NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • क्यों पेटेंट से जुड़े क़ानून कोरोना की लड़ाई में सबसे बड़ी बाधा हैं?
    अजय कुमार
    क्यों पेटेंट से जुड़े क़ानून कोरोना की लड़ाई में सबसे बड़ी बाधा हैं?
    28 Apr 2021
    अगर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स से जुड़े कानून स्थगित नहीं किए जाते हैं तो इसका मतलब है कि पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन कर पाना नामुमकिन होगा। वायरस को जितना अधिक समय दिया जाएगा,…
  • vote
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल चुनाव : क्या चुनावी नतीजे स्पष्ट बहुमत की 44 साल पुरानी परंपरा को तोड़ पाएंगे?
    28 Apr 2021
    तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने दम पर दो मई को नवान्न की तरफ बढ़ने के लेकर बेहद विश्वस्त हैं, लेकिन ‘त्रिशंकु’ विधानसभा के परिणाम की गूंज भी धरातल पर सुनाई दे रही है।
  • SC ने केंद्र से वैक्सीन क़ीमतों पर किया सवाल, मप्र में अस्पतालों का बुरा हाल और अन्य ख़बरें
    SC ने केंद्र से वैक्सीन क़ीमतों पर किया सवाल, मप्र में अस्पतालों का बुरा हाल और अन्य ख़बरें
    28 Apr 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप आज हम बात करेंगे कोविड-19 वैक्सीन की दो क़ीमतों पर SC ने केंद्र से किया सवाल, मप्र में असप्तालों की बदतर होती स्थिति और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • gp
    राज कुमार
    जहां अस्पतालों में शौचालय नहीं वहां आक्सीजन ढूंढ रहे हैं!
    28 Apr 2021
    स्वास्थ्य का जिस तरह का ढांचा था, उससे आप और क्या उम्मीद कर रहे थे। इन स्वास्थ्य सेवाओं की परिणति ये ही तो होनी थी। स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढिकरण, आधुनिकीकरण और प्रसार करना सरकार की प्राथमिकता पर था…
  • /MHA-notifies-controversial-law-LG%20Effectively-in-Charge-delhi
    भाषा
    अब उप राज्यपाल होंगे दिल्ली के प्रमुख शासक !
    28 Apr 2021
    अब दिल्ली की निर्वाचित सरकार को कार्यकारी फैसले लेने के लिए उपराज्यपाल से राय लेनी होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 को अधिसूचित कर दिया है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License