NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मानवाधिकार संगठनों ने ग्वाटेमाला में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की
ग्वाटेमाला की पुलिस ने 21 नवंबर को राष्ट्रपति अलेजांद्रो जियामतेई के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का क्रूरतापूर्वक दमन किया था।
पीपल्स डिस्पैच
23 Nov 2020
Violencia-Policial

विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने 21 नवंबर को राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में सरकार-विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ ग्वाटेमाला स्टेट सिक्योरिटी फोर्स द्वारा अत्यधिक बल के प्रयोग को खारिज किया।

इंटर-अमेरिकन कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स (आईएसीएचआर) ने 22 नवंबर को कई ट्वीट के माध्यम से शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसक पुलिस दमन की निंदा की और कांग्रेस से बर्बरता की कार्रवाई को लेकर जांच की मांग की।

द फैमिली एसोसिएशन ऑफ द डिटेंड डिसएपियर्ड ऑफ ग्वाटेमाला (एफएएमडीईजीयूए), इम्प्यूनिटी वॉच ग्वाटेमाला, पूर्व ग्वाटेमाला अटॉर्नी जनरल क्लाउडिया पाज़ और मानवाधिकार लोकपाल जोर्डन रोडास ने भी प्रदर्शन के दौरान क्रूरता को खारिज कर दिया।

21 नवंबर को 5,00,000 से अधिक ग्वाटेमालावासियों ने भ्रष्टाचार और अतिदक्षिणपंथी सरकार के राष्ट्रपति अलेजांद्रो जियामतेई के ख़िलाफ़ विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे। राजधानी में कंस्टिच्यूशनल प्लाजा के पास हिंसक तत्वों के एक समूह ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश किया और आग लगा दी जबकि सैकड़ों हज़ारों लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया।

इस घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हिंसक दमन किया। पुलिस अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले जमीन पर दागने के बजाय सीधे लोगों पर दागे जिससे सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 30 से अधिक छात्रों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया।

18 नवंबर को कांग्रेस द्वारा अनुमोदित 2021 के विवादास्पद आम बजट को खारिज करने के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन के लिए आह्वान किया गया था। विधायिका के सदस्यों द्वारा जो अनुमोदित किया गया उसके अनुसार सरकार के संचालन के लिए बजट का 65% विभिन्न मंत्रालयों को आवंटित किया जाएगा, निवेश के लिए 20% और ऋण के भुगतान के लिए 15% है। नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस बजट को अस्वीकार कर दिया क्योंकि यह COVID-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र से फंड की कटौती करता है और विभिन्न अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए बजट में कटौती करता है।

Central America
Guatemala
Guatemala Police
International Human Rights Organizations
FAMDEGUA

Related Stories

क्यूबाई गुटनिरपेक्षता: शांति और समाजवाद की विदेश नीति

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

दुनिया भर की: मध्य अमेरिका में एक और कास्त्रो का उदय

मिस्र में मानवाधिकार उल्लंघन के रिकॉर्ड को देख अधिकार संगठनों का अमरीका से उसकी सैन्य सहायता रोकने का आह्वान

महामारी के दौरान समाज को एकजुट रखतीं प्रवासी महिलाएं

ईजिप्ट की मशहूर कार्यकर्ता सना सैफ़ को 18 महीने जेल की सज़ा सुनाई गई

अमेरिका को लिखे पत्र में मानवाधिकार समूहों ने बहरीन में मानवाधिकारों के हनन पर कार्रवाई की मांग की

यूएस जा रहे होंडुरास के प्रवासी कारवां पर ग्वाटेमाला के सुरक्षा बलों की कार्रवाई


बाकी खबरें

  • chhat
    भाषा
    भाजपा सांसद ने डीडीएमए के प्रतिबंधों के बावजूद यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियों की शुरुआत की
    08 Nov 2021
    कोविड महामारी के चलते डीडीएमए ने इस साल यमुना घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है। डीडीएमए ने प्रशासन और पुलिस को इस रोक का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी जारी किया है।
  • SC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    लखीमपुर हिंसा की जांच से सुप्रीम कोर्ट नाख़ुश, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी का सुझाव
    08 Nov 2021
    पीठ ने आरोपपत्र दाखिल किए जाने तक जांच की निगरानी करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन या न्यायमूर्ति रंजीत सिंह के नाम का सुझाव दिया। पीठ ने कहा कि मामले की…
  • journalist has been sitting on dharna for 50 days in Chandauli
    सरोजिनी बिष्ट
    यूपी के चंदौली में 50 दिन से धरने पर बैठा है एक पत्रकार, लेकिन कोई सुनवाई नहीं
    08 Nov 2021
    विजय विश्वकर्मा नाम के स्थानीय पत्रकार अपने ऊपर लादे गए मुक़दमों के ख़िलाफ़ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनकी इस लड़ाई में समाज का वह तमाम प्रगतिशील तबका भी साझीदार है जो लगातार एक भ्रष्ट व्यवस्था…
  • cycle rally
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा
    08 Nov 2021
    दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों की संख्या में आये मज़दूरों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों व कलाकारों ने साइकल रैली व जुलूस में हिस्सा लिया। रामलीला मैदान के सामने ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से शुरू हुई रैली…
  • Gujarat fishermen firing
    भाषा
    गुजरात मछुआरा गोलीबारी: 10 पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षाकर्मियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
    08 Nov 2021
    गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में अरब सागर में पीएमएसए के कर्मियों ने मछली पकड़ने वाली एक नौका पर शनिवार को गोली चला दी थी जिसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गयी और अन्य एक घायल हो गया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License