NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
कितना गंभीर है कोरोनावायरस का ख़तरा
R0 की ऊंची दर और वैक्सीन न होने की स्थिति में इसके संक्रमण को आगे रोकने का अच्छा उपाय संक्रमित लोगों का जल्द पता लगाकर, उन्हें एकांत में रखा जाना है। उन्हें तब तक एकांत में रखा जाए, जबतक संक्रमण ख़त्म न हो जाए।
संदीपन तालुकदार
05 Mar 2020
coronavirus

COVID-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वैश्विक महामारी घोषित किया जाना फ़िलहाल बाक़ी है। लेकिन इसके संक्रमण की दर बेहद चिंताजनक है। WHO रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 2 मार्च तक चीन के अलावा दुनिया के 65 देशों में इस वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान हैं। दक्षिण कोरिया में अब तक कोरोनावायरस के 4,212 मामले सामने आए हैं। इनमें 476 नए मामले हैं। कुलमिलाकर द.कोरिया में 22 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इटली में 561 नए मामलों समेत 1,689 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। वहीं 35 लोगों ने जान गंवाई है। ईरान में 385 नए मामलों के साथ-साथ, अब तक 978 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहां 54 लोगों ने जान गंवाई है।

चीन के बाहर कोरोनावायरस के मामलों में उछाल को नीचे ग्राफ़ में बताया गया है। WHO द्वारा जारी किए गए यह आंकड़े 2 मार्च तक के हैं।

table 1.JPG

एक ओर यह वायरस नए देशों में फैल रहा है, तो दूसरी तरफ चीन में संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। अगर हम पिछले एक महीने की बात करें, तो चीन में मंगलवार को सबसे कम संक्रमण के मामले सामने आए। कुल मिलाकर दो मार्च तक 125 नए मामलों का खुलासा हुआ और 31 लोगों की जान गई। अमेरिका में 6 नई मौतों की जानकारी सामने आई है। 

चीन और दूसरे देशों में इस महामारी की तुलना इस ग्राफ़ में की गई है। ग्राफ़ में पिछले 12 दिनों का अंतराल लिया गया है।

table 2.JPG

अब जब लग रहा है कि COVID-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया जाएगा, तब हर देश को इसके लिए पहले से तैयारी और जल्द रोकथाम के प्रबंध करने चाहिए।

संक्रमण और इससे संबंधित चिंता फैलने के मामले में चीन द्वारा अपनाए गए मॉडल को लागू किया जा सकता है। COVID-19 पर बनाए गए ''WHO-चीन ज्वाइंट मिशन'' ने भी संक्रमण की रोकथाम के लिए अपनाए गए आक्रामक चीनी मॉडल की तारीफ की है। 

वैज्ञानिक तौर पर अपनाई गई इस पद्धति के तहत चीन ने संक्रमण के मामलों का पता लगाने और उनके संबंध में आए लोगों की जल्द खोज-बीन, संबंधित लोगों को बड़े स्तर पर एकांत में रखने की व्यवस्था शामिल है। यहां बताना जरूरी है कि जिस हुबेई प्रांत में यह वायरस पैदा हुआ था, उसे पूरी तरह लॉकडॉउन कर दिया गया, वहां चीन के लाखों लोग फंसे हुए हैं। लेकिन हुबेई में आम जनजीवन और स्वास्थ्य के लिए जरूरी सभी सेवाएं मुहैया कराई गई हैं।

''R0 या बेसिक रिप्रोड्क्शन नंबर''

R0 को ''आर नॉट'' या ''बेसिक रिप्रोडक्शन नंबर'' कहा जाता है। यह एक मात्रात्मक शब्दावली है, जिसके ज़रिए किसी बीमारी के संक्रमण स्तर को मापा जाता है। एक संक्रमित आदमी कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है, इसका प्रदर्शन ''आर नॉट'' के ज़रिए होता है। R0 जब एक से कम होता है, तो संक्रमण खत्म हो जाता है। अगर यह एक से ज्यादा होता है तो संक्रमण फैलता है। बड़े स्तर पर संक्रमण फैलाने वाले वॉयरस जैसे-खसरा या टीबी जैसी बीमारियों के बैक्टीरिया का R0 स्तर ज़्यादा होता है। खसरा का R0, 10 से 20 के बीच होता है। वहीं टीबी में यह आंकड़ा 10 होता है। 2013 में फैले कोरोनावायरस के एक दूसरे संक्रमण SARS का R0 3 के आसपास था।

इस नए कोरोनावायरस-COVID-19 का R0 करीब 4.08 है। इसका मापन ''चाइनीज़ एकेडमी ऑफ साइंसेज़ इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेशन'' और ''यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज़ एकेडमी ऑफ साइंस'' ने किया है। यह आंकड़ा WHO (1.4 से 2.5 के बीच) के अंदाज से ज्यादा है।

R0 की ऊंची दर और वैक्सीन न होने की स्थिति में इसके संक्रमण को आगे रोकने का अच्छा उपाय संक्रमित लोगों का जल्द पता लगाकर, उन्हें एकांत में रखा जाना है। उन्हें तब तक एकांत में रखा जाए, जब तक संक्रमण खत्म न हो जाए। साथ ही ''रेस्पीरेटरी सपोर्ट सिस्टम जैसे वेंटिलेटर्स और आईसीयू'' जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद रखा जाए।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

How Serious Is the Threat of Coronavirus

COVID-19
Pandemic Coronavirus
China Model in Fighting Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • alternative media
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनावः कॉरपोरेट मीडिया के वर्चस्व को तोड़ रहा है न्यू मीडिया!
    27 Jan 2022
    पश्चिमी यूपी में एक अहम बात यह देखने को मिल रही है कि कई जगहों पर वहां के तमाम लोग टीवी न्यूज के बजाए स्थानीय यूट्यूब चैनलों व वेबसाइट्स पर खबरें देखना पसंद कर रहे हैं। यह सिलसिला किसान आंदोलन के समय…
  • राज कुमार
    गोवा चुनाव: सिविल सोसायटी ने जारी किया गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो
    27 Jan 2022
    गोवा के युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर गोवा का हरित घोषणा-पत्र यानी गोवा का ग्रीन मेनिफेस्टो जारी किया है। इस बारे में हमने आमचे मोलें सिटिज़न मूवमेंट से जुड़े स्वभू कोहली से…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2.86 लाख नए मामले, 573 मरीज़ों की मौत
    27 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 3 लाख 71 हज़ार 500 हो गयी है।
  • sb
    एजाज़ अशरफ़
    मेरा हौसला टूटा नहीं है : कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज
    27 Jan 2022
    जब मैं 21 साल की हुई, तो मैं यह चुनाव करने को लेकर आज़ाद थी कि मैं भारतीय होना चाहती हूं या अमेरिकी होना चाहती हूं। मैंने बुनियादी तौर पर भारतीय होने को चुना, क्योंकि तब तक मैं पहले से ही सामाजिक…
  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत
    27 Jan 2022
    24 जनवरी को तख्तापलट के खिलाफ हुए देश-व्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा तीन और प्रदर्शनकारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License