NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र में भीषण बारिश ने किसानों को पहुंचाया भारी नुक़सान
मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ हिस्सों में दो दिन लगातार हुई बेमौसम भारी बारिश ने फसलों को नष्ट कर दिया और सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
अमय तिरोदकर
16 Oct 2020
Translated by महेश कुमार
महाराष्ट्र

उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर तहसील के हरिभाऊ गाते ने अपने खेत में सोयाबीन की फसल बोई थी और उन्हे उम्मीद थी कि वे इस फसल से कम से कम 50,000 रुपये कमा लेंगे। इस मानसून में उनकी यह आखिरी उम्मीद थी क्योंकि पैसों की कमी के कारण वे इस साल दलहन की बुआई नहीं कर पाए थे। लेकिन, मंगलवार से हो रही भारी बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया; उनकी पूरी फसल बह गई क्योंकि उनका खेत नदी के बहुत करीब था। 

गाते ने बताया कि, "हमारे गांव में 50 प्रतिशत के करीब खेतों में अभी भी पानी भरा है। यहां तीन दिनों से तूफान चल रहा था। हमने अक्टूबर के महीने में इस तरह की बारिश कभी नहीं देखी।" वे महाराष्ट्र के उन लाखों किसानों में से एक हैं, जिन्होंने बेमौसम भारी बारिश के कारण अपनी खरीफ की फसल खो दी है।

crops maha2.jpg

महाराष्ट्र के तीन क्षेत्रों- मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण में मुख्य रूप से भारी बारिश हुई है। उत्तर महाराष्ट्र में, अहमदनगर सबसे अधिक प्रभावित जिला है। मराठवाड़ा, बीड और उस्मानाबाद की नदियों में भी बाढ़ दिखाई दी हैं, जो नवंबर के अंत तक सूखेगी।

सांगली जिले की मिरज तहसील के मनोज गायकवाड़ ने अपने गाँव आराग में टमाटर और बेबी कॉर्न में दो फसलें बोई थीं। लेकिन अकेले सांगली जिले में सोमवार को 560 मिमी बारिश हुई है और नतीजतन मनोज की फसलें पानी में डूब गई हैं। "मकई की फसल दो एकड़ और टमाटर की एक एकड़ में बढ़ रही थी। मकई पूरी तरह से खराब हो गई है। मैंने गायों के चारे के लिए मकई को काट लिया है। केवल 30 प्रतिशत टमाटर बचे हैं। मैंने बुधवार को पौधों को वापस खड़ा करने के लिए फिर से अतिरिक्त 5,000 रुपये खर्च किए। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो बारिश के कारण इस सीजन में मेरा नुकसान 2 लाख रुपये है, "गायकवाड़ ने कहा।

मौजूदा बिगड़े हालात से निपटने के लिए किसान संगठन किसानों की तत्काल मदद की माँग कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा, महाराष्ट्र के महासचिव डॉ॰ अजीत नवले ने कहा है कि सरकार को किसानों को तत्काल राहत देने के लिए कम से कम 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुवावजा देना चाहिए। "राजस्व विभाग के पास फसलों का विवरण पूरा हैं। इसलिए, सरकार को पंचनामा (एक किसान द्वारा किए गए नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया) आदि का इंतजार नहीं करना चाहिए। शुरुआत में ही सरकार को किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये दे देना चाहिए।" जो कि एक जरूरी और शुरुआती सहायता होगी। अन्य प्रक्रियाएं तब तक इंतजार कर सकती हैं," डॉ॰ नवले ने उक्त बातें कही।

maha crops 3.jpg

किसान नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने भी यही मांग की है। शेट्टी ने कहा, "किसानों को तत्काल राहत की सबसे ज्यादा जरूरत है। अन्यथा, उन पर कर्ज लेने का दबाव बढ़ जाएगा और इससे फिर आत्महत्याओं का दुष्चक्र चल पड़ेगा। इसलिए, सरकार को किसानों को प्राथमिक राहत देनी चाहिए।"

