NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
कोविड-19 के प्रोटोकॉल के बीच हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। उनके साथ 13 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
10 May 2021
हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
Image courtesy : Hindustan Times

गुवाहाटी, भाजपा नेता और पूर्वोत्तर प्रजातांत्रिक गठबंधन के संयोजक हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

सरमा ने पारंपरिक ‘पट रेशम’ की धोती और कुर्ता धारण किया हुआ था तथा अपने गले में मुगा ‘गमोसा’ डाला हुआ था। उन्होंने असमी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

कोविड-19 के सख्त प्रोटोकॉल के बीच उनके साथ 13 और विधायकों ने शपथ ली।

शपथ लेने वाले विधायकों में से, 10 भाजपा के हैं जिनमें पार्टी के प्रदेश प्रमुख रंजीत कुमार दास, पिछली सरकार के मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी, परिमल सुक्लाबैद्य, जोगेश मोहन और संजय किशन शामिल हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए चेहरों में रनोज पेगू, बिमल बोहरा और एकमात्र महिला अंजता नेओग शामिल हैं।

गठबंधन साझेदार एजीपी से अतुल बोरा और केशब महंत और यूपीपीएल से पूर्व राज्यसभा सदस्य यूजी ब्रह्मा ने शपथ ली है। बोरा और महंत भूतपूर्व सरकार में मंत्री थे।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पिछली सरकार में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और रमेश तेली, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और असम कांग्रेस के प्रमुख रिपूण बोरा समेत अन्य शामिल थे।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। भाजपा को 60 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन साझेदार असम गण परिषद (एजीपी) व यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को क्रमश: नौ और छह सीटें मिली हैं।

भाजपा नीत गठबंधन राज्य में पहली गैर कांग्रेसी सरकार है जिसने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पूर्वोतर के इस प्रवेश द्वार के विकास को गति मिलेगी और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा और मंत्री पद की शपथ लेने वालों को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम असम की विकास यात्रा को और गति देगी तथा लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने गुवाहाटी में सरमा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर असम की प्रगति और भाजपा की मजबूती में योगदान देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की भी सराहना की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे सहयोगी सोनोवाल ने पिछले पांच सालों में राज्य में जनहितकारी और विकासपरक शासन दिया। असम की प्रगति और पार्टी की मजबूती में उनका बहुत योगदान है।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम का मुख्यमंत्री बनने और मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि का नया मानदंड तय करेगा।’’

राजनाथ सिंह ने सरमा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके नेतृत्व में सरकार असम के विकास के लिए निरंतर काम करेगी और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’

भाजपा अध्यक्ष ने सरमा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में असम की राजग सरकार राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में असम राज्य विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।’’

सरमा को रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था।

सरमा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक भी हैं।

Assam
BJP
Himanta Biswa Sarma

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Hemant Soren
    अनिल अंशुमन
    झारखंड-बिहार: स्थानीय भाषा को लेकर विवाद कहीं महज़ कुर्सी की राजनीति तो नहीं?
    22 Sep 2021
    “किसी भी प्रदेश में वहां की स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता मिलना संविधान सम्मत है। लेकिन अब इस पर भी राजनीति होना संदेह पैदा करता है कि कहीं ये विवाद भी कोई सांप्रदायिक ध्रुविकरण करा कर बुनियादी सवालों…
  • Varanasi
    विजय विनीत
    बदहाली: रेशमी साड़ियां बुनने वाले हाथ कर रहे हैं ईंट-पत्थरों की ढुलाई, तल रहे हैं पकौड़े, बेच रहे हैं सब्ज़ी
    22 Sep 2021
    बनारस से ग्राउंड रिपोर्ट: विश्वविख्यात बनारस की रेशमी साड़ियों का ताना-बाना बिखर रहा है। इसी ताने-बाने में सिसक रही है बुनकरों की जिंदगी। जानने के लिए आपको लिए चलते हैं बनारस की संकरी गलियों में..
  • school
    सौम्या गुप्ता, सी. सरतचंद
    स्कूलों को वक़्त से पहले खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए
    22 Sep 2021
    केवल स्कूलों को फिर से खोलने से असमान शिक्षा प्रणाली अधिक समान नहीं हो जाएगी जब तक कि सरकारें शिक्षा पर अपने ख़र्च को नहीं बढ़ाती हैं स्थिति में बदलाव लाना असंभव है। स्कूल खोलने से कोविड म्यूटेशन का…
  • SCO
    एम. के. भद्रकुमार
    ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है
    22 Sep 2021
    तेहरान का एससीओ में ज़ोरदार स्वागत के साथ शामिल किया जाना और इस संगठन का जल्दबाज़ी के साथ विस्तार किया जाना दिखाता है कि बीजिंग और मॉस्को के बीच ज़बरदस्त तालमेल है।
  • यूपी: योगी सरकार का "विकासोत्सव" बर्बादी का जश्न है
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी: योगी सरकार का "विकासोत्सव" बर्बादी का जश्न है
    22 Sep 2021
    योगी जी का विकास का सारा जश्न दरअसल अर्थव्यवस्था के ध्वंस और कोविड से हलकान, हैरान-परेशान जनता को मुंह चिढ़ाने और उसके जले पर नमक छिड़कने जैसा है। कुछ विश्लेषकों ने ठीक नोट किया है कि "यूपी विकासोत्सव…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License