NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • परमाणु समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं की बैठक से पहले ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने की मांग की
    पीपल्स डिस्पैच
    परमाणु समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं की बैठक से पहले ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने की मांग की
    05 Apr 2021
    2015 के जेसीपीओए समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं की इन-पर्सन बैठक 6 अप्रैल को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आयोजित की जाएगी।
  • कांति गांगुली: चुनावों से पहले रैदिघी में दिग्गज वाम नेता के समर्थन में हुजूम उमड़ा
    संदीप चक्रवर्ती
    कांति गांगुली: चुनावों से पहले रैदिघी में दिग्गज वाम नेता के समर्थन में हुजूम उमड़ा
    05 Apr 2021
    “प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अथवा लॉकडाउन के दौर में भी ये कांति गांगुली ही थे, जिन्होंने रैदिघी के निवासियों को सबसे पहले भोजन, दवाइयों और दैनिक जरूरतों के साथ उन्हें मदद पहुंचाने का काम किया था।”
  • नक्सलियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रहेगा: बघेल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    नक्सलियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रहेगा: बघेल
    05 Apr 2021
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना के पीछे सूचना तंत्र के असफल होने से इंकार किया है, जबकि उनकी ही पार्टी के प्रमुख नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया है कि ‘‘अगर खुफिया…
  • ग्राउंड रिपोर्ट | गुवाहाटी: मतदाताओं को मत चोरी होने की आशंका
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट ; गुवाहाटी: मतदाताओं को मत चोरी होने की आशंका !
    05 Apr 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने न्यूज़क्लिक टीम के साथ चुनाव प्रचार थमने के बाद गुवाहाटी में टटोला मतदाताओं का मन।
  • AIADMK और DMK ने जो वायदे किये हैं उनका सरकारी ख़जाने पर बोझ आएगा 45,000 करोड़ से लेकर 50,000 करोड़ प्रति वर्ष, जो बजट का 1/6 हिस्सा है।
    बी. सिवरामन
    तमिलनाडु चुनाव : क्यों उभर रहा है संदिग्ध किस्म का प्रतियोगी लोकप्रियतावाद?
    05 Apr 2021
    यह सत्य है कि प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से तमिलनाडु राज्यों में तीसरे नंबर पर है। लेकिन प्रति व्यक्ति आय की गणना करने के लिए सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी को राज्य की जनसंख्या से भाग करना होता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License