NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
तीसरी लहर को रोकने की कैसी तैयारी? डॉक्टर, आइसोलेशन और ऑक्सीजन बेड तो कम हुए हैं : माकपा
मध्यप्रदेश में माकपा नेता के अनुसार दूसरी लहर की तुलना में डॉक्टरों की संख्या 1132 से घट कर 705 हो गई है। इसी तरह आइसोलेशन बेड की संख्या 29247 से घटकर 16527 रह गई है। इसी प्रकार ऑक्सीजन बैड भी 28,152 से घटाकर 27,645 कर दिए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Jan 2022
तीसरी लहर को रोकने की कैसी तैयारी? डॉक्टर, आइसोलेशन और ऑक्सीजन बेड तो कम हुए हैं : माकपा

भोपाल। देश में  फिर से कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है, कोरोना की तीसरी लहर जब दस्तक दे चुकी है।  इस बीच राज्य सरकारों पर दायित्व है की वो अपनी स्वस्थ्य व्यस्था दुरुस्त करे। लेकिन अभी भी देश के कई राज्य सरकारें इस पर ध्यान न देकर बयानबाजी में लगी हुईं हैं। इसी तरह का आरोप वाम पंथी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) मध्य प्रदेश की सरकार पर लगा रही है। उसका कहना है कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए अस्पतालों और डॉक्टरों सहित उपचार की समूची व्यवस्था करने की बजाय बयानबाजी में ज्यादा समय बर्बाद कर रही है।

आज प्रदेश में मध्य प्रदेश से 3,160 नए मामले आए है जबकि  एक्टिव केसों कि संख्या 11 हज़ार को पार कर चुकी है। वही देशभर की  बात करे तो  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 12 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख के क़रीब यानी 1,94,443 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 442 मरीज़ों की मौत हुई है।  साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 60,405 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज फिर एक लाख से ज़्यादा यानी 1,33,873 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
 
माकपा के मध्य प्रदेश के  राज्यसचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश भर में दूसरी जहर की तुलना में डॉक्टरों की संख्या में 38 प्रतिशत और आइसोलेशन बेड की संख्या में 43.5 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। तो क्या नाइट कर्फ्यू, कोरोना गाइडलाइन जारी करने पर भर से प्रदेश के नागरिकों के जीवन की रक्षा की जा सकती है?

माकपा नेता के अनुसार दूसरी लहर की तुलना में डॉक्टरों की संख्या 1132 से घट कर 705 हो गई है। जिससे 427 डाक्टर कम हो गए हैं। इसी तरह आइसोलेशन बेड की संख्या 29247 से घटकर 16527 रह गई है। दूसरी लहर की तुलना में यह कमी 12,720 बेड की है। इसी प्रकार ऑक्सीजन बैड भी 28,152 से घटाकर 27,645 कर दिए गए हैं।
 
जसविंदर सिंह के अनुसार यह कमी ही दर्शाती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करने की बजाय नागरिकों की जान जोखिम में डालने की तैयारी कर रही है।
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि प्रतिबंधों की बजाय सरकार को चिकित्सा प्रबंधों पर ध्यान देना चाहिए ताकि आम नागरिकों के जीवन की रक्षा की जाये। माकपा ने तुरंत चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है।

 

covid third wave
CPI(M)
Madhya Pradesh
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • लव पुरी
    क्या यही समय है असली कश्मीर फाइल को सबके सामने लाने का?
    04 Apr 2022
    कश्मीर के संदर्भ से जुडी हुई कई बारीकियों को समझना पिछले तीस वर्षों की उथल-पुथल को समझने का सही तरीका है।
  • लाल बहादुर सिंह
    मुद्दा: क्या विपक्ष सत्तारूढ़ दल का वैचारिक-राजनीतिक पर्दाफ़ाश करते हुए काउंटर नैरेटिव खड़ा कर पाएगा
    04 Apr 2022
    आज यक्ष-प्रश्न यही है कि विधानसभा चुनाव में उभरी अपनी कमजोरियों से उबरते हुए क्या विपक्ष जनता की बेहतरी और बदलाव की आकांक्षा को स्वर दे पाएगा और अगले राउंड में बाजी पलट पायेगा?
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध
    04 Apr 2022
    भाकपा माले विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराये जाने तथा राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 अप्रैल को माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद अभियान चलाया
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक हज़ार से भी कम नए मामले, 13 मरीज़ों की मौत
    04 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 597 हो गयी है।
  • भाषा
    श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया
    04 Apr 2022
    राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से ‘‘गलत तरीके से निपटे जाने’’ को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License