NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हज़ारों लोग शामिल हुए
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हज़ारों लोग शामिल हुए
    20 May 2021
    वेतन वृद्धि और यूनियन अधिकारों की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल में अमेरिका के 15 प्रमुख शहरों में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट्स और फ्रैंचाइज़ी के कर्मचारियों ने भाग लिया।
  • बिना पैसे और दस्तावेजों के कोविड-19 की जंग लड़ रहे हैं रोहिंग्या शरणार्थी
    भाषा
    बिना पैसे और दस्तावेज़ों के कोविड-19 की जंग लड़ रहे हैं रोहिंग्या शरणार्थी
    20 May 2021
    सरकार ने उन लोगों के लिए जांच और टीकाकरण के दिशा निर्देशों को आसान बनाया है जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं है लेकिन कई शरणार्थियों का कहना है कि जमीनी स्तर पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।
  • मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई
    भाषा
    मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई
    20 May 2021
    यह घटना सागर जिले के रहली कस्बे में सोमवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला ने कथित रूप से पहले एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला किया था।
  • गाज़ा के भीतर हवाई हमलों के बीच इज़रायल को हथियारों की बिक्री के ख़िलाफ़ अमेरिका में विरोध तेज़
    पीपल्स डिस्पैच
    गाज़ा के भीतर हवाई हमलों के बीच इज़रायल को हथियारों की बिक्री के ख़िलाफ़ अमेरिका में विरोध तेज़
    20 May 2021
    कई अमेरिकी कांग्रेसियों और मानवाधिकार समूहों ने गाज़ा और अन्य क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में मानवाधिकारों के निरंतर उल्लंघन का हवाला देते हुए जो बाइडेन सरकार के 735 मिलियन अमेरिकी डॉलर के हथियार…
  • कन्ज़र्वेटिव वर्चस्व वाले क्रोएशियाई स्थानीय चुनावों में ग्रीन-लेफ़्ट गठबंधन को राजधानी ज़ग्रेब में बढ़त
    पीपल्स डिस्पैच
    कन्ज़र्वेटिव वर्चस्व वाले क्रोएशियाई स्थानीय चुनावों में ग्रीन-लेफ़्ट गठबंधन को राजधानी ज़ग्रेब में बढ़त
    20 May 2021
    राजधानी ज़ग्रेब में ग्रीन-लेफ्ट गठबंधन से (वी कैन) "मोज़ेमो!" के नेता टोमिस्लाव टोमासेविक ने 45.15% वोट हासिल किया है और दूसरे दौर में दक्षिणपंथी होमलैंड मूवमेंट से मिरोस्लाव स्कोरो (12.6%) से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License