NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिसार : दिल्ली सल्तनत चलाने से लेकर इस्पात सिटी तक का सफ़र!
शहरनामा: शौर्य, बलिदान व देश पर मर मिटने और गौरवशाली राजनीतिक परंपरा का गवाह रहा हिसार शहर एक बादशाह के दूध बेचने वाली से हुए प्रेम की कहानी भी समेटे हुए है।
अमित सिंह
14 Oct 2019
hisar

हिसार: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से सियासी पार्टियों में हलचल मची हुई है। सत्तापक्ष और विपक्ष अपने अपने स्तर पर योजनाएं बना रहे हैं। राजनीतिक दलों के केंद्र में हिसार प्रमुख रूप से है। राज्य में इसी ज़िले में सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटे हैं। लेकिन सिर्फ इस शहर का इतना ही राजनीतिक महत्व नहीं है। बल्कि यह शहर शौर्य, बलिदान व देश पर मर मिटने और गौरवशाली राजनीतिक परंपरा का गवाह रहा है। साथ ही एक बादशाह और दूध बेचने वाली से प्रेम की कहानी भी समेटे हुआ है। आज इसे इस्पात का शहर भी कहा जाता है।

इतिहासकारों का कहना है कि साल 1353 से लेकर 1357 तक देश की राजधानी दिल्ली का प्रशासन हिसार से चलता था। दिल्ली सल्तनत के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक इस काल में ज्यादातर समय हिसार में रहे। दरअसल मार्च 1354 में फिरोजशाह तुगलक ने हिसार की स्थापना की और 4 साल अधिकांश समय यहां गुजारा। यहीं से देश का शासन चलाया।

बादशाह और दूध बेचने वाली की प्रेमकहानी

तुगलक के हिसार से जुड़ाव की बड़ी वजह उनकी प्रेम कहानी थी। जनश्रुतियों की मानें तो यह घटना उस समय की है, जब फिरोजशाह को गद्दी नहीं मिली थी और वह शहजादे थे। उन दिनों हिसार के इस इलाके में घना जंगल हुआ करता था, जहां शहजादा फिरोज शिकार खेलने निकल जाते थे।

Capture_20.PNG
करीब 1342 में फिरोजशाह तुगलक शिकार खेलने हिसार आए थे। खेलते समय वह बेहोश होकर घोड़े से गिर गए। गूजरी नामक युवती वहां से जा रही थी। उसने उनके मुंह में दूध डाला तो शहजादे को होश आया। गूजरी ने शहजादे के प्राण बचाए। शहजादे ने उनसे जीवन साथी बनाने का प्रस्ताव रखा लेकिन गूजरी ने दिल्ली जाने से इंकार कर दिया। इस पर फिरोजशाह ने हिसार में फिरोजशाह का भवन, लाट की मस्जिद, तहखाने, गूजरी महल और बाग बनवाया। इसी से हिसार शहर अस्तित्व में आया। हिसार की सरकारी वेबसाइट पर भी इस कहानी का जिक्र मिलता है।

फिरोजशाह तुगलक द्वारा अपनी रानी गूजरी के लिए बनवाया गया गूजरी महल 1356 में बन कर तैयार हुआ। यह एक विशाल आयताकार मंच पर खड़ा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इसको एक केंद्रीय संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

प्रागैतिहासिक काल का इतिहास

‘हिसार’ फारसी शब्द है। इसका अर्थ किला या घेरा है। हिसार जिले में अग्रोहा, राखीगढ़ी, (बनावाली, कुनाल और भिरडाना अब फतेहाबाद जिला में) नामक स्थलों की खुदाई के दौरान पहली बार मानव सभ्यता के अवशेष मिले हैं, जिनके अध्ययन से प्रि हड़प्पन सेटलमेंट और प्रागैतिहासिक काल के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है।

image 3_1.jpg
इतना ही नहीं फिरोजशाह के किले की शान एक लाट है। यह लाट वास्तव में अशोक की लाट बताई जाती है। इसकी वास्तुकला, संस्कृत के लेख धरती में दबा लाट का भाग इस बात की पुष्टि करते हैं कि फिरोजशाह ने इसे कहीं से उखाड़कर यहां स्थापित करवाया होगा।

तुगलक के बाद मुगल काल में जिसे हिसार की जागीर मिली, वही अगला उत्तराधिकारी बना। कहा जाता है कि मुगल काल में जिसे भी अगला उत्तराधिकारी घोषित करना होता, उसे हिसार की जागीर दी जाती थी। यानी अप्रत्यक्ष रूप से वही उत्तराधिकारी होता था। इसमें हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां इन सभी को उत्तराधिकारी घोषित करने से पहले हिसार की जागीर दी गई।

1857 में हो गया था आज़ाद

हिसार 1857 में ही अंग्रेजी राज से आजाद हो गया था। 29 मई, 1857 को क्रांतिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर विलियम वेडरबर्न समेत कई अंग्रेजों की हत्या करने के बाद नागोरी गेट पर आज़ादी की पताका लहराई थी। उस हार से ब्रिटिश हुकूमत खूब बौखलाई। बीकानेर से फौज बुलाकर अंग्रेजों ने शहर पर फिर से कब्जे के लिए बड़ा हमला किया। हिसार और आसपास के गांवों के क्रांतिकारी पूरी ताकत के साथ अंग्रेजों से टकराए। लेकिन 19 अगस्त, 1857 को हिसार दोबारा से अंग्रेजों के कब्जे में चला गया।

