NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • चिंता: देश में कोरोना के फिर 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,263 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    चिंता: देश में कोरोना के फिर 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,263 मरीज़ों की मौत
    23 Apr 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दूसरे दिन भी कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा यानी 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए। देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 62 लाख 63 हज़ार 695 हो गयी है।
  • छद्म धर्मनिर्पेक्षता और धर्मनिर्पेक्ष संप्रदायवाद : कैसे उदारवादी और प्रगतिशील धारणा ने दक्षिणपंथ को बढ़ाया है
    अजय गुदावर्ती
    छद्म धर्मनिर्पेक्षता और धर्मनिर्पेक्ष संप्रदायवाद : कैसे उदारवादी और प्रगतिशील धारणा ने दक्षिणपंथ को बढ़ाया है
    23 Apr 2021
    सशक्तिकरण, न्याय और समानता के उदारवादी-धर्मनिर्पेक्ष और वाम-प्रगतिशील विचार ने दक्षिणपंथ की तरक़्क़ी में योगदान दिया है।
  • जम्मू-कश्मीर सरकार ने "देश-विरोधी" कर्मचारियों की निगरानी के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन किया
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर सरकार ने "देश-विरोधी" कर्मचारियों की निगरानी के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन किया
    23 Apr 2021
    यह स्पेशल टास्क फ़ोर्स आतंकवाद पर नज़र रखने वाले संगठनों के साथ भी काम करेगी और उन कर्मचारियों की पहचान करेगी जो उसके हिसाब से प्रतिरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
  • Punjabi University Patiala
    शिव इंदर सिंह
    भाषा के आधार पर बना भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय घोर आर्थिक संकट में
    23 Apr 2021
    यह राजकीय विश्वविद्यालय पंजाब का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, इसके अंतर्गत 271 कॉलेज आते है। यह पहली बार हो रहा है कि इसके अध्यापकों, कर्मचारियों और पेंशनर्स को तनख्वाहें और अन्य भुगतान देरी से हो रहे…
  • कोविड-19: पहुँच से बाहर रेमडेसिवीर और महाराष्ट्र में होती दुर्गति
    प्रीति शर्मा मेनन
    कोविड-19: पहुँच से बाहर रेमडेसिवीर और महाराष्ट्र में होती दुर्गति
    23 Apr 2021
    खुदरा दुकानदार रेमडेसिवीर की बिक्री नहीं कर रहे हैं। देश में इस दवा की उपलब्धता का गंभीर संकट बना हुआ है और मरीजों के रिश्तेदार और परोपकारी लोग इसे हासिल करने के लिए दिन भर मारामारी कर रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License