NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • तिरछी नज़र : म्यूटेट होती जनता और म्यूटेट होता कोरोना का समझदार वायरस
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र : म्यूटेट होती जनता और म्यूटेट होता कोरोना का समझदार वायरस
    18 Apr 2021
    कोरोना के समझदार वायरस को जल्दी ही समझ में आ गया कि यहाँ, भारत में तो अजीब घालमेल है। यहाँ बसना है तो डबल म्यूटेट क्या ट्रिपल म्यूटेट भी करना पड़ सकता है। यहाँ तो सभी म्यूटेशन करते हैं...।
  • ‘प्रतीकात्मक’ महाकुंभ के बाद विरोधियों पर चलेगा ‘बुलडोजर’?
    प्रेम कुमार
    ‘प्रतीकात्मक’ महाकुंभ के बाद विरोधियों पर चलेगा ‘बुलडोजर’?
    18 Apr 2021
    सवाल यह है कि क्या महाकुंभ को प्रतीकात्मक बनाने की पहल कर कोई त्याग किया गया है? इसे शुरू ही क्यों किया गया कोरोना संकट के दौर में?
  • लेबर कोड में प्रवासी मज़दूरों के लिए निराशा के सिवाय कुछ नहीं
    विक्रम सिंह
    लेबर कोड में प्रवासी मज़दूरों के लिए निराशा के सिवाय कुछ नहीं
    18 Apr 2021
    छठी आर्थिक जनगणना (वर्ष 2013 - 2014) के अनुसार भारत में 70% प्रतिष्ठान 6 से कम श्रमिकों को रोज़गार देते हैं। जबकि मज़दूरों के सामाजिक सुरक्षा से जुड़े नियम नए संहिता के अनुसार उन्हीं प्रतिष्ठानों पर…
  • 'एकेटी पट' दांव से प्रतिद्वंदी पहलवान को चित करता एक पहलवान। फाइल फोटो साभार: कुश्ती मल्लविद्यालय, सांगली (महाराष्ट्र)
    शिरीष खरे
    पश्चिम महाराष्ट्र : अखाड़ों में दंड-बैठक, ताल ठोंकने की आवाजें बंद, पहलवानों के बुरे दिन
    18 Apr 2021
    कुश्ती यहां का इतना अधिक लोकप्रिय खेल है कि इससे स्थानीय स्तर पर कई लोगों को रोज़ी-रोटी मिलती है। इसके अलावा लगातार दूसरे साल भी कुश्ती से जुड़ी सारी गतिविधियां बंद होने से पहलवान खाली हाथ हो गए हैं…
  • छत्तीसगढ़: लड़ेंगे, लेकिन पुरखों की ज़मीन कंपनी को नहीं देंगे
    रूबी सरकार
    छत्तीसगढ़: लड़ेंगे, लेकिन पुरखों की ज़मीन कंपनी को नहीं देंगे
    18 Apr 2021
    ग्रामीणों का कहना है कि एक साल में 3 लाख मीट्रिक टन एलुमिना उत्पादन करने के लिए 7 लाख मीट्रिक टन बॉक्साइट को रिफाइन करना होगा। इसके लिए कम से 80 से 90 लाख मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की जरूरत पड़ेगी।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License