NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
''मैं दान की चीज़ नहीं आपकी बेटी हूं'’ कहकर IAS ने नकारी कन्यादान की रस्म
समाज में समानता और सुधार के लिए एक IAS तपस्या ने अपनी शादी में कन्यादान की रस्म नहीं निभाकर एक सोशल मैसेज देने की कोशिश की है।
रवि शंकर दुबे
18 Dec 2021
kandyadan
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

कन्यादान… ये सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि हिन्दू संस्कृति की बेहद पवित्र और प्राचीन परंपरा मानी जाती है, हालांकि दो शब्दों से मिलकर बने ''कन्यादान'’ शब्द का अर्थ निकालने पर एक अजीब सा मतलब निकलता है, यानि कन्या का दान।

इस बेहद पवित्र मानी जाने वाली परंपरा से हटकर मध्यप्रदेश की एक लड़की ने अपनी शादी में कन्यादान को छोड़कर बाकी सारी रस्में अदा कीं, जिसके बाद से ही उसकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। वैसे भी कन्यादान की रस्म को नकारने वाली ये कोई आम महिला नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी है। जिन्होंने UPSC की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की है।

नरसिंहपुर के जोबा गांव की रहने वाली आईएएस तपस्या परिहार ने आईएफएस अधिकारी गर्वित गंगवार से शादी की है। जब तपस्या की शादी की रस्में चल रही थीं तब उन्होंने कन्यादान की रस्म निभाने से ये कहकर मना कर दिया कि- ''मैं दान की चीज नहीं आपकी बेटी हूं'’

तपस्या का ये कदम महिला सशक्तिकरण को ताकत तो देता ही है, साथ ही उन पुरुषों को भी चुनौती है जो शादी के बाद महिलाओं को समान अधिकार नहीं देते। या फिर उनपर अत्याचार करते हैं।

कहा जाता है कि कन्यादान वो रस्म हैं, जिसके लिए हर माता-पिता इंतजार करते हैं, अपनी बेटी की शादी के दिन उपवास रखकर उसके और उसके होने वाले पति के पैरों की पूजा करते हैं, इस रस्म के बाद लड़की के माता-पिता खुद को सौभाग्यशादी मानते हैं। हालांकि ये रस्में सामाजिक तौर पर कितनी सही हैं या गलत इसपर बरसों से बहस हैं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि इन रस्मों के साथ छेड़़छाड़ करने वालों या फिर इसपर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन जरूर शुरू हो जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले सामने आया था, जब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कपड़ों के एक ब्रैंड मान्यवर का प्रचार किया था… इस प्रचार में आलिया भट्ट शादी के जोड़े में दिखाई दे रही थीं, इस प्रचार में उन्होंने कहा था कि 'कन्यादान से अच्छा कन्यामान' होता है। इस प्रचार के बाद जमकर विवाद हुआ था और सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की ट्रोलिंग शुरू हो गई थी। उस दौरान लोगों ने कहा था कि कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाकर हिन्दू संस्कृति को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है।

इतना ही नहीं हिन्दू संगठन के लोगों ने मुंबई में मान्यवर के शोरूम के बाहर जोरदार प्रदर्शन भी किया था। अमर उजाला के अनुसार- रांड मान्यवर की कंपनी वेदांत फैशंस लिमिटेड के वाशी क्षेत्र में स्थित आउटलेट के बार आयोजित विरोध प्रदर्शन में तख्तियां ले रखी थीं।

अमर उजाला के अनुसार इस प्रचार के बाद दक्षिणपंथी संगठन के प्रवक्ता डॉ उदय धुरी ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि कंपनी के विज्ञापन में विवाह समारोहों के दौरान होने वाली कन्यादान रस्म को गलत तरीके से दिखाया है। इससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने अपनी विज्ञप्ति में कंपनी से बिना शर्त माफी की मांग की है और इसे तुरंत हटाने को कहा है।

दरअसल इस पूरा इस प्रकार था कि- आलिया अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी हैं और वो एक-एक पल याद कर रही हैं कि कैसे उनके परिवार ने उन्हें एहसास दिलाया कि वो पराया धन है। मन ही मन वो सोचती है कि 'क्या मैं दान की जाने वाली वस्तु हूं? केवल कन्यादान ही क्यों। नया विचार कन्यामान।

खैर… आलिया भट्ट के प्रचार के विरोध के बाद अब मध्य प्रदेश से ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसमें अभी फिलहाल किसी विरोध या प्रदर्शन की बात सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में कुछ कहा नहीं जा सकता है कि IAS तपस्या के फैसले पर भी सवाल खड़े किए जाएं।

IAS Tapasya
kandyadan
social message
equal rights for women

Related Stories

विशेष: क्यों प्रासंगिक हैं आज राजा राममोहन रॉय

पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़

राष्ट्रीय बालिका दिवस : लड़कियों को अब मिल रहे हैं अधिकार, पर क्या सशक्त हुईं बेटियां?

महिलाओं का लंबा क़ानूनी संघर्ष भी सेना में पितृसत्ता की जड़ें नहीं उखाड़ पा रहा!

सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन को मंज़ूरी, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बैकफ़ुट पर सरकार!

अंबेडकर को अपनाना आज भी क्यों आसान नहीं है

अम्मू की कहानी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में करीब दो महीने बाद एक दिन में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज
    07 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,805 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 20 हज़ार से भी ज़्यादा यानी 20 हज़ार 303 हो गयी है।
  • मुकुंद झा
    जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!
    07 May 2022
    कर्मचारियों को वेतन से वंचित करने के अलावा, जेएनयू प्रशासन 2020 से परिसर में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप मौजूदा कर्मचारियों पर काम का भारी दबाव है। कर्मचारियों की…
  • असद रिज़वी
    केंद्र का विदेशी कोयला खरीद अभियान यानी जनता पर पड़ेगा महंगी बिजली का भार
    07 May 2022
    कोल इंडिया का कोयल लगभग रुपया 3000 प्रति टन है.अगर विदेशी कोयला जो सबसे कम दर रुपया 17000 प्रति टन को भी आधार मान लिया जाए, तो एक साल में केवल 10 प्रतिशत  विदेशी कोयला खरीदने से 11000 करोड़ से ज्यादा…
  • बी. सिवरामन
    प्रेस स्वतंत्रता पर अंकुश को लेकर पश्चिम में भारत की छवि बिगड़ी
    07 May 2022
    प्रधानमंत्री के लिए यह सरासर दुर्भाग्य की बात थी कि यद्यपि पश्चिमी मीडिया में उनके दौरे के सकारात्मक कवरेज को सुनिश्चित करने के लिए उनके बैकरूम प्रचारक ओवरटाइम काम कर रहे थे, विश्व प्रेस स्वतंत्रता…
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    सिख इतिहास की जटिलताओं को नज़रअंदाज़ करता प्रधानमंत्री का भाषण 
    07 May 2022
    प्रधानमंत्री द्वारा 400वें प्रकाश पर्व समारोह के मौके पर दिए भाषण में कुछ अंश ऐसे हैं जिनका दूरगामी महत्व है और बतौर शासक  देश के संचालन हेतु उनकी भावी कार्यप्रणाली एवं चिंतन प्रक्रिया के संकेत भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License