NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
मोदी दौर में बैंकों ने 660 हज़ार करोड़ कर्ज का नामोनिशान मिटा दिया
मोदी सरकार के बीते पाँच सालों के दौरान बैंकों ने 660 हज़ार करोड़ रूपये राइट ऑफ़ कर दिया। यह कुल NPA के तक़रीबन 50 फीसदी से ज्यादा है।
पुलकित कुमार शर्मा
15 Mar 2020
banking sector

एनपीए की वजह से हुई यस बैंक की बदहाली पूरे बैंकिंग सेक्टर के कर्ज के हालात पर बात करने के तरफ भी इशारा करती है। रिज़र्व बैंक के आंकड़ें बताते हैं कि मार्च 2013 में कुल NPA 205 हज़ार करोड़ था। मार्च 2019 में यह बढ़कर 1,173 हज़ार करोड़ हो गया। लेकिन बैंकों ने एक और खेल खेला। बैंकों ने एनपीए में शामिल कुछ कर्ज को राइट ऑफ कर दिया। अब आप पूछेंगे कि राइट ऑफ करना खेल कैसे है ?

तो इसका जवाब जानने से पहले हम एक लाइन में एनपीए और राइट ऑफ में थोड़ा अंतर समझ लेते हैं। एनपीए (NPA) का अर्थ होता है Non-Performing Asset यानी बैंक द्वारा दिए गया वह कर्ज जिसके मिलने की उम्मीद कम होती है मतलब डूबत ऋण। लेकिन बैंक अपने खाते में इस कर्ज को दर्शाता है। खाते में दर्ज इस कर्ज को जब खाते से ही खारिज यानी हटा दिया जाता है तब इसे राइट ऑफ करना कहते हैं। यानी बैलेंस शीट से कर्ज का नामोनिशान मिटा दिया जाता है। कहने का मतलब है कि बैंक का कर्ज डूब भी गया और यह बात किसी को बताई भी नहीं गयी।

इस लिहाज से मार्च 2019 में 237 हज़ार करोड़ राइट ऑफ़ कर दिए गए। मोदी सरकार के बीते पाँच सालों के दौरान बैंकों ने 660 हज़ार करोड़ रुपये राइट ऑफ़ कर दिया। यह पूरी राशि कुल NPA के तक़रीबन 50 फीसदी से ज्यादा है। इसे नीचे दिखाया गया है

Picture1.png
जरा ठहरकर सोचिए कि बैंक अपने खाते से इन पैसों को काट क्यों देते है। बैंक के शीर्ष अधिकारीयों पर बड़े लोगों का दबाव होता है। नेताओं से लेकर पूंजीपतियों तक साम दाम दंड की नीति अपनकार शीर्ष अधिकारियों से अपने कर्ज को खाते से हटवाने का दबाव डालते हैं। इससे बैंक की बदहाल होती स्थिति अच्छी दिखनी लगती है। समझिये टूटे- फूटे कमरे पर अच्छी खासी पेंटिंग हो जाती है। लेकिन इसका बोझ अंत में आम आदमी को सहना पड़ता है।

बैंक के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले

इस दौरान बैंक के साथ हुए धोखाधड़ी के मामलों में भी बहुत इज़ाफा हुआ है। धोखाधड़ी यानी बैंकों के साथ फर्जीवाड़ा करना। धोखा देने वाले कई तरह के हथकंडे अपनाकर बैंक से पैसे वसूल लेना और फिर उसे वापस नहीं लौटना। जैसे फर्जी की कंपनी बनाकर उसे चलाने के लिए कर्ज ले लेना। एक लाख रुपये से अधिक के धोखाधड़ी के मामले वित्त वर्ष साल 2012-2013 में 4306 थे, वित्त वर्ष साल 2018- 19 में यह बढ़कर 6,801 हो गए।

Picture2_0.png

धोखाधड़ी के मामले में डूबा पैसा

मोदी कार्यकाल में धोखाधड़ी में डूबी धन राशि बहुत तेजी से बढ़ी है। जैसा की नीचे दिखाया गया हैं, 2018 -19 की वार्षिक रिपोर्ट के तहत 2013 में यह राशि 10.2 हजार करोड़ थी, जो मार्च 2018 में बढ़ कर 71.5 हजार करोड़ हो गयी।

Picture3_1.png

चुनावी रैली में मोदी जी द्वारा दिए गए भाषणों को याद करिये। वह तेज़ आवाज़ कहते थे कि 'न खाऊंगा न खाने दूंगा', लेकिन आँकड़े देखकर ऐसा लगता है कि मोदी जी की सरकार ने जमकर खाया है और जमकर दूसरों को खिलाया है।

इसलिए मोदी सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति छोड़कर असल मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। बैंकों से बाहर जाने वाले कर्ज अगर बैंकों की कमाई के रूप में फिर से लौटकर नहीं आए तो बैंकों के जरिये चलनी वाली भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जायेगी।

banking sector
Banking Sector Crisis
NPA
Right off NPA
Banking fraud
Nirmala Sitharaman
modi sarkar
RBI
indian economy
Economic slowdown

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

क्या जानबूझकर महंगाई पर चर्चा से आम आदमी से जुड़े मुद्दे बाहर रखे जाते हैं?

जब 'ज्ञानवापी' पर हो चर्चा, तब महंगाई की किसको परवाह?

मज़बूत नेता के राज में डॉलर के मुक़ाबले रुपया अब तक के इतिहास में सबसे कमज़ोर

लंबे समय के बाद RBI द्वारा की गई रेपो रेट में बढ़ोतरी का क्या मतलब है?

आम आदमी जाए तो कहाँ जाए!

क्या भारत महामारी के बाद के रोज़गार संकट का सामना कर रहा है?

कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License