NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
हिमाचल : मनरेगा के श्रमिकों को छह महीने से नहीं मिला वेतन
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में मनरेगा मज़दूरों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। पूरे  ज़िले में यही स्थिति है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 May 2022
MNREGA
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

मनरेगा योजना की शुरुआत इसलिए की गई कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले श्रमिकों को उनके क्षेत्र में ही रोजगार मिल जाए ताकि उन्हें पैसा कमाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़ें। लेकिन इस योजना में आज भी कई तरह की खामियां देखने को मिलती हैं। कहीं काम कराने के बाद मजदूरों को समय पर पैसा नहीं मिलता है तो कहीं उन्हें काम ही नहीं मिल पाता है। देश भर में करीब-करीब इसी तरह की स्थिति मौजूद है।

हिमाचल प्रदेश के कांगरा जिले में मनरेगा मजदूरों को पिछल छह महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। द ट्रिब्यून से बात करते हुए जिले के कई पंचायतों प्रधान कहते हैं कि पूरे जिले में यही स्थिति है और पिछले पांच साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मनरेगा मजदूरों के वेतन में छह महीने की देरी हुई है। वे आगे कहते हैं, "इसके अलावा, सीमेंट और स्टील आदि सामग्री की खरीद के लिए धन के अभाव में मनरेगा के तहत अधिकांश कार्य ठप हो गए हैं।"

ज्ञात हो कि मनरेगा के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थियों को काम पूरा होने के 15 दिनों के भीतर उनके बैंक खातों में बकाया राशि मिल जानी चाहिए लेकिन ऐसा न होने से मजदूर परेशान हैं।

बाथन पंचायत की प्रधान सीमा कुमारी कहती हैं, “कार्यों के लिए मस्टर रोल जमा किए छह महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन लाभार्थियों को भुगतान नहीं मिला है।” वे आगे कहती हैं, "इसने कई विकास कार्यों को भी धीमा कर दिया है।"

भुगतान में देरी की बात स्वीकार करते हुए कि एक प्रखंड विकास अधिकारी का कहना है कि "यह मुद्दा पिछले साल तब उठा जब राज्य ने अपने अर्ध-वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त किया। सरकार ने केंद्र से मनरेगा बजट फिर से आवंटित करने का अनुरोध किया है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।"

बता दें कि भुगतान में देरी का प्रभाव कांगड़ा में अधिक रहा है जहां अधिक लोगों के पास मनरेगा जॉब कार्ड हैं। जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग अपने दिन-प्रतिदिन के खर्च के लिए मनरेगा पर ही निर्भर हैं। भुगतान में देरी होने से हजारों परिवारों को आर्थिक रुप से और कमजोर कर दिया है।

ध्यान रहे कि पिछले दो वर्षों में कोविड के कारण नौकरियों के चले जाने से जिले में मनरेगा पर निर्भरता बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में काम करने वाले हजारों युवा अपने घर की तरफ लौट चुके हैं। ऐसे में ये योजना इन लोगों के मददगार तभी हो सकता है जब ज्यादा से ज्यादा काम मिले और काम होने के बाद उनके खातों में समय पर पैसा चला जाए ताकि उनके परिवार को आर्थिक तंगियों से न गुजरना पड़े।

बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले ही देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से मनरेगा मजदूरों को वेतन न मिलने की खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के करीब 10लाख मनरेगा श्रमिकों का पिछले तीन चार महीने से भुगतान नहीं हो पाया था। वहीं, निर्माण सामग्री का 1800 करोड़ रुपये बकाया होने से ग्राम पंचायतों के स्थायी निर्माण कार्य भी ठप हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर जैसे जिलों को छोड़ दिय तो अधिकांश जिलों में तालाब खोदाई, बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला, खड़ंजा, चक और संपर्क मार्ग निर्माण, पीएम व सीएम आवास, खेत की मेड़बंदी और समतलीकरण जैसे कार्य कराए गए। मनरेगा में सौ दिन काम करने के बाद भी श्रमिकों को तीन चार महीने से समय पर वेतन नहीं मिला।

उधर मनरेगा में ग्राम रोजगार सहायक,परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार सहित अन्य संविदा कर्मियों की बात करें तो उनकी संख्या करीब 40हजार से अधिक हैं और उन्हें भी पिछले तीन महीने से समय पर मानदेय नहीं मिला।

Himachal
MNREGA
Salary Delay
MNREGA Workers

Related Stories

यूपी : 10 लाख मनरेगा श्रमिकों को तीन-चार महीने से नहीं मिली मज़दूरी!

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

मनरेगा: ग्रामीण विकास मंत्रालय की उदासीनता का दंश झेलते मज़दूर, रुकी 4060 करोड़ की मज़दूरी

छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी

बिहारः खेग्रामस व मनरेगा मज़दूर सभा का मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन

विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं

भ्रामक बयान के चलते मनरेगा के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में

खेतिहर मज़दूरों का दर्द; बोले- मनरेगा में काम नहीं, अगर किसानों के घर भी खाने के लाले पड़े तो कहां जाएंगे!

भारतीय अर्थव्यवस्था को तबाह करती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ बढ़ता प्रतिरोध

कम नहीं है घर लौटे प्रवासियों का संकट, मनरेगा पूर्ण समाधान नहीं, तत्काल पैकेज की ज़रूरत


बाकी खबरें

  • Golden Temple
    तृप्ता नारंग
    पंजाब में बेअदबी की घटनाएँ, असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश
    23 Dec 2021
    राजनीतिक जानकारों के मुताबिक़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति और धर्म का यह घालमेल चिंताजनक है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    वोटर-आईडी को आधार से जोड़ना निराधार, चुनाव-बिगाड़ को मत कहें सुधार
    22 Dec 2021
    स्वतंत्र भारत की ज्यादातर सरकारें वास्तविक सुधारों से क्यों भागती रही हैं ? निर्वाचन आयोग के बारे मे क्या कहा था डाक्टर बी आर अम्बेडकर ने? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विचारोत्तेजक…
  •  नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    22 Dec 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मतदान कार्ड को आधार से जोड़ने वाले बिल पर बातचीत की वकील अपार गुप्ता से, जिन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक बताया औऱ कहा कि इससे मतदाताओं को डराने-धमकाने…
  • ola
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : ओला-ऊबर के किराए और पेनिक बटन-की के खिलाफ टैक्सी ड्राइवरों की भूख हड़ताल
    22 Dec 2021
    दिल्ली सरकार की ड्राइवर विरोधी नीतियों के खिलाफ और टैक्सी बस मालिकों और ओला-ऊबर के ड्राइवरों की काफी लम्बे समय से लंबित माँगों को पूरा कराने के लिए, ड्राइवर और मालिक 21 दिसंबर को जंतर मंतर पर एक दिन…
  • भाषा
    ओमीक्रॉन वंचित इलाकों को हर तरह से करेगा प्रभावित
    22 Dec 2021
    वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने बीमारी के स्वास्थ्य और वित्तीय बोझ को असमान रूप से महसूस किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License