NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिंदूवादी संगठनों का नैरेटिव और देशभक्ति पाकिस्तान भरोसे!
फ़िलहाल चीन के साथ भारत के संबंधों में तनाव हैं। लेकिन, फ़ेक न्यूज़ और विभिन्न तरीकों से बार-बार पाकिस्तान को जबरन चर्चा में लाया जाता है।
राज कुमार
07 Jul 2020
हिंदूवादी संगठनों का नैरेटिव और देशभक्ति पाकिस्तान भरोसे!

चाहे मंदी के हालात हो, महामारी हो या फिर सीमा पर तनाव, हिंदूवादी संगठनों और आइटी सेल का नैरेटिव पाकिस्तान के बिना अधूरा ही रहता है। फ़िलहाल चीन के साथ भारत के संबंधों में तनाव हैं। लेकिन, फ़ेक न्यूज़ और विभिन्न तरीकों से बार-बार पाकिस्तान को जबरन चर्चा में लाया जाता है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता और सह सचिव (मुंबई-गोवा) श्रीराज नैयर ने एक साल पुराना वीडियो रिट्वीट करके इसी बात को साबित किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “देखिये, चीन ने पाकिस्तान पर पूर्णतः कब्ज़ा कर लिया है। बिल्कुल वही रवैया है जैसे ब्रटिश हिंदुस्तान में राज करते थे। चीन ने पाकिस्तान को अपनी कोलोनी बना लिया है।” (मूल अंग्रेज़ी ट्विट का हिंदी अनुवाद)। ट्विट को आप इस लिंक पर देख सकते हैं। (आर्काइव लिंक)

Screen Shot 2020-07-07 at 1.51.00 PM.png

Screen Shot 2020-07-07 at 1.56.37 PM.png

वीडियो कराची पाकिस्तान का है। ये वीडियो एक साल पहले वायरल हुआ था। जिसे Ary Digital के यूट्यूब चैनल पर 8 अप्रैल 2019 को अपलोड किया गया था। वीडियो में एक पुलिस वाला एक कथित चीन निवासी पर आरोप लगा रहा है कि वो नाबालिग है और उसके बावजूद कार ड्राइव कर रहा है। न ही कार के कागज़ दिखा रहा और न ही अन्य दस्तावेज़। इस लिंक पर क्लिक करके आप वीडियो को देख सकते हैं।

Screen Shot 2020-07-07 at 2.22.25 PM.png

इस एक साल पुराने वायरल वीडियो को पाकिस्तान में चीन के कब्ज़े के सबूत के तौर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता सांझा कर रहे हैं। लेकिन, हैरानी की बात ये हैं कि ट्वीट करने से पहले वे इस बात की तसल्ली तक नहीं करते कि जिस अकाउंट से वीडियो ट्विट किया गया है वो कहीं फ़ेक या पैरोडी अकाउंट तो नहीं है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता ने जिस अकाउंट के वीडियो को ट्वीट किया है वो एक फ़ेक और पैरोडी अकाउंट है। Lt. Genral Naan-Official Ghafoor नाम से इस अकाउंट को बनाया गया है और प्रोफाइल में साफ-साफ लिखा है कि ये एक फ़ेक और पैरोडी अकाउंट है।

Screen Shot 2020-07-07 at 1.43.07 PM.png
गौरतलब है कि बिल्कुल सेम नैरेटिव बनाने के चक्कर में ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी भी इसी तरह के फ़ेक अकाउंट के झांसे में आ गये थे। उन्होंने भी पाकिस्तान को ललकारते हुए एक पैरोडी अकाउंट का वीडियो ट्विट किया था। ज्यादा जाकारी के लिये इस लिंक पर क्लिक करें और पूरा लेख पढें।

Screen Shot 2020-07-07 at 2.06.23 PM.png

सवाल उठता है कि आखिर हिंदूवादी संगठनों, आइटी सेल और भाजपा का कोई भी नैरेटिव पाकिस्तान के बिना पूरा क्यों नहीं होता? क्यों देशभक्ति और देश की ताकत दिखाने के लिए पुराने वीडियो, फ़ेक अकाउंट और पाकिस्तान का सहारा लिया जा रहा है?

(लेखक राज कुमार स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं।)

india-china
Indo-China Tension
Hindutva
Hinduist organizations
Patriotism
Pakistan
RSS
Vishwa Hindu Parishad

Related Stories

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत
    07 May 2022
    इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम वाला सिलिंडर 999.50 रुपये का हो गया है। यह रसोई गैस सिलिंडर के दाम का रिकॉर्ड स्तर है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कमिश्नर बदलने की याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित, अगली सुनवाई 9 को
    07 May 2022
    वाराणसी के  ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले की सुनवाई करते हुए  सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और फ़ैसला सुरक्षित कर लिया।  तब तक सर्वे से संबंधित…
  • रबींद्र नाथ सिन्हा
    विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ़ श्रमिकों का संघर्ष जारी, 15 महीने से कर रहे प्रदर्शन
    07 May 2022
    यूनियनों से जुड़े लोग पिछले 15 महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, और वे तब तक संघर्ष करने के लिए दृढ़ निश्चयी हैं, जब तक विनिवेश की योजना को 100 फ़ीसदी ख़त्म नहीं कर दिया जाता।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंडः आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद
    07 May 2022
    झारखंड की खनन व उद्योग सचिव सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के क़रीब दो दर्जन ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को छापेमारी की थी। उनके क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद किया गया।
  • पवन कुलकर्णी
    पश्चिम दारफ़ुर में नरसंहार: सूडान की मिलिटरी जुंटा का खनिज समृद्ध भूमि को जनहीन करने का अभियान
    07 May 2022
    सूडान के सैन्य जुंटा के डिप्टी कमांडर की अगुवाई वाली रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स (RSF) पर अप्रैल के आख़िरी हफ़्ते में दारफ़ुर में नरसंहार का आरोप है। इस नरसंहार में कम से कम 200 मौतें हुई थीं और तक़रीबन 100,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License