NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।
भाषा
26 Mar 2021
भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम स्वर्ण जीता
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नयी दिल्ली:  भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 . 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था ।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता । उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31 . 15 से मात दी ।

राजपूत और सावंत एक समय 1 . 3 से पीछे थे लेकिन फिर 5 . 3 से बढत बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया ।

क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाये। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत

भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला ।

दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

Tejaswini Sawant
Sanjeev Rajput
india shooting
ISSF world cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • yogi
    भाषा
    मुख्तार अंसारी की पत्नी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र : योगी सरकार बोली- कानून करेगा अपना काम
    01 Apr 2021
    मुख्तार की पत्नी ने राष्ट्रपति  को लिखे पत्र में कहा है कि"... उन्हें इस बात का खतरा महसूस हो रहा है कि पंजाब की जेल से बांदा लाए जाते वक्त रास्ते में फर्जी मुठभेड़ की आड़ में उनके पति की हत्या की जा…
  • विधानसभा चुनाव 2021
    सुबोध वर्मा
    विधानसभा चुनाव 2021: दूसरे चरण के चुनाव में अपनी बढ़त बचाने में लगी भाजपा
    01 Apr 2021
    आज 1 अप्रैल को असम और पश्चिम बंगाल की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है।
  • BJP
    भाषा
    असम में दूसरे चरण के चुनाव में पांच मंत्री, उपाध्यक्ष चुनावी मैदान में
    31 Mar 2021
    इस चरण में 26 महिलाओं समेत 345 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे।
  • तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी के सामने स्याह तस्वीर, उल्टे असर के डर से राष्ट्रीय नेताओं का ज़िक्र नहीं कर रहे प्रत्याशी
    नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी के सामने स्याह तस्वीर, उल्टे असर के डर से राष्ट्रीय नेताओं का ज़िक्र नहीं कर रहे प्रत्याशी
    31 Mar 2021
    मतदाताओं के एक प्रतिबद्ध समूह की उपस्थिति न होने के चलते बीजेपी प्रत्याशी एआईएडीएमके के मतों के हस्तांतरण पर निर्भर हैं। लेकिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच ज़मीन पर जुड़ाव नहीं बन पा रहा है…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    नंदीग्राम में मतदान कल, ‘प्रतिध्वनि’ की आईटी नियमों को चुनौती और अन्य ख़बरें
    31 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कल होने वाले मतदान, कन्नड़ न्यूज़ वेबसाइट प्रतिध्वनि की आईटी नियमों को चुनौती और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License