NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में फिर रिकॉर्ड 81,466 नए मामले, एक्टिव केस 6 लाख के पार हुए
    02 Apr 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 81,466 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज फिर से अब तक के रिकॉर्ड 43,183 नए मामले दर्ज किये गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 14 हज़ार…
  • किसान आंदोलन : आम लोगो के गुस्से का शिकार हुए दुष्यंत चौटाला, हिसार में किसानों ने उतरने नहीं दिया उनका हेलीकॉप्टर
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन : आम लोगो के गुस्से का शिकार हुए दुष्यंत चौटाला, हिसार में किसानों ने उतरने नहीं दिया उनका हेलीकॉप्टर
    01 Apr 2021
    केंद्र सकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हिसार में पिछले कुछ महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों को जैसे ही दुष्यंत के आने के बारे में पता चला, बड़ी संख्या में वे हवाई अड्डे के बाहर जमा हो गये ।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लेबर कोड के ख़िलाफ़ प्रदर्शन , सरकार ने टाला क़ानून और अन्य ख़बरें
    01 Apr 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में हम बात करेंगे मोदी सरकार के 4 लेबर क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, सरकार द्वारा क़ानून टालने के आदेश और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में बंगाल में 80% और असम में 73% मतदान
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में बंगाल में 80% और असम में 73% मतदान
    01 Apr 2021
    पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण के मतदान गुरुवार को सम्पन्न हो गए। बंगाल में 30 सीटों पर और असम की 39 सीटों पर मतदान हुए। चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक असम में शाम 7 बजे तक 73.03…
  • लेबर कोड के विरोध में ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जलाई प्रतियां
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लेबर कोड के विरोध में ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जलाई प्रतियां
    01 Apr 2021
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए लेबर कोडों के ख़िलाफ़ किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License