NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता है।    
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Mar 2022
Karnataka High Court

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आज यानी  मंगलवार को कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने के संबंध में दायर याचिकाएं खारिज कर दी। शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को पांच याचिकाओं ने अदालत में चुनौती दी थी।

कक्षा में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को न्यायालय में संवैधानिक चुनौती देने वाले छात्रों को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक बड़ा झटका देते हुए कहा कि हिजाब एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। 
 
अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता है।  

आदेश से पहले, राज्य सरकार ने राज्य की राजधानी बेंगलुरु में “सार्वजनिक शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए” एक सप्ताह के लिए सभी बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मैंगलोर ने भी 15 से 19 मार्च तक बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। आज उडुपी में स्कूल और कॉलेज बंद हैं।

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जेएम खाजी की पीठ ने की।

इस मामले में न्यायालय के समक्ष सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह था कि क्या हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा का हिस्सा है और ऐसे मामलों में  क्या राज्य का हस्तक्षेप संवैधानिक है। अदालत को यह सुनिश्चित करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत अभिव्यक्ति के अधिकार की तुलना में अनुच्छेद 19(2) के तहत प्रतिबंध का विश्लेषण करना था

याचिकाकर्ताओं ने कॉलेज विकास समितियों को वर्दी निर्धारित करने का अधिकार प्रदान करने वाले 5 फरवरी को जारी सरकारी ऑर्डर को भी चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। 

हाई कोर्ट के आज के फैसले को देखते हुए कर्नाटक के कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई है। 

Karnataka High Court
Controversy over Hijab
Hijab case

Related Stories

हिजाब बनाम परचम: मजाज़ साहब के नाम खुली चिट्ठी

‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’

शिक्षित मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब फ़ैसले को “न्यायिक अतिक्रमण’ क़रार दिया है 

मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?

पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़

मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict

परदे से आज़ादी-परदे की आज़ादी: धर्म और शिक्षा से आगे चला गया है हिजाब का सवाल

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है

हिजाब पर बवाल के बहुआयामी निहितार्थ


बाकी खबरें

  • Para Badminton International Competition
    भाषा
    मानसी और भगत चमके, भारत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 21 पदक जीते
    14 Mar 2022
    भारत ने हाल में स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (लेवल दो) प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, सात रजत और 16 कांस्य से कुल 34 पदक जीते थे।
  • भाषा
    बाफ्टा 2022: ‘द पावर ऑफ द डॉग’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
    14 Mar 2022
    मंच पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने आए ‘द बैटमैन’ के अभिनेता एंडी सर्किस ने विजेता की घोषणा करने से पहले अफगानिस्तान और यूक्रेन के शरणार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के लिए सरकार पर निशाना…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: दक्षिण अमेरिका में वाम के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे बोरिक
    14 Mar 2022
    बोरिक का सत्ता संभालना सितंबर 1973 की सैन्य बगावत के बाद से—यानी पिछले तकरीबन 48-49 सालों में—चिली की राजनीतिक धारा में आया सबसे बड़ा बदलाव है।
  • indian railway
    बी. सिवरामन
    भारतीय रेल के निजीकरण का तमाशा
    14 Mar 2022
    यह लेख रेलवे के निजीकरण की दिवालिया नीति और उनकी हठधर्मिता के बारे में है, हालांकि यह अपने पहले प्रयास में ही फ्लॉप-शो बन गया था।
  • election
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव के मिथक और उनकी हक़ीक़त
    14 Mar 2022
    क्या ये कल्याणकारी योजनाएं थीं? या हिंदुत्व था? और बीजेपी ने चुनावों पर कितना पैसा ख़र्च किया?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License