ही दबाव में रह रहे इस क्षेत्र में मौजूदा युद्ध से और भी गंभीर खाद्य संकट पैदा हो…
  • एम.के. भद्रकुमार
    क्या यूक्रेन ने हार मान ली है?
    10 Mar 2022
    बड़ा तथ्य यह है कि यूक्रेन-रूस वार्ता को अब विदेश मंत्री के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, उम्मीद है कि इससे कुछ तो हल निकल सकता है।
  • एक्जिट पोल और 'वोट चोरी' पर अखिलेश यादव को गुस्सा क्यों आया?
    न्यूज़क्लिक टीम
    एक्जिट पोल और 'वोट चोरी' पर अखिलेश यादव को गुस्सा क्यों आया?
    09 Mar 2022
    विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आयेंगे. इससे पहले ही यूपी का चुनाव दो कारणों से बेहद विवादास्पद हो गया है: एक्ज़िट पोल में भाजपा की बडी जीत और राज्य के कुछ जिलों में ईवीएम या पोस्टल बैलेट के बक्से से कथित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License