तब 500 से 600 क्रांतिकारी शहीद और जख्मी हुए थे। कई अंग्रेज भी मारे गए थे। उस समय अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह या स्वतंत्रता संग्राम में सरकारी मुलाजिमों की सक्रिय भूमिका थी। यही वजह थी कि बगावत के आरोप में सात कर्मचारियों को फांसी पर लटकाया गया। कई क्रांतिकारियों की जमीन-जायदाद को जब्त करके जेल में डाल दिया था।

अंग्रेजों के राज में दिल्ली क्षेत्र के अधीन तीन जिले होते थे जिन्हें सेंट्रल, साउदर्न वेस्टर्न जिलों के नाम पुकारा जाता था। वेस्टर्न जिले में भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद रोहतक का क्षेत्र होता था। 1861 में हिसार को ज़िले का दर्जा दिया गया। 1966 में हरियाणा गठन के समय हिसार प्रदेश का सबसे बड़ा ज़िला था।

सबसे पहले हिसार से भिवानी के रूप में 22 दिसंबर, 1972 को अलग जिले का गठन हुआ। 1974 में जींद जिला बनाया गया तो हिसार जिले का कुछ हिस्सा जींद में जोड़ दिया गया। एक सितंबर 1975 को सिरसा का गठन किया तो वो भी हिसार जिले में से ही किया गया। 15 जुलाई 1997 में हिसार जिले से एक नए जिले का गठन हुआ जिसे फतेहाबाद जिले के रूप में जानते है।

बंसीलाल और भजनलाल का हिसार

तीन जिलों के अलग हो जाने के बावजूद हिसार ने तेजी से विकास किया। इस शहर के विकास में पहले चौधरी बंसीलाल और बाद में भजनलाल का बड़ा ही योगदान रहा। यह अकेला ऐसा शहर है जिसमें तीन-तीन सरकारी यूनिवर्सिटी हैं। एशिया की सबसे बड़ी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और ऑटो मार्किट भी हिसार में ही है।

image 4.jpg
हिसार का पशुधन फार्म एशिया में सबसे बढ़िया है। 1815 में स्थापित पशुधन फार्म विदेश तक मशहूर है। हिसार में इसके साथ ही अश्व अनुसंधान केंद्र, भेड़ प्रजनन अनुसंधान केंद्र, भैंस अनुसंधान केंद्र भी हैं।

केंद्रीय भैंस अनुसंधान केन्द्र हिसार 25 लाख रुपये की मुर्राह भैंसें तैयार करके पूरे देश में प्रसिद्धि पा चुका है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की पहचान है। इसकी स्थापना 1970 में हुई थी। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भी हिसार को खास बनाता है।

गुरु जंभेश्वर तकनीकी विश्वविद्यालय और अग्रोहा का मेडिकल कॉलेज भी हिसार को खास पहचान देते हैं। सेना की छावनी व बीएसएफ कैंप से हिसार का महत्व बढ़ा है।

अब यह शहर राजधानी दिल्ली में बढ़ते एयर ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए काउंटर मैगनेट सिटी बनने की दहलीज पर खड़ा है। हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने की चर्चा है। हिसार को इस्पात नगरी, स्टील सिटी और मैग्नेट सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

यहां पर जहाजों की रिपेयरिंग का काम शुरू भी हो चुका है। इस तरह हिसार देश का पहला ऐसा शहर होगा जहां विमानों की मरम्मत होगी। अब तक विमानों को मरम्मत के लिए विदेश भेजा जाता है।

(यह आलेख अन्य तमाम लेखों और हिसार के लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है)

Haryana
Hisar
Delhi Sultanate
Steel city
Haryana Assembly Elections
history of hisar
Hisar of Bansi Lal and Bhajan Lal
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Western media
    नतालिया मार्क्वेस
    यूक्रेन को लेकर पश्चिमी मीडिया के कवरेज में दिखते नस्लवाद, पाखंड और झूठ के रंग
    05 Mar 2022
    क्या दो परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध का ढोल पीटकर अंग्रेज़ी भाषा के समाचार घराने बड़े पैमाने पर युद्ध-विरोधी जनमत को बदल सकते हैं ?
  •  Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: चुनावी एजेंडे से क्यों गायब हैं मिर्ज़ापुर के पारंपरिक बांस उत्पाद निर्माता
    05 Mar 2022
    बेनवंशी धाकर समुदाय सभी विकास सूचकांकों में सबसे नीचे आते हैं, यहाँ तक कि अनुसूचित जातियों के बीच में भी वे सबसे पिछड़े और उपेक्षित हैं।
  • Ukraine return
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे ठाले:  मौत के मुंह से निकल तो गए लेकिन 'मोदी भगवान' की जय ना बोलकर एंटिनेशनल काम कर गए
    05 Mar 2022
    खैर! मोदी जी ने अपनी जय नहीं बोलने वालों को भी माफ कर दिया, यह मोदी जी का बड़प्पन है। पर मोदी जी का दिल बड़ा होने का मतलब यह थोड़े ही है कि इन बच्चों का छोटा दिल दिखाना ठीक हो जाएगा। वैसे भी बच्चे-…
  • Banaras
    विजय विनीत
    बनारस का रण: मोदी का ग्रैंड मेगा शो बनाम अखिलेश की विजय यात्रा, भीड़ के मामले में किसने मारी बाज़ी?
    05 Mar 2022
    काशी की आबो-हवा में दंगल की रंगत है, जो बनारसियों को खूब भाता है। यहां जब कभी मेला-ठेला और रेला लगता है तो यह शहर डौल बांधने लगाता है। चार मार्च को कुछ ऐसा ही मिज़ाज दिखा बनारस का। यह समझ पाना…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 6 हज़ार नए मामले, 289 मरीज़ों की मौत
    05 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 57 हज़ार 477 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License