NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
पिछले सप्ताह अधिकारियों द्वारा हिरासत में भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्टों में से एक एक्टिविस्ट को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ये प्रदर्शन हुआ।
पीपल्स डिस्पैच
03 May 2021
बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

रविवार 2 मई को बैंकाक में आपराधिक न्यायालय के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और एक्टिविस्टों के निरंतर हिरासत में रखने का विरोध किया। इस प्रदर्शन का आह्वान युवा-नेतृत्व वाले रिडेम (REDEM -रिस्टार्ट डेमोक्रेसी) द्वारा किया गया था और राजनीतिक सुधारों की मांग करते हुए पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने को लेकर कैद सभी एक्टिविस्टों को रिहा करने के लिए बढ़ती मांग का हिस्सा है।

पिछले हफ्ते भूख हड़ताल पर बंद दो एक्टिविस्टों में से एक के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था। परित "पेंगुइन" चिवाराक का आज 48 दिनों का लंबा भूख हड़ताल पूरा हो गया, जबकि अन्य एक्टिविस्ट पनुसाया "रंग" सिथिजिरावट्टनकुल अप्रैल की शुरुआत से ही हड़ताल कर रहे हैं।

दस एक्टिविस्टों में से दो एक्टिविस्ट लंबे समय से प्री ट्रायल डिटेंशन में हैं क्योंकि वे राजद्रोह और साइबर अपराध के आरोपों के साथ साथ देश के लेसे मैजेस्टे लॉ का सामना कर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों से पारित और पनुसया की तबीयत बिगड़ने की खबरों ने परिवार और उनके समर्थकों को काफी चिंता में डाल दिया है।

जेल अधिकारियों ने शुक्रवार 30 अप्रैल को स्वीकार किया 16 मार्च को भूख हड़ताल शुरू करने वाले परित को जेल चिकित्सा परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। उनका 13 किलोग्राम वजन कम हुआ है और सलाइन ड्रिप के दौरान दर्द की शिकायत की है।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, अधिकारियों को यह भी डर था कि इसे आघात पहुंच सकता है और उसे शुक्रवार को ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक्टिविस्ट समूह के अनुसार पनुसाया को भी इसी तरह की स्वास्थ्य समस्या थी। उनके सेहत बदतर होने के बावजूद अदालत ने उन दोनों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

शुक्रवार 30 अप्रैल को परित की मां सुरीरत चिवारक ने अदालत परिसर के बाहर विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने अदालत भवन पर लाल पेंट और अंडे फेंके और न्यायाधीश चानाथिप मुआनपॉन्ग के इस्तीफे की मांगी की जिन्होंने कैदियों की जमानत याचिका की सुनवाई की है।

इस बीच एक श्रमिक कार्यकर्ता पटचानी खम्मक ने भी जेल में बंद भूख हड़ताल करने वालों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भूख हड़ताल करने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर के बाहर आपराधिक अदालत के बोर्ड पर प्रधानमंत्री प्रयुत चन-ओ-चा के खिलाफ प्रदर्शनकारी पोस्टर और बैनर भी लगाए।

Thailand
Bangkok
hunger strike
REDEM

Related Stories

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार

थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन

थाईलैंडः पुलिस की कार्रवाई के बावजूद "कार" रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए

112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी

थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

इजिप्ट : राजनीतिक क़ैदियों के समर्थन में मशहूर हस्तियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

थाईलैंड के नए संविधान संशोधन विधेयक को व्यापक जनसमर्थन

अवैध इज़रायली प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ तीन फ़िलिस्तीनी क़ैदियों ने की भूख हड़ताल


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License