NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • बंगाल चुनाव : मुस्लिम ‘इंफ़्लुएंसर्स’ सिद्दीक़ी फ़ैक्टर पर विभाजित, लेकिन इसका एहसास कि ‘2021, 2016 नहीं है’
    रबींद्र नाथ सिन्हा
    बंगाल चुनाव : मुस्लिम ‘इंफ़्लुएंसर्स’ सिद्दीक़ी फ़ैक्टर पर विभाजित, लेकिन इसका एहसास कि ‘2021, 2016 नहीं है’
    08 Apr 2021
    बढ़ते धार्मिक ध्रुवीकरण के बीच राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव, और नए चुनाव के इस दौर में नए कारक हैं, जैसे कि संयुक्त मोर्चा मुस्लिम मतदाताओं को "बहुत ही विवेकपूर्ण" विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है।
  • संयुक्त किसान मोर्चा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन : किसानों के बाद अब पंजाब के कर्मचारी भी दिल्ली कूच को तैयार!
    08 Apr 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान मोर्चे को मजबूत बनाने के लिए तैयारी की है। डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन और पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के बैनर तले पंजाब के हजारों…
  • भारतीय लोकतंत्र क्यों पड़ रहा है कमज़ोर? 
    अजीत सिंह
    भारतीय लोकतंत्र क्यों पड़ रहा है कमज़ोर? 
    08 Apr 2021
    कोविड के बाद की दुनिया में लोकलुभावन नेताओं ने महामारी के बहाने अपनी शक्तियों को संकेंद्रित और अपनी व्यक्तिगत नौकरशाही प्रणाली को मजबूत कर लिया है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 1 लाख 26 हज़ार नए मामले, 685 मरीज़ों की मौत
    08 Apr 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के आज दूसरे दिन भी रिकॉर्ड 1,26,789 नए मामले दर्ज किये गए | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 10 हज़ार 319 हो गयी है।
  • राहुल सांकृत्यायन आज होते तो सिंघू बार्डर पर या जेल में!
    न्यूज़क्लिक टीम
    राहुल सांकृत्यायन आज होते तो सिंघू बार्डर पर या जेल में!
    07 Apr 2021
    भारत के महान् लोक-बुद्धिजीवी राहुल सांकृत्यायन(1893-1963) की 9 अप्रैल को जयंती है. लगभग सवा सौ पुस्तकों के लेखक-अनुवादक-संपादक और महापंडित के रूप में विख्यात राहुलजी ने समाज, धर्म और राजनीति के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License