NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
आईएईए अब ईरानी परमाणु स्थलों की छवियों को प्राप्त नहीं कर सकेगा : ईरान
फ़रवरी में हस्ताक्षर किए गए सरकार और संयुक्त राष्ट्र परमाणु संस्था के बीच तीन महीने का समझौता इस साल शनिवार को समाप्त हो गया।
पीपल्स डिस्पैच
24 May 2021
आईएईए अब ईरानी परमाणु स्थलों की छवियों को प्राप्त नहीं कर सकेगा : ईरान
तस्वीर: ईड-ऑफ-कुंजी-समय सीमा

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने रविवार 23 मई को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) अब  ईरानी परमाणु स्थल की छवि को हासिल  नहीं कर पाएगी क्योंकि ईरान के साथ इसके समझौते समाप्त हो गए हैं। ईरान की प्रेस टीवी के अनुसार, कलीबाफ ने रविवार को संसद को बताया, "22 मई से और तीन महीने के समझौते की समाप्ति के साथ एजेंसी का इस समझौते के तहत सहमत परमाणु परिसरों के अंदर कैमरों द्वारा एकत्र किए गए डेटा तक पहुंच नहीं होगा"

आईएईए और ईरानी सरकार ने फरवरी में तीन महीने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र की इस परमाणु  संस्था को उपग्रह छवियों और कैमरा फुटेज तक पहुंचने की अनुमति दी गई थी। 

ईरानी संसद द्वारा दिसंबर में एक कानून पारित किए जाने के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे जिसमें अधिकांश निरीक्षकों को भौतिक निरीक्षण बंद करने और देश छोड़ने के लिए कहा।

पिछले साल नवंबर में ईरान के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या के बाद यह कानून पारित हुआ था।

यह 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका की वापसी के खिलाफ और ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का एक जवाबी फैसला था।जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव डील ऑफ एक्शन (JCPOA) के तहत ईरान ने सभी प्रतिबंधों को हटाने के बदले में अपने सभी परमाणु स्थलों को अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोल दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2018 में समझौते से हट गए और ईरान के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंध लगाए।

संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निकाय के साथ ईरानी सरकार का समझौता इस उम्मीद के साथ था कि अमेरिका अपने प्रतिबंधों को उठाएगा और राष्ट्रपति जो बाइडन  के नए प्रशासन में परमाणु समझौते में फिर से शामिल होगा जिसका वादा उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किया था।

जो बाइडन प्रशासन ने ईरान को जेसीपीओए के उल्लंघन को पहले समाप्त करने का कह कर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया था। ईरान और अमेरिका के बीच परोक्ष वार्ता  महीनों से ‌वियना में चल रही है । दोनों पक्षों की ओर से सकारात्मक संकेत के बावजूद कुछ ठोस निर्णय  नहीं हो पाया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि  वियना में अंतिम समझौता होने तक बातचीत जारी रहेगा।

IRAN
IAEA
United Nations Nuclear Society

Related Stories

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान पर विएना वार्ता गंभीर मोड़ पर 

ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?

2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका

'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी

ईरान की एससीओ सदस्यता एक बेहद बड़ी बात है

फ़ारस की खाड़ी में बाइडेन की नीति


बाकी खबरें

  • price hike
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई और पेट्रोल के दाम पर घिरी मोदी सरकार
    23 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस इंक में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं, देश में बढ़ती हुई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई की। उसके साथ ही वे भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार महंगाई…
  • petroleum
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरकार चाहे तो पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम न बढ़े
    23 Mar 2022
    137 दिनों के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इज़ाफा हुआ है। यानी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गयी हैं। लेकिन सरकार चाहें…
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    भगत सिंह ने क्यों कहा— मैं नास्तिक हूं?
    23 Mar 2022
    आज जब एक बार फिर धर्म और ईश्वर के नाम पर सत्ता और शोषण की राजनीति बेहद तेज़ हो गई है। ऐसे में शहीदे-आज़म Bhagat Singh का यह लेख "मैं नास्तिक क्यों हूं" पढ़ना बेहद ज़रूरी हो गया है।
  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत
    23 Mar 2022
    विगत तीन दशकों से सरकार द्वारा घोषित नेतरहाट फ़ील्ड फायरिंग रेंज परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर प्रत्येक वर्ष 22 एवं 23 मार्च को आयोजित होने वाले ‘विरोध एवं संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में इस बार…
  • akhilesh yadav
    रवि शंकर दुबे
    सियासत: अखिलेश ने क्यों तय किया सांसद की जगह विधायक रहना!
    23 Mar 2022
    चुनाव नतीजों के बाद से ही चली आ रही नेता प्रतिपक्ष के नाम की कश्मकश लगभग खत्म हो चुकी है। अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा देकर भाजपा के सामने चुनौती पेश की है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License