NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • कोरोना प्रबंधन कहीं नहीं दिखा!
    शंभूनाथ शुक्ल
    2020 बनाम 2021 : कोरोना प्रबंधन कहीं नहीं दिखा!
    09 Apr 2021
    आपदा में अवसर ढूँढ़ने वाली मोदी सरकार ने क्या किया? जबकि इस बीच पीएम केयर फंड में खूब पैसा आया। डब्लूएचओ ने भी दिया। वह सब पैसा गया कहाँ? न कोई नए सरकारी अस्पताल खुले, न पुराने अस्पतालों में व्यवस्था…
  • राहुल सांकृत्यायन
    अनीश अंकुर
    बुद्ध और ईश्वर साथ-साथ नहीं रह सकते : राहुल सांकृत्यायन
    09 Apr 2021
    राहुल सांकृत्यायन की आज 128वीं जयंती है। उन्हें याद करते हैं तो याद आते हैं उनके कथन, उनकी सीख कि “तुम अगर पृथ्वी पर स्वर्ग बना दो तो आकाश का स्वर्ग, ख़ुद ब ख़ुद, ढह जाएगा।”
  • भारत में कोविड की दूसरी लहर : क्या सरकार इसे संभाल सकती है?
    सुबोध वर्मा
    भारत में कोविड की दूसरी लहर : क्या सरकार इसे संभाल सकती है?
    09 Apr 2021
    लगता है कि अव्यवस्थित नीति और पिछली ग़लतियों से सीखने में अक्षम मोदी सरकार अभी भी उसी रास्ते पर चल रही है।
  • पुदुचेरी चुनाव: भाजपा पर मतदाताओं को रिश्वत देने और लंबे-चौड़े वादे करने का आरोप
    नीलाम्बरन ए
    पुदुचेरी चुनाव: भाजपा पर मतदाताओं को रिश्वत देने और लंबे-चौड़े वादे करने का आरोप
    09 Apr 2021
    केंद्र शासित प्रदेश पुड्डूचेरी में जहां कुल 81.55% मतदान हुआ है, वहां कांग्रेस ने सारी उम्मीदें अपने पारंपरिक मतदाता-आधार पर लगा रखी हैं। 
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड 1 लाख 32 हज़ार नए मामले आए
    09 Apr 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 30 लाख 60 हज़ार 542 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License