NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सरकार ही किसानों का हक़ मार रही है तो आमदनी दोगुनी कैसे होगी ?
C2 से जुड़े फॉर्मूले के आधार पर सरकार को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना चाहिए। लेकिन सरकर द्वारा आने वाली रबी फसल के लिए जो न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जा रहा है, उसमें बहुत अधिक घपलेबाजी दिख रही है।
पुलकित कुमार शर्मा
06 Mar 2020
MSP-for-Rabi-Crops

रबी की फ़सल की कटाई का समय आने वाला है। किसान फ़सल के अच्छे पैदावार के साथ-साथ अच्छे दाम की भी आस लगाए हुए हैं। मोदी जी भी बार - बार यह कहते हैं कि वह साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। यह बात बहुत बार दुहराई जा चुकी है लेकिन सरकार की मूल्य निर्धारण नीति ऐसा कोई भी अंदेशा नहीं होता कि आने वाले दिनों में किसानों की आय में तनिक भी इजाफा होगा , दोगुनी होना तो दूर की बात है।

किसानों की आय से जुड़ी एक रिपोर्ट की खूब चर्चा होती है। रिपोर्ट का नाम है स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट। यह रिपोर्ट नवंबर, 2004 में आई थी। इस रिपोर्ट के तहत सरकार को यह सिफारिश दी गयी गयी थी कि वह किसानों की उपज को उनके लागत से डेढ़ गुना दाम पर खरीदे। इस बात को तकनीकी शब्दावली में कुछ ऐसे कहा जाता है- किसानों को उनकी फ़सलों पर सरकार द्वारा दिया जाने वाला समर्थन मूल्य फ़सल पैदावार की लागत यानी C2 से 50 फीसदी अधिक दर पर निर्धारित की जाएगी।

अब आप पूछेंगे कि यह C2 क्या होता है ? C2 = फसल उपजाने से जुड़े जरूरी कामों की कुल लागत जैसे बीज, खाद, मजदूरी, पानी पर किया गया नकद खर्चा + अगर फसल उपजाने के काम में में परिवार के सदस्य काम कर है तो उनकी कुल मजदूरी + अगर फसल उपजाने के लिए जमीन किराये पर ली जा रही है तो उसका किराया + अगर फसल उपजाने के लिए कर्ज लिया जा रहा है तो कुल कर्ज और कर्ज पर दिया जाने वाला ब्याज।

C2 से जुड़े इस फॉर्मूले के आधार पर सरकार को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करनी चाहिए। लेकिन सरकर द्वारा आने वाले रबी फसल के लिए जो न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जा रहा है, उसमें बहुत अधिक घपलेबाजी दिख रही है। घपलेबाजी यह है कि सरकार न्यूनतम समर्थन को मूल्य को C2 फॉर्मूले से बहुत अधिक कम करके निर्धारित कर रही है। यानी किसानों की आय अधिक करने की बजाए किसानों के जरूरी हक को ही मार रही है। इसे ऐसे समझिये।

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये/क्विंटल है जबकि लागत C2 में 50 फीसदी अधिक पर मूल्य 2138 रुपये/क्विंटल मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1525 रुपये/क्विंटल है जबकि लागत C2 में 50 फीसदी अधिक पर मूल्य 2021 रुपये/क्विंटल मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4875 रुपये/क्विंटल है जबकि लागत C2 में 50 फीसदी अधिक पर मूल्य 6034 रुपये/क्विंटल मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4800 रुपये/क्विंटल है जबकि लागत C2 में 50 फीसदी अधिक पर मूल्य 6429 रुपये/क्विंटल मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4425 रुपये/क्विंटल है जबकि लागत C2 में 50 फीसदी अधिक पर मूल्य 5102 रुपये/क्विंटल मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

कुसुम या सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5251 रुपये/क्विंटल है जबकि लागत C2 में 50 फीसदी अधिक पर मूल्य 6890 रुपये/क्विंटल मूल्य निर्धारित करना चाहिए।

Picture2.png

इस तरह से सभी फसलों पर होने वाली कम आमदनी को भी समझ लीजिये

गेहूं की फसल में किसान को 213 रुपये/क्विंटल कम आमदनी होगी।

जौ की फसल में किसान को 496 रुपये/क्विंटल कम आमदनी होगी।

चना की फसल में किसान को 1160 रुपये/क्विंटल कम आमदनी होगी।

मसूर की फसल में किसान को 1629 रुपये/क्विंटल कम आमदनी होगी।

सरसो की फसल में किसान को 677 रुपये/क्विंटल कम आमदनी होगी।

कुसुम या सूरजमुखी की फसल में किसान को 1675 रुपये/क्विंटल कम आमदनी होगी।

Picture3 (1).png

भारतीय किसान मज़दूर संघ, के अचल शर्मा का कहना है कि भारतीय किसान मज़दूर संघ स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग करता हैं। साथ ही सरकार से निवेदन करता है कि किसानों को समय पर सही न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए।

कहा जा सकता हैं किसान को सही दाम न मिलने का असर आने वाली फ़सलों की के उत्पादन पर भी पड़ता है, क्योंकि किसान द्वारा फ़सलों में लगाई गयी लागत उसकी आमदनी पर निर्भर करती हैं इसलिए सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मूल्य निर्धारित करने की ज़रूरत हैं जिससे किसान को उसकी फसल का सही दाम मिल सके।

इसे भी पढ़े : अध्ययन : किसानों का 31 हजार करोड़ रुपये का हक़ दबा गई बीजेपी सरकार

farmer
farmer crises
farmer suicides
farmers protest
BJP corruption
BJP
Narendra modi
Modi government

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License