NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
लुधियाना में फैक्टरी की छत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़ कर पांच हुई
सोमवार को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे । अधिकारी  ने बताया कि इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है।
भाषा
08 Apr 2021
लुधियाना में फैक्टरी की छत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़ कर पांच हुई
Image courtesy : The Tribune

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी में छत गिरने से हुए हादसे में घायल एक श्रमिक की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ इस घटना में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि श्रमिक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि लुधियाना के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को फैक्टरी की छत गिरने से हुए हादसे में वह घायल हो गया था।

सोमवार को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है, जबकि आठ लोगों का उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये। उन्होंने पटियाला के संभागीय आयुक्त को दो हफ्तों में रिपोर्ट देने के लिये कहा है।

उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने इससे पहले कहा था, ‘‘फैक्टरी मालिक बगैर नगर निगम की अनुमति के लिंटर का स्तर उठा रहा था ।’’

लुधियाना के पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में फैक्टरी मालिक एवं ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Ludhiana
Ludhiana roof collapse

Related Stories


बाकी खबरें

  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    यदि संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर पर आज वोट हो, तो क्या वो पास होगा?
    07 Oct 2021
    क्या संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता अब भी वही है जिस मकसद के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी? या संयुक्त राष्ट्र संघ केवल ताकतवर देशों की कठपुतली बनकर रह गया है?
  •  David MacMillan,  Benjamin,
    भाषा
    अणुओं को बनाने का ‘हरित’ तरीका विकसित करने वाले लिस्ट, मैकमिलन को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार
    07 Oct 2021
    आणविक निर्माण का एक ‘‘सरल’’ नया तरीका खोजने के लिए दो वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की बुधवार को घोषणा की गई
  • Lakhimpur Kheri
    सबरंग इंडिया
    लखीमपुर खीरी: पत्रकार की मौत सुर्खियों में क्यों नहीं आ पाई?
    07 Oct 2021
    रमन कश्यप का परिवार न्याय चाहता है, उन पर कथित तौर पर राजनीतिक दबाव था
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 22,431 नए मामले, 318 मरीज़ों की मौत
    07 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.72 फ़ीसदी यानी 2 लाख 44 हज़ार 198 हुई | 
  • Lakhimpur Kheri
    डॉ. राजू पाण्डेय
    लखीमपुर खीरी की घटना में निहित चेतावनी को अनदेखा न करें!
    07 Oct 2021
    जब देश का शासन चला रहे महानुभाव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अपने आलोचकों के विरुद्ध हिंसा के लिए अपने समर्थकों को उकसाने लगें तो देश की जनता का चिंतित एवं भयभीत होना स्वाभाविक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License