NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
होंडुरासः गैरीफुना नेताओं के लापता होने के 100 दिन बाद
होंडुरास के एफ्रो-वंशज गरिफुना समुदाय ने अपने समुदाय के पांच अपहृत सदस्यों की सुरक्षित वापसी की फिर मांग की है।
पीपल्स डिस्पैच
27 Oct 2020
होंडुरासः गैरीफुना नेताओं के लापता होने के 100 दिन बाद

इस साल 26 अक्टूबर को गैरीफुना समुदाय के पांच युवा सदस्यों के लापता होने के 100 दिन पूरे हो गए। इन्हें 18 जुलाई को होंडुरास के कैरिबियन तट पर एक छोटे से शहर ट्रायंफो डे ला क्रूज़ में पुलिस और सेना की वर्दी पहने हथियारों से लैस लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मौके पर मुख्य रूप से शामिल महिलाओं के एक छोटे समूह ने अपने समुदाय के अपहृत सदस्यों की सुरक्षित वापसी की मांग करते हुए शहर में प्रदर्शन किया।

विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक आंदोलनों जैसे काउंसिल ऑफ पॉपुलर इंडिजेनस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ होंडुरास (सीओपीआईएनएच), सन्स एंड डॉटर्स फॉर आइडेंटिटी एंड जस्टिस अगेंस्ट फॉर्गेटफुलनेस एंड साइलेंस (एचआईजेओएस) ग्वाटेमाला ने मांग की कि राष्ट्रीय सरकार इस मामले की जांच करे और अपराधियों को सज़ा दिलवाए।

सोशल मीडिया पर हैशटैग जैसे #VivosLosLlevaron (# TheyWereTakenAlive), #VivosLosQueremos (#WeWantThemBackAlive), #LasidasidasGarifunasImportan (#GarifunaLivesMatter), #Gifuna (# Gifuna) ट्रेंड कर रहा था।

अपने घरों से अगवा किए गए पांच लोगों में से चार फ्रैटर्नल ब्लैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ होंडुरास (ओएफआरएएनईएच) का हिस्सा थे और अपनी पुश्तैनी ज़मीन की रक्षा के लिए काम कर रहे थे। ओएफआरएएनईएच एक ज़मीनी स्तर का संगठन है जो अपने सामूहिक सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय अधिकारों की रक्षा के लिए होंडुरास में एफ्रो-वंशज और स्थानीय गैरीफुना समुदायों के साथ काम करता है। अपने सदस्यों के लापता होने के बाद से, ओएफआरएएनईएच ने इन युवाओं के ठिकाने का पता लगाने और सच्चाई को स्पष्ट करने के लिए सरकार की अनिइच्छा की निंदा की है जिससे इस अपराध में होंडुरन राज्य के शामिल होने को लेकर इस समुदाय का संदेह भी बढ़ गया है।

ओएफआरएएनईएच ने हाल ही में प्रकाशित एक बयान में राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज़ अल्वाराडो (जेओएचए) की दक्षिणपंथी सरकार को इंटर-अमेरिकन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स के समक्ष इस मामले पर असंगत रिपोर्ट पेश करने के लिए निंदा की। इस संगठन ने नशीली दवाओं की तस्करी से जोड़कर लापता होने को कमज़ोर करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर छेड़े गए राष्ट्रीय सरकार के गलत सूचना के अभियान को खारिज कर दिया और अपने क्षेत्रीय अधिकारों के लिए लड़ने वाले गैरीफुना के जनसंहार को रोकने के लिए इस सरकार पर दबाव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की मांग की।

Honduras
Garifuna Men
Garifuna
OFRANEH
Tegucigulpa
Triunfo de la Cruz
ICHR

Related Stories

दुनिया भर की: मध्य अमेरिका में एक और कास्त्रो का उदय


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेज़िडेंट डॉक्टर्स पर पुलिस की हिंसा, दलित पत्रकार झेल रहीं ऑनलाइन हेट और अन्य ख़बरें
    28 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी रेज़िडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन पर पुलिसिया हिंसा, मीना कोटवाल झेल रहीं ऑनलाइन नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Pondicherry University
    श्रुति एमडी
    पुडुचेरी विवि में 2 साल पहले के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 11 छात्रों को सज़ा
    28 Dec 2021
    11 छात्रों में से अधिकांश ने अपना कोर्स पूरा कर लिया है, लेकिन इस सज़ा को पूरे छात्र समुदाय को धमकाने के लिए लिए गए एक कदम के बतौर देखा जा रहा है।
  • James Webb Telescope
    संदीपन तालुकदार
    ब्रह्मांड के स्त्रोत का पता लगाने के लिए पृथ्वी से निकला जेम्स वेब टेलिस्कोप
    28 Dec 2021
    यह मिशन नासा, ईएसए (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) और कनाडा की स्पेस एजेंसी का संयुक्त मिशन है। इसमें सौर मंडलों और सूर्य के अलावा दूसरे तारों के चक्कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर, शुरुआती ब्रह्मांड की पहली…
  • govt hospital
    अजय कुमार
    नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक: नहीं काम आ रहा 'डबल इंजन’, यूपी-बिहार सबसे नीचे
    28 Dec 2021
    नीति आयोग के ग़रीबी सूचकांक की तरह स्वास्थ्य सूचकांक भी यही इशारा करता है कि भारत के तकरीबन सभी राज्यों को दुनिया के दूसरे मुल्कों की बजाय भारत के ही केरल से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है।
  • RIGHT-WINGS
    मौहम्मद अली
    मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    28 Dec 2021
    मध्यप्रदेश में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने शौर्य यात्रा के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई की जगह पीड़ितों पर ही डंडा तानने लगी...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License