NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
मज़दूर-किसान
भारत
हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत
दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।
भाषा
23 Mar 2022
Fire
11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत (फ़ोटो- सोशल मीडिया)

हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में बुधवार को तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले श्रमिक घटना के समय यहां भोईगुड़ा में गोदाम के ऊपर बने एक कमरे में सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को तड़के करीब 3 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और करीब 7 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आग कबाड़ के गोदाम से शुरू हुई और ऊपर के कमरे में फैल गई। ऐसा प्रतीत होता है कि श्रमिकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सांस के साथ धुआं अंदर चले जाने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि यह एक हृदय विदारक दृश्य था क्योंकि घटनास्थल पर शवों का ढेर लगा हुआ था।

पुलिस के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आग के कारणों का पता चलेगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्य सचिव सोमेश कुमार से कहा कि वे मृतकों के शवों को बिहार में उनके मूल स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करें।

घटनास्थल का दौरा करने वाले कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार: कश्मीर में प्रवासी बिहारी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ पटना सहित पूरे राज्य में मनाया गया विरोध दिवस

Hyderabad fire
Fire incident
Migrant workers
Bihari migrant workers

Related Stories

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

हादसा-दर-हादसा: अलग-अलग स्थानों पर 14 मज़दूरों समेत 15 की मौत, 30 घायल

महामारी और मौतों के बीच 'कारपोरेट-प्रिय सुधारों' का पिटारा

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

महाराष्ट्र से पैदल ही अपने गांव-घर लौट रहे 14 प्रवासी मज़दूरों की मालगाड़ी से कुचलकर मौत

पुणे : एक और दीवार गिरी, 6 और मज़दूरों ने जान गंवाई

15 मज़दूरों की मौत के बाद भी मंत्री जी कह रहे हैं- लोग शौक से करते हैं पलायन

कश्मीर में बिहार का मज़दूर पैलेट गन का शिकार, आंखें गंवाईं


बाकी खबरें

  • african School
    शिरीष खरे
    कोरोना: ऑनलाइन पढ़ाई के दौर में बहुत पीछे छूटा अफ्रीका
    06 Dec 2021
    एशिया के कई देशों की तुलना में अफ्रीका महाद्वीप पर शिक्षा की हालत कहीं अधिक खस्ता बताई गई है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में मार्च 2020 से ही स्कूल बंद होने के बाद बच्चों की एक बड़ी संख्या है, जिन्हें…
  • mathura
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा असफलताओं को छिपाने के लिये उठा रही “मथुरा” का मुद्दा
    06 Dec 2021
    भाजपा ने चुनावों से पहले “मथुरा” का मुद्दा उठाया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है।
  • covid
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ओमिक्रॉन से नहीं, पूंजी के लालच से है दुनिया को ख़तरा
    06 Dec 2021
    आज की त्रासदी, जिसे ओमिक्रॉन के गहराते संकट ने और भी रेखांकित कर दिया है, यही है कि इस सबसे पूरी तरह से बचा जा सकता था, बशर्ते अमीर देशों ने कोविड-19 के टीकों के बहुत बड़े पैमाने पर उत्पादन का रास्ता…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: “ बाबा ज़ोर से पकड़ना संविधान, वो लोग इसी तरफ़ आ रहे हैं”
    06 Dec 2021
    बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि है और आज ही बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी है। इस तरह देखा जाए तो आज का दिन हमारे देश, हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
  • Bank union strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बैंक यूनियनों का ‘निजीकरण’ के ख़िलाफ़ दो दिन की हड़ताल का ऐलान
    06 Dec 2021
    दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के ख़िलाफ़ बैंक कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने सरकार को 16 व 17 दिसंबर की हड़ताल का नोटिस दे दिया है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License