NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विवादित टापू के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात दक्षिण कोरियाई लापता
इस टापू को लेकर जापान के साथ दक्षिण कोरिया का विवाद चल रहा है। हेलीकॉप्टर ने डोक्डो से एक घायल मछुआरे को लेकर उड़ान भरी ही थी कि तभी गुरुवार रात वह दुर्घटना का शिकार हो गया। जापान डोक्डो टापू को ताकेशिमा कहता है। 
एएफपी
01 Nov 2019
DOKDO
फोटो साभार : DW

सियोल: दक्षिण कोरिया में एक टापू से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया जिससे उसमें सवार सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 

इस टापू को लेकर जापान के साथ दक्षिण कोरिया का विवाद चल रहा है।

हेलीकॉप्टर ने डोक्डो से एक घायल मछुआरे को लेकर उड़ान भरी ही थी कि तभी गुरुवार रात वह दुर्घटना का शिकार हो गया। जापान डोक्डो टापू को ताकेशिमा कहता है। 

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि तटरक्षक बल, राष्ट्रीय दमकल एजेंसी और नागरिक नौकाएं हादसे के शिकार लोगों की तलाश में जुटी हैं। रक्षा मंत्रालय ने भी इलाके में राहत व तलाशी अभियान के लिये विमान और गोताखोर भेजे हैं।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर ईसी225 था। इसे यूरोपीय एरोस्पेस कॉरपोरेशन एयरबस ने तैयार किया था। 

अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार सात लोगों में पांच राहतकर्मी, एक मछुआरा और एक नागरिक था। उन्होंने बताया कि पीड़ित मछली मारने की नौका पर था तभी दुर्घटनावश उसकी एक उंगली कट गई। चालकदल के सदस्य उसे डोक्डो लेकर गए जहां उन्होंने राहत हेलीकॉप्टर के आने के इंतजार किया। मरीज को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत थी।

South Korea
japan
Helicopter crashes near disputed island

Related Stories

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

जापान-अमेरिका की 'द्वीप श्रृंखला' से बढ़ेगी चीन और रूस की नाराज़गी

सुरक्षित ओलंपिक के लिये वायरस आपातकाल बढ़ायेगा जापान

अटलांटा में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, एशिया-विरोधी भेदभाव का संदेह

क्रांतिकारी जब जागते हैं, वह प्रेम के सिवा और किसी चीज़ की परवाह नहीं करते 

दक्षिण कोरियाई ऑटो कर्मचारियों की बेहतर वेतन को लेकर हड़ताल तेज़

क्यों दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी यानी आरसीईपी में भारत शामिल नहीं हुआ?

भारत को चीन-विरोधी गठजोड़ में नहीं शामिल होना चाहिए

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने आबे के उत्तराधिकारी के रूप में सुगा को प्रधानमंत्री चुना


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    यूपी; नोट करें: आपके आस-पड़ोस में कब पड़ेंगे वोट, किस दिन आएगी आपकी बारी
    10 Jan 2022
    इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। नोट कीजिए सात चरणों का पूरा ब्योरा, किस ज़िले और विधानसभा में कब होगा मतदान।
  • Manual scavenging
    एम.ओबैद
    क़ानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारे जा रहे सफाईकर्मी
    10 Jan 2022
    गुजरात के गांधीनगर के नवरात्रि चौक के पास एक दलित व्यक्ति अमर सिंह वसावा को बंद पड़े सीवर की सफाई करने के लिए मजबूर किया गया और उसे साफ करने के लिए गहरे सीवर में उतरना पड़ा।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    विधानसभा चुनाव अपडेट, 24 घंटे में कोरोना के मामले 2 लाख के क़रीब और अन्य ख़बरें
    10 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव अपडेट, कोरोना के 7 लाख से ज़्यादा एक्टिव मरीज़ और अन्य ख़बरों पर।
  • virtual rally
    सोनिया यादव
    यूपी: क्या चुनावी रैलियों पर रोक से बीजेपी को हो सकता है बड़ा फ़ायदा?
    10 Jan 2022
    आयोग के नए नियमों का सीधा लाभ बीजेपी को मिल सकता है क्योंकि उसके पास अथाह पैसा है और वो टेक्नॉलजी के मामले में देश के किसी भी अन्य राजनीतिक दल के मुकाबले कहीं आगे है।
  • VHP and Bajrang Dal
    विजय विनीत
    विहिप और बजरंग दल नेताओं से भरवाया गया निजी मुचलका, संगठनों ने चुपके से बाहर किया
    10 Jan 2022
    गंगा घाट पर 'गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंध' के पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर निजी मुचलके पर छोड़ा। ख़ूब छीछालेदर के बाद आरएसएस-भाजपा से जुड़े इन संगठनों से बाहर किए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License