NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
बैडमिंटन टूर्नामेंट: 73 साल में पहली ‘थॉमस कप’ का फाइनल खेलेगा भारत
बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है, 73 साल में पहली बार भारत थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2022
FINALS

बैडमिंटन का विश्वप्रसिद्ध टूर्नामेंट थॉमस कप... जिसे जीतना हर देश का सपना होता है। पिछले 73 सालों से भारत भी इसी सपने को पूरा करने में लगा है। लेकिन इस बार भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाकर देशवासियों की उम्मीदें जगा दी हैं। भारत ने थॉमस कप के सेमीफाइनल में डेनमार्क को हराकर इतिहास रच दिया।

फाइनल में रविवार को इंडोनेशिया से भारत का मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत का मेडल पक्का हो गया था। भारतीय टीम पहली बार थॉमस या उबर कप में मेडल जीत रही है। महिला वर्ग में यह टूर्नामेंट उबर कप के नाम से खेला जाता है। भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

How good is this? India 🇮🇳 has made it to their first ever Thomas Cup 🏆 final. @BAI_Media#ThomasUberCups #Bangkok2022 pic.twitter.com/wPM1rra7W4

— BWF (@bwfmedia) May 13, 2022

एचएस प्रणय ने निर्णायक मुकाबले में दिलाई जीत

थॉमस कप के मुकाबले बेस्ट ऑफ 5 फॉर्मेट में होते हैं। यानी दो देशों की टीमों को आपस में पांच मैच खेलने होते हैं। डेनमार्क के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले चार मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। आखिरी मैच में भारत के एचएस प्रणय के सामने डेनमार्क की ओर से रासमुस गेमके थे। प्रणय ने यह मैच 1 घंटा, 13 मिनट में 13-21, 21-9, 21-12 से अपने नाम किया।

खास बात ये रही कि मैच के दौरान प्रणय के घुटने में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें मेडिकल ब्रेक लेना पड़ा लेकिन उन्होंने मैच नहीं छोड़ा। प्रणय कोट में वापस लौटे और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

PRANAY

पहले मैच में हारे थे लक्ष्य सेन

सेमीफाइनल का पहले मैच में भारत की ओर से लक्ष्य सेन उतरे थे। उन्हें विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 13-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। यह मैच 49 मिनट तक चला था।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कराई वापसी

दूसरा मुकाबला डबल्स का था। इसमें सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने किम आस्त्रुप और मथियास क्रिस्टिएंसन को 1 घंटा, 18 मिनट में 21-18 21-23 22-20 से हरा दिया। तीसरा मुकाबला सिंगल्स का था। इसमें किदांबी श्रीकांत ने आंद्रेस एंटोनसन को 21-18 12-21 21-15 से हरा दिया।

SATVIK-CHIRAG

चौथे मैच में मिली हार, फिर प्रणय ने फाइनल में पहुंचाया

हालांकि, चौथे मैच में भारत को हार मिली। कृष्णा प्रसाद गर्ग और विष्णुवर्धन गौड़ की जोड़ी को आंद्रेस स्कारुप और फ्रेडरिक सोगार्ड की जोड़ी ने 14-21 13-21 से हरा दिया। इसके बाद आखिरी मैच में प्रणय ने जीत हासिल कर भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचा दिया।

73 साल में पहली बार फाइनल खेलेगा भारत

इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री कर इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि 73 साल के इतिहास में पहली बार भारत थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा है। ये सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल है। इससे पहले भारत 1979 में सिर्फ सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाया था, लेकिन उसके बाद भारत को कभी सेमीफाइनल में भी एंट्री नहीं मिली। लेकिन इस बार हालात कुछ और हैं जो कि हर देशवासी के लिए गौरव का पल है।

THOMAS CUP
World badminton championship
PRANAY
INDIA ENTERS IN FINALS

Related Stories

बैडमिंटन टूर्नामेंट: 73 साल में पहली बार भारत ने जीता ‘’थॉमस कप’’


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Russia Ukraine war
    अजय कुमार
    बेहतर भविष्य का रास्ता युद्ध से होकर नहीं जाता है
    03 Mar 2022
    चाहे जितने भी जायज तर्क हों, लेकिन वह युद्ध को जायज नहीं बता सकते। युद्ध वर्तमान को तो बर्बाद करता ही है, साथ में भूत और भविष्य सबको तबाह कर देता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License