NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
होमगार्ड ड्यूटी घोटाला : संदेह के घेरे में आए नोएडा के कमांडेंट कार्यालय में संदिग्ध रूप से आग लगी
सूत्रों के मुताबिक जिस बक्से में आग लगी, उसमें वर्ष 2014 से अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में प्रतिनियुक्त किए गए होमगार्ड के मास्टर रोल रखे थे। वे सभी जल गए हैं।
भाषा
19 Nov 2019
home Guard
प्रतीकात्मक तस्वीर Image courtesy: Amar Ujala

नोएडा: होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में हुए करोड़ों के घोटाले की जद में आए जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में सोमवार देर रात को संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। मामले में सूरजपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक जिस बक्से में आग लगी, उसमें वर्ष 2014 से अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में प्रतिनियुक्त किए गए होमगार्ड के मास्टर रोल रखे थे। वे सभी जल गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। जिले में होमगार्ड की ड्यूटी लगाने को लेकर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। इस मामले में सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज है और पूरे प्रकरण की जांच गौतमबुद्ध नगर की अपराध शखा कर रही है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा, ‘यह मामला गंभीर है, तथा इसकी जांच के लिए गुजरात से विधि विज्ञान की टीम बुलाई जाएगी।’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्ध नगर वैभव कृष्ण ने बताया, ‘देर रात पुलिस को सूचना मिली कि जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला कमांडेंट होमगार्ड के कार्यालय में आग लग गई है।’

उन्होंने बताया, ‘सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित व एफएसओ सूरजपुर मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें होमगार्ड के वेतन का मास्टर रोल वाला एक बड़ा बक्सा जली हुई अवस्था में पड़ा मिला। बक्से के अंदर मौजूद सभी मस्टर रोल पूरी तरह से जल गए थे।’ वैभव कृष्ण ने कहा, ‘मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पूरी घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं।’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में जिला स्तर पर एसआईटी गठित की गई है। प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि जले हुए बक्से में वर्ष 2014 के बाद से गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न पुलिस थानों, सरकारी कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होमगार्ड के वेतन के मस्टरोल रखे थे।’

उन्होंने बताया, ‘जनपद गौतमबुद्ध नगर में होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ है। इस मामले में 13 नवंबर को सूरजपुर थाने में होमगार्ड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।’

कृष्ण वैभव ने बताया, ‘इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।’
 
उन्होंने माना कि देर रात को संदिग्ध अवस्था में होमगार्ड कमांडेंट के कार्यालय में लगी आग से जांच प्रभावित होगी। एसएसपी ने बताया, ‘पहली नजर में लगता है कि जांच को प्रभावित करने के लिए ही बक्से में आग लगाई गई है।’

कृष्ण वैभव ने बताया, ‘पूर्व में होमगार्ड विभाग के लोगों ने जनपद के विभिन्न थानाध्यक्षों की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर का प्रयोग कर करोड़ों का घोटाला किया। इस मामले की जब जांच कराई गई तो पता चला कि होमगार्ड थानों में काम पर नहीं आते थे, किन्तु उनकी हाजिरी लगाकर जनपद के विभिन्न थानाध्यक्षों की फर्जी हस्ताक्षर व मुहर के सहारे बैंक से उनका वेतन ले लिया जाता है।’

एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय टीम बनाई। इसमें लखनऊ मुख्यालय में तैनात एसएसओ सुनील कुमार, मिर्जापुर के जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह, बागपत के मंडलीय कमांडेंट नीता भारती, मेरठ के मंडलीय कमांडेड डीडी मौर्य शामिल हैं।

समिति ने जनपद के विभिन्न थानों में जाकर एक- एक दस्तावेज की जांच की तथा इस मामले में घोटाले होने की रिपोर्ट शासन को सौंपी है। एसएसपी ने बताया, ‘विगत छह माह में किन-किन स्थानों में कितने होमगार्डों की तैनाती हुई, और उनके वेतन किस तरह से निकाले गए इस बात की जांच की गई है। सभी थानों में एक- एक टीम बनाकर छह माह के भीतर होमगार्डों की तैनाती की जांच की जा रही है।’

Uttar pradesh
noida
Home guard duty scam
Corruption
corruption in system
Home Guards

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल


बाकी खबरें

  • otting massacre
    अजय सिंह
    2021: हिंसक घटनाओं को राजसत्ता का समर्थन
    31 Dec 2021
    दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।
  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License