NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
5700 साल पुरानी च्वींग गम से निकाला गया DNA
''हड्डियों के अलावा किसी दूसरे हिस्से से डीएनए जीनोम मिलना अपने आप में ख़ास है।''
संदीपन तालुकदार
20 Dec 2019
Human DNA Extracted
Image courtesy:Science

अभी तक पुराने इंसानों का जो जीनोम मिलता था, वो आमतौर पर जीवाश्म या दांतों के अवशेषों से निकाला जाता था। लेकिन अब एक अध्ययन में नया खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक़, 5700 साल पहले की एक च्वींग गम से भी डीएनए निकाला जा सकता है। यह च्वींग गम ''सनोबर पेड़'' की छाल से बनी थी। इस बात का खुलासा ''नेचर कम्यूनिकेशन'' में किया गया है। डेनमार्क से मिली 5700 साल पुरानी च्वींग गम के एक गट्ठे का विश्लेषण करने पर वैज्ञानिक यह जीनोम खोजने में कामयाब रहे हैं। शोधार्थियों ने यह भी पाया कि जीनोम महिला का है, जिसकी नीली आँखें, गहरी त्वचा और गहरे रंग के बाल होने की संभावना है।

संभावना यह भी है कि पुराने इंसानों ने इस छाल को चबाया होगा। इसे लचीला और नरम करने के लिए उन्होंने गर्म किया होगा। इस प्रक्रिया में मुंह की कुछ सुचारू कोशिकाएं चिपचिपे पदार्थ में गहराई तक धंस गई होगी। सनोबर का यह पेड़ डेनमार्क के इलाके में उपलब्ध है और इसकी छाल ख़ूब चिपचिपी होती है। पुराने लोगों को इसके बारे में पता था, उन्होंने इसे चबाने योग्य पदार्थ में बदल लिया। इससे यह भी पता चलता है कि च्वींग गम कोई आधुनिक खोज नहीं है। बल्कि इसका अतीत से जुड़ाव है। सनोबर की यह छाल आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस और पानी की प्रतिरोधी होती है। इसके चलते मुंह का डीएनए इसमें सुरक्षित रह पाया होगा।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोपेनहेगन में ग्लोब इंस्टीट्यूट के एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैन्स स्क्रोऐडर के मुताबिक़, ''यह आश्चर्यजनक है कि हम हड्डियों के अलावा किसी दूसरी जगह से जीनोम खोजने में कामयाब रहे। ऊपर से हमें डीएनए ओरल माइक्रोब्स और कुछ अहम पाथोजेन्स से मिला है। ऐसे वक़्त में जब हमारे पास कोई मानव अवशेष नहीं बचा है, तो यह डीएनए का अहम स्त्रोत हो जाता है।''

ग्लोब इंस्टीट्यूट में पोस्ट डॉक्टरेट करने वाले थिएस जेनसन ने बताया, ''सिल्थॉम पूरी तरह अनूठा है। लगभग सबकुछ मिट्टी में सना हुआ है। जिसका मतलब है कि इसका आर्गेनिक पदार्थ पूरी तरह सुरक्षित है। यह डेनमार्क में पाषाणकाल की सबसे बड़ी पुरातत्व खोज की जगह है। खुदाई से पता चला है कि जो लोग यहां रहते थे, वो संसाधनों का नवपाषाणकाल में ही ख़ूब दोहन करते थे। यह उस दौर की बात है जब दक्षिण स्कैनडिनेविया में पहली बार पशुपालन और कृषि शुरू हुई थी। जेनसेन ने पीएचडी की पढ़ाई की है और सिलथॉम में खुदाई में भी शामिल रहे हैं।''

रिसर्चर ने महिला के मुंह में रहने वाले डीएनए माइक्रोब्स को भी खोज निकाला है। इन माइक्रोब्स में एप्सटीन बार वायरस का एक पुराना वर्ज़न भी शामिल है, जिससे ''मोननक्लियोसिस बैक्टीरिया'' बन सकता है। इस बैक्टीरिया से न्यूमोनिया या अन्य बीमारियां हो सकती हैं। 

हैन्स स्क्रोएडर के मुताबिक़, ''संरक्षण काफ़ी अच्छा है। हमने कई तरह के बैक्टीरियल स्पेशीज़ को खोज निकाला है, जो ओरल माइक्रोबायोम से जुड़ी हुई हैं। हमारे पुरखे एक अलग तरह के माहौल में रहते थे और उनकी जीवनशैली, खानपान अलग थी। इसलिए माइक्रोबॉयोम में इसका क्या असर पड़ता है, वो देखने लायक होगा। इससे हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि कैसे पैथोजन्स का निर्माण हुआ और वे फैलते गए। क्यों वे एक माहौल में विषैले हो जाते हैं। ठीक इसी वक़्त हम यह तय कर पाएंगे कि पैथोजन भविष्य में कैसे व्यवहार करेगा। कैसे इसे बचाया जाए या ख़त्म किया जा सकता है।''

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Human DNA Extracted from 5700 Year Old Chewing Gum

Ancient Human DNA
5700 Year old DNA from Chewing Gum
Ancient Human Genome

Related Stories


बाकी खबरें

  • budget
    अजय कुमार
    बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!
    01 Feb 2022
    बजट हिसाब किताब का मामला होता है। लेकिन भाजपा के काल में यह भंवर जाल बन गया है। बजट भाषण में सब कुछ होता है केवल बजट नहीं होता।
  • nirmla sitaraman
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बजट में अगले 25 साल के लिये अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार: सीतारमण
    01 Feb 2022
    आमजन ख़ासकर युवा को नए आम बजट में न अपना वर्तमान दिख रहा है, न भविष्य, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि केंद्रीय बजट ने समग्र और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ अगले 25 साल के लिये…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बजट में मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात और युवाओं की जीविका पर प्रहार: विपक्ष 
    01 Feb 2022
    “सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्यम वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ ‘विश्वासघात’ और युवाओं की जीविका पर ‘आपराधिक प्रहार’ किया है।”
  • kanpur
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: ' बर्बाद होता कानपुर का चमड़ा उद्योग'
    01 Feb 2022
    अपने चमड़े के कारोबार से कानपुर का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन आज चमड़ा फैक्ट्री अपने पतन की ओर है। चमड़ा व्यापारियों का कहना है कि इसका एक बड़ा कारण सरकार द्वारा गंगा नदी के प्रदूषण का हवाला…
  • varansi weavers
    दित्सा भट्टाचार्य
    यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 
    01 Feb 2022
    इस नए अध्ययन के अनुसार- केंद्र सरकार की बहुप्रचारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) और प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जैसी योजनाओं तक भी बुनकरों की पहुंच नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License