मुख्य रूप से धान, सब्जियाँ, सोयाबीन, दालें और विशेष रूप से तुर दाल- इस क्षेत्र में खरीफ की सबसे अधिक प्रभावित फसलें हैं। कोंकण क्षेत्र के सभी चार जिलों में धान के खेत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कांकावली तहसील के संजय वाघरे बारिश की मार झेलते हुए कटाई कर रहे थे। उन्होंने कहा, "ये एक किस्म के चावल हैं जिनकी कटाई का ये समय है। जब हम फसल काट रहे थे तभी बारिश आ गई। मेरी कटी हुई फसल बह गई क्योंकि वह खेत के बाहर रखी थी। केवल कुछ लोग ही ऐसे थे जो अपनी फसल को तिरपाल की मदद से बचा सकते थे।"

maha crops 5.jpg

पंकज शोभा दलवी के अनुसार, जो रत्नागिरी जिले के दापोली तहसील का एक युवक है ने बताया कि उसके क्षेत्र के करीब 80 प्रतिशत धान के खेत पानी में डूब गए है। उन्होंने कहा, कि "क्षतिग्रस्त खेतों की सही संख्या का अंदाज़ा इतनी जल्दी नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन हम देख सकते हैं कि इस बारिश ने धान की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसका स्थानीय बाजार पर जल्द ही गहरा असर पड़ेगा।"

महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत नुकसान का पंचनामा करने के आदेश दिए हैं। उम्मीद है कि अगली कैबिनेट बैठक में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के नुकसान के प्रति राहत और मुआवजा नीति की घोषणा करेगी।

Maharashtra Rains
Marathwada Rains
kharif crop
Maharashtra Farmers
Crop loss
Crop Loss Compensation
farmer suicide
kisan sabha

Related Stories

कोविड के दौरान बेरोजगारी के बोझ से 3 हजार से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या

यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी

पश्चिम बंगाल: आलू की कीमत में भारी गिरावट, किसानों ने मांगा समर्थन मूल्य

यूपी: बांदा में कर्ज़ में डूबे एक किसान ने आवारा मवेशियों से बर्बाद हो चुकी फसल से परेशान होकर ख़ुदकुशी की

महाराष्ट्र : दूध की गिरती क़ीमतों के ख़िलाफ़ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान

सरकार की यह कैसी एमएसपी? केवल धान में ही किसान को प्रति क्विंटल 651 रुपये का नुक़सान!

दिवालिया कंपनी देवू द्वारा अधिग्रहित ज़मीन को किसानों को वापस करे सरकार : छत्तीसगढ़ किसान सभा

उत्तर महाराष्ट्र के प्याज़ वाले इलाकों में ओले पड़े, 500 करोड़ के भारी नुकसान का अनुमान

नारीवादी नवशरन सिंह के विचार: किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी से क्यों घबराती है सरकार

आज़ाद मैदान की चेतावनी : मांगें पूरी न हुईं तो और तीखा किया जाएगा आंदोलन


बाकी खबरें

  • असद रिज़वी
    CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा
    06 May 2022
    न्यूज़क्लिक ने यूपी सरकार का नोटिस पाने वाले आंदोलनकारियों में से सदफ़ जाफ़र और दीपक मिश्रा उर्फ़ दीपक कबीर से बात की है।
  • नीलाम्बरन ए
    तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है
    06 May 2022
    रबर के गिरते दामों, केंद्र सरकार की श्रम एवं निर्यात नीतियों के चलते छोटे रबर बागानों में श्रमिक सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया
    06 May 2022
    इस मामले में वह रैली शामिल है, जिसे ऊना में सरवैया परिवार के दलितों की सरेआम पिटाई की घटना के एक साल पूरा होने के मौक़े पर 2017 में बुलायी गयी थी।
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती
    06 May 2022
    नज़रिया: ऐसा लगता है इस दौर की रणनीति के अनुरूप काम का नया बंटवारा है- नॉन-स्टेट एक्टर्स अपने नफ़रती अभियान में लगे रहेंगे, दूसरी ओर प्रशासन उन्हें एक सीमा से आगे नहीं जाने देगा ताकि योगी जी के '…
  • भाषा
    दिल्ली: केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद : न्यायालय ने मामला पांच सदस्यीय पीठ को सौंपा
    06 May 2022
    केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच इस बात को लेकर विवाद है कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाएं किसके नियंत्रण में रहेंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License