NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • ‘भारत में कोविड-19 की कितनी लहरें होंगी, यह बता पाना मुश्किल है’—वैक्सीन विशेषज्ञ संजय राय
    अजाज़ अशरफ
    ‘भारत में कोविड-19 की कितनी लहरें होंगी, यह बता पाना मुश्किल है’—वैक्सीन विशेषज्ञ संजय राय
    17 Apr 2021
    शीर्ष वैज्ञानिक इस बात को लेकर चेता रहे हैं कि बाज़ार में वैक्सीन के ब्रांडों की भरमार है और निश्चित रूप से इससे टीकों का व्यावसायीकरण हो जायेगा।
  • बायें ‌से‌ ‌दायें:‌ ‌विजय‌ ‌प्रसाद‌, ‌‌फ्रेड‌ ए‌ममेम्बे,‌ ‌‌डिएगो‌ ‌सीक्वेरा‌,‌ ‌‌और‌ ‌एरिका‌ ‌फ़ारीयस‌। 2019‌ ‌में कराकस में येमी‌ ‌सालिनास‌ ‌द्वारा‌ ‌ली‌ ‌गई‌ ‌तस्वीर।‌
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    जर्जर हो चुके जाम्बिया में होने जा रहा है चुनाव
    17 Apr 2021
    जाम्बिया गरीब लोगों का समृद्ध देश है। जाम्बिया की गरीबी दर लगभग 40% से 60% के बीच में है। आर्थिक तौर पर वैश्विक शक्तियों से संचालित होने वाला देश है।
  • कोरोना वायरस पर हुए नए अध्ययन क्या बताते है? 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना वायरस पर हुए नए अध्ययन क्या बताते है? 
    17 Apr 2021
    लैंसेट पत्रिका द्वारा जारी एक अध्ययन के मुताबिक़ बीमारी के उपचार संबंधी कदम इसलिए विफल हो रहे हैं क्योंकि वायरस मुख्यत: हवा से फैल रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस द्वारा एक अध्ययन कराया गया, जिसके मुताबिक़…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले, एक दिन में सबसे ज़्यादा 1,341 मरीज़ों की मौत
    17 Apr 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 45 लाख 26 हज़ार 609 हो गयी है।
  • कोरोना माहमारी के बीच बंगाल में पांचवें चरण और कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना माहमारी के बीच बंगाल में पांचवें चरण और कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान
    17 Apr 2021
    पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License