NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  
    10 Apr 2021
    कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन शनिवार को भी  जारी रही।  इस बीच  शुक्रवार को आरटीसी में कार्यरत एक व्यक्ति…
  • यूपी: पंचायत चुनाव में गांव-गांव बह रहे हैं शराब के परनाले!, मिलावटी शराब से मौतों का भी सिलसिला
    सरोजिनी बिष्ट
    यूपी: पंचायत चुनाव में गांव-गांव बह रहे हैं शराब के परनाले!, मिलावटी शराब से मौतों का भी सिलसिला
    10 Apr 2021
    वोट से पहले मतदाताओं, खासकर पुरुष मतदाताओं को लुभाने के लिए सबसे बड़ा हथियार बन गयी है शराब। चुनाव और शराब का गठजोड़ एक तरफ़ अवैध शराब के कारोबार को बढ़ा रहा है तो दूसरी तरफ़ मौतों का सबब बन रहा है।
  • खाद्य सुरक्षा
    शिन्ज़नी जैन
    खाद्य सुरक्षा के ढांचे को मज़बूत करने के बजाय, सरकार उसे ध्वस्त रही है
    10 Apr 2021
    हालांकि पीडीएस और एनएफएसए के तहत सार्वजनिक बुनियादी ढांचे ने और इनसे जुड़ी योजनाओं ने इस कठिन समय में बचाव का काम किया है उपलब्ध डेटा से पता चलता है कि महामारी के दौरान वितरित किया गया खाद्यान्न…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में फिर से रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले, कुल एक्टिव केस 10,46,631 हुए
    10 Apr 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब तक की सबसे ज़्यादा यानी 10 लाख 46 हज़ार 631 हो गयी है।
  • आरटीआई
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में आरटीआई क़ानून : एक मौक़ा जिसे गँवा दिया गया
    10 Apr 2021
    हालांकि राष्ट्रीय सूचना के अधिकार क़ानून को जम्मू-कश्मीर तक बढ़ा दिया गया है, मगर बहुत कम अधिकारी इसके इस्तेमाल के बारे में जानते हैं। 2015 में जब पीडीपी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था, आरटीआई संस्थान…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License