NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • राहत और बेचैनी दोनों साथ लेकर आया है बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    राहत और बेचैनी दोनों साथ लेकर आया है बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव
    15 Apr 2021
    परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव के बाद परीक्षा रद्द होने से जहां 10वीं के छात्रों ने राहत की सांस ली है वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों में अपनी परीक्षा स्थगित होने के कारण भविष्य को लेकर नयी बेचैनी है।
  • कोविड-19 : भोपाल में विश्रामघाटों एवं कब्रिस्तानों में लाये जा रहे हैं बड़ी तादात में शव
    भाषा
    कोविड-19 : भोपाल में विश्रामघाटों एवं कब्रिस्तानों में लाये जा रहे हैं बड़ी तादाद में शव
    15 Apr 2021
    पिछले कुछ दिनों से यहां विश्रामघाटों एवं कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार करने के लिए लाये जाने वाले शवों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
  • कोरोना में कुम्भ और बंगाल में आठ चरणों के चुनाव की निर्दयता
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना में कुम्भ और बंगाल में आठ चरणों के चुनाव की निर्दयता
    14 Apr 2021
    आम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का निर्देश और शिक्षा देने वाले सत्ताधारी या आयोग जैसी संस्थाओं के अफसरान अगर ईमानदारी से अपने गिरेबां में झाँके तो उन्हें अपनी कथनी-करनी का फर्क साफ़ नज़र आ जायेगा.…
  • किसानों ने बाबासाहेब अम्बेडकर को याद किया, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं रोकीं और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों ने बाबासाहेब अम्बेडकर को याद किया, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं रोकीं और अन्य ख़बरें
    14 Apr 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे किसान आंदोलन के धरनास्थलों पर किसानों ने अम्बेडकर को किया याद, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं को रोका और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • अरित्री दास
    'कोर्ट' अभिनेता वीरा साठीदार ने गुज़ारा था शोषण के ख़िलाफ़ आंदोलन भरा जीवन
    14 Apr 2021
    इप्टा, नागपुर के संयोजक और विद्रोही मैगज़ीन के संपादक रह चुके फ़िल्म 'कोर्ट' के अभिनेता वीरा साठीदार का जीवन फ़िल्म में दर्शाए गए उनके किरदार जैसा ही बीता, जिसमें न्याय व्यवस्था के साथ उनके अनुभव भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License