NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
एक्सर्साइज़ ड्यूटी का बढ़ना जनता पर क्रूर हमला : सीटू
कच्चे तेल की क़ीमतें 1991 के स्तर तक जा पहुंची हैं।  इस गिरावट के बाद आम लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें राहत मिलेगी लेकिन सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया। विपक्षी दलों सहित ट्रेड यूनियनों ने इसकी आलोचना की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Mar 2020
कच्चे तेल पर एक्साइज़ ड्यूटी में बढ़ोतरी

मोदी सरकार ने कच्चे तेल पर एक्साइज़ ड्यूटी में बढ़ोतरी कर दी है, जबकि कोरोनावायरस और सऊदी अरब द्वारा "प्राइस वार" की घोषणा के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है। कच्चे तेल की क़ीमतें 1991 के स्तर तक जा पहुंची हैं।  इस गिरावट के बाद आम लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें राहत मिलेगी लेकिन सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी लगा कर ऐसा होने नहीं दिया। विपक्षी दलों सहित ट्रेड यूनियनों ने इसकी आलोचना की है। मज़दूर संगठनों ने इसे मज़दूर वर्ग पर क्रूर हमला बताया है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर तीन रुपये प्रति लीटर की दर से एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा दिया है। ट्रेड यूनियनों ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की क़ीमतों में गिरावट से जनता को फ़ायदा देने के बजाय  सरकार ख़ुद इसका लाभ लेना चाहती है और इसी कारण सरकार ने यह क़दम उठाया है। भारतीय ट्रेड यूनियनों ने एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ाने के इस क़दम की कड़े शब्दों में निंदा की है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं कस्टम बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार 2 से 8 रु पेट्रोल व 4 रु डीज़ल पर विशेष एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ाई गई है। इसके अलावा पेट्रोल पर 1 रु एवं डीज़ल पर 10 रु/लीटर रोड सेस बढ़ाया गया। इसके बाद, पेट्रोल पर 22.98 रु और डीज़ल पर 18.33 रु कुल एक्साइज़ ड्यूटी हो गई है। ये उल्लेखनीय है 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब कि पेट्रोल पर 9.48 व डीजल पर 3.56 रु कुल टैक्स था।

मज़दूर संगठन सीटू  ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे आम लोगों सहित मज़दूर वर्ग पर क्रूर  हमला कहा  है।

सीटू की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में जिस तरह पेट्रोल व डीज़ल की क़ीमतों में अप्रत्याशित गिरावट आई है, उसी  तरह क़ीमतों में कमी होनी चाहिए। लेकिन, इस असंवेदशील सरकार ने पहले से आर्थिक संकटों और कोरोना के संकट से जूझ रही जनता तक इस गिरावट का फ़ायदा नहीं पहुँचने दिया। उल्टे, कॉरपोरेट घरानों के प्रति उदारता बरतने से अपने घाटों को 39000 करोड़ रु से पाटने का प्रयास किया है। सीटू मांग करता है कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम में इस  बढ़ोतरी को वापस ले और इसको अंतरराष्ट्रीय क़ीमतों के हिसाब से तय करे। अन्यथा सीटू अपने सभी संगठनों के साथ मोदी सरकार के इस क़दम का पुरज़ोर विरोध करेगा।"

कांग्रेस ने भी इस क़दम की आलोचना की है और कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने प्रेस से बात करते हुए सवाल उठाया कि "जब अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोल उत्पादों के दाम बढ़ने से हमारे देश में- पेट्रोल-डीज़ल, एलपीजी, सीएनजी के दाम भी साथ-साथ बढ़ते हैं, तो जब कम होते हैं तो उसके साथ में कम क्यों नहीं होते हैं?"

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार लोगों को फ़ायदा पहुंचाने की जगह अपने लिए पैसा कमा रही है और लोगों की जेब पर बोझ कम होना चाहिए, जो नहीं हो रहा है।

crude oil prices
International crude oil prices
Crude oil Price hike
modi sarkar
Narendra modi
Nirmala Sitharaman
Economic slowdown
Inflation
Rising inflation
Hindustan Petroleum
CITU
